दही और फल दोनों ही हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बहुत से लोग सुबह के समय नाश्ते में इनका सेवन करना पसंद करते हैं। कई लोग इनका सेवन दही फ्रूट बाउल या स्मूदी के रूप में करते हैं, लेकिन कई लोग सोचते हैं कि दही के बाद फल खाने से पाचन पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या दही के बाद फलों को सेवन करना सही है या नहीं? आइए इस बारे में Priya Paliwal, Chief Dietitian, Sri Balaji Action Medical Institute, Delhi से जानें।
क्या दही के बाद फलों को एक साथ खाना सही है?
डाइटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, नॉर्मली दही खाने के तुरंत बाद फल खाने से किसी स्वस्थ व्यक्ति को कोई खास नुकसान नहीं होता है और दोनों को एक साथ या अलग-अलग खाने का कोई साइंटिफिक तरीका या फिक्स रूल नहीं है।
पाचन से जुड़ी समस्या में रखें अंतर
डाइटिशियन प्रिया आगे बताती हैं, कुछ लोगों को दही और कुछ फलों को साथ लेने पर गैस, पेट फूलना (ब्लोटिंग) या अपच जैसी परेशानी महसूस हो सकती है, खासकर जिन लोगों का पाचन तंत्र सेंसिटिव है, उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार दोनों के बीच थोड़ा अंतर रखना बेहतर लग सकता है।
इसे भी पढ़ें: भारी भोजन करने के बाद पाचन को रखना है बेहतर? इन घरेलू उपायों से मिलेगी मदद
कुछ लोगों को पाचन में परेशानी क्यों महसूस हो सकती है?
डाइटिशियन प्रिया कहती हैं, यह कॉम्बिनेशन सेफ है, फिर भी कुछ लोगों को दही और कुछ फलों (जैसे ज्यादा खट्टे फल) को साथ लेने पर पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
1. सेंसिटिव पाचन तंत्र
जिन लोगों का पाचन तंत्र थोड़ा सेंसिटिव होता है या जिन्हें IBS यानी इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसी समस्या होती है, उन्हें दही (प्रोटीन) और फलों (नेचुरल शुगर और फाइबर) को एक साथ खाने से पाचन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इससे गैस, पेट फूलना या अपच जैसी स्थिति बन सकती है।
is eating fruit immediately after eating curd safe or harmful 1
2. ज्यादा खट्टे फल और दही का कॉम्बिनेशन
संतरा, नींबू या अनानास जैसे ज्यादा खट्टे फलों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। जब इन्हें दही के साथ लिया जाता है, तो कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में भारीपन महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. गैस की समस्या
दही एक फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट है, जिसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जबकि फलों में फ्रुक्टोज और फाइबर होता है। कुछ मामलों में पेट के बैक्टीरिया इन दोनों के मिलने पर ज्यादा गैस बना सकते हैं।
क्या दही और फलों को पूरी तरह अलग रखना जरूरी है?
डाइटिशियन प्रिया आगे बताती हैं, फल और दही दोनों ही पोषण से भरपूर फूड्स हैं, इसलिए इन्हें सिर्फ कारण पूरी तरह अलग रखने की जरूरत नहीं है कि इनके साथ खाने से शरीर में कोई नुकसानदायक रिएक्शन होता है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2017 में Advances In Nutrition में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, दही और फल एक साथ या तुरंत बाद खाए जा सकते हैं, इन दोनों का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सेफ और फायदेमंद है।
दही में प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक होते हैं और फलों में प्रीबायोटिक फाइबर व पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं। इनको खाने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है, पोषण मिलता है, वजन नियंत्रित रहता है, टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: रोज दही खाना सही है या नहीं? जानें किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी
बेहतर पाचन के लिए आसान टिप्स
डाइटिशियन प्रिया कहती हैं, सबसे जरूरी है कि व्यक्ति अपनी पाचन क्षमता और किसी खास फूड से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखे। दही और फलों के पोषक तत्वों के फायदे के लिए और किसी भी संभावित अपच से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
- अगर आपको दही और फल साथ खाने पर पेट में भारीपन लगता है, तो दोनों के सेवन के बीच 30 से 45 मिनट का अंतर रखना बेहतर हो सकता है।
- दही के साथ खट्टे फलों के बजाय केले, आम, सेब या बेरीज जैसे मीठे और ताजे फलों का कॉम्बिनेशन बेहतर रहता है।
- बहुत ज्यादा खट्टी या बासी दही के सेवन से बचें, क्योंकि यह पेट में एसिडिटी बढ़ा सकता है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डाइटिशियन प्रिया कहती हैं, अगर आपको दही या फल खाने के बाद लगातार पेट में दर्द, ज्यादा गैस, दस्त या उल्टी जैसा महसूस होता है। ऐसा सिर्फ दही और फल के कारण नहीं हो सकता है। यह लैक्टोज इनटॉलेरेंस या किसी फ्रूट एलर्जी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
दही और फल दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं और किसी स्वस्थ व्यक्ति के लिए इन्हें साथ खाने में कोई परेशानी का कारण नहीं है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति का पाचन सेंसिटिव है, गैस बनने, फलों से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्या है, तो इनका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, ज्यादा खट्टे फलों को एक साथ खाने से बचना चाहिए। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
दही खाने के क्या फायदे हैं?
दही में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन को नियंत्रित करने, हड्डियों को मजबूती देने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।अच्छे स्वास्थ्य के लिए कौन से फल खाएं?
अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में सेब, पपीता, केला, अनार, आंवला और संतरे जैसे फलों को शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 19, 2026 15:43 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Priya Paliwal
