धनिया और अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Coriander Ajwain Water Benefits: धनिया और अजवाइन का पानी पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
धनिया और अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका


Coriander Ajwain Water Benefits: धनिया और अजवाइन का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। इसमें मौजूद गुण न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि कई समस्याओं और बीमारियों में भी फायदेमंद होते हैं। धनिया में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर पेट को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं। वहीं अजवाइन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर की बीमारियों से रक्षा करते हैं। धनिया और अजवाइन का पानी रोजाना सुबह के समय पीने से आपको वजन कम करने से लेकर शरीर को विषाक्त पदार्थों से बचाने में बहुत फायदा मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं धनिया और अजवाइन का पानी पीने के फायदे और बनाने का तरीका।

धनिया और अजवाइन का पानी पीने के फायदे- Coriander Ajwain Water Benefits in Hindi

धनिया और अजवाइन का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन शरीर का चयापचय ठीक रखने और वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। वहीं धनिया में मौजूद गुण पेशाब से जुड़ी बीमारियों से लेकर किडनी से जुड़ी बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

Coriander Ajwain Water Benefits

इसे भी पढ़ें: जानिए औषधीय गुणों से भरपूर धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान

धनिया और अजवाइन का पानी पीने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

धनिया और अजवाइन का पानी पीने से आपके पाचन तंत्र को बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण डाइजेशन ठीक करने और पेट से जुड़ी समस्या जैसे एसिडिटी, कब्ज और अपच आदि में बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय धनिया और अजवाइन का पानी पीने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है।

2. वजन कम करने में उपयोगी

धनिया और अजवाइन का पानी वजन कम करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस डिटॉक्स वॉटर को पीने से आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर का चयापचय ठीक रखने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। वजन कम करने के लिए धनिया और अजवाइन का पानी रोजाना सुबह के समय पीना चाहिए।

3. शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में फायदेमंद

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए धनिया और अजवाइन का पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन मसालों में मौजूद गुण शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के अलावा प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में भी फायदेमंद माने जाते हैं।

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी

धनिया और अजवाइन में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। धनिया और अजवाइन का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदा मिलता है, इसका सेवन सुबह के समय करना फायदेमंद होता है।

5. स्किन के लिए फायदेमंद

बालों को मजबूती देने के लिए धनिया और अजवाइन के पानी का सेवन बेहद फायदेमंद हैं। धनिया में मौजूद विटामिन सी के गुण इसे बालों के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन टूटते और कमजोर बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss के लिए ज्यादा Detox Water पीना भी हो सकता है नुकसानदायक, जानें कितनी मात्रा में सेवन है सही

धनिया और अजवाइन का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले निश्चित मात्रा में दोनों मसालों को लेकर पानी में भिगो दें। रातभर पानी में भिगोने के बाद इसे सुबह में अच्छी तरह से उबालें और छानकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप धनिया और अजवाइन के पाउडर से भी इसका पानी बना सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

एसिड रिफ्लक्स डाइट क्या है? जानें क्यों है ये पॉपुलर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version