Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ फल खाना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से

Can I Eat Only Fruits During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ फल खाया जाना सही नहीं होता है। इससे शिशु और गर्भवती महिला के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

Is It Okay To Eat Only Fruit During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ सब्जियां ही नहीं, बल्कि फलों को भी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे प्रेग्नेंसी हेल्दी होती है और गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी बेहतर तरीके से होता है। यहां तक कि माइंड डेवेलपमेंट पर भी अच्छा असर पड़ता है। हालांकि, आपने देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के दिनों में कई महिलाओं को उल्टी और मतली की समस्या हो जाती है। ऐसे में वे न चाहते हुए भी अपनी डाइट में बदलाव करत हैं। इस दौरान कुछ चीजें खाती हैं, कुछ चीजों को डाइट से निकाल बाहर करती हैं। कई महिलांए तो ऐसी भी हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ फलों का सेवन करत हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ फल खाना सही होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत का क्या कहना है।

प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ फल खाना सेफ है या नहीं?- Is It Safe To Eat Only Fruit During Pregnancy

Can I Eat Only Fruits During Pregnancy 1 (7)

वंदना राजपूत बताती हैं, "गर्भावस्था के दिनों में सिर्फ फलों का सेवन करना सही नहीं होता है। अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ फलों का सेवन करती है, तो इससे उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ध्यान रखें कि पोषक तत्वों की कमी का बुरा प्रभाव प्रेग्नेंट महिला और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ता है।" वंदना राजपूत आगे बताती हैं, "प्रेग्नेंसी के दौरान हर तरह के न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, अलग-अलग तरह के विटामिंस और मिनरल्स शामिल हैं। यही नहीं, अगर गर्भावस्था के दौरान महिलाएं बैलेंस्ड डाइट लेती हैं, तो इसकी वजह से कई तरह की गर्भकालीन समस्याओं से भी बचा जा सकता है, जैसे जेस्टेशनल डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि।" कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि हर महिला को गर्भावस्था के दौरान प्रॉपर डाइट लेनी चाहिए। सिर्फ फलों का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान सुबह खाली पेट फल खाना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी में सिर्फ फलों के सेवन करने का नुकसान

न्यूट्रिएंट्स की कमी

प्रेग्नेंसी में सिर्फ फलों का सेवन करने से भले ही कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन संपूर्ण पोषण नहीं मिलता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की डाइट में हेल्दी फैट, मिनरल्स और विटामिन जैसी तमाम चीजें होनी चाहिए, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु का विकास पूरी तरह से हो सके। इसके अलावा, गर्भवती महिला की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में नहीं खाने चाहिए ये 7 फल, हो सकता है गंभीर नुकसान

शिशु के विकास पर असर

प्रेग्नेंसी में सिर्फ फलों का सेवन करने से शिशु का विकास भी बाधित होता है। इस बात की पुष्टि करते हुए वंदना राजपूत बताती हैं, ‘जाहिर है, फलों की मदद से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान जब महिलाओं के शरीर में पर्याप्त पोषक तत्व नहीं होते हैं, तो इससे शिशु का विकास बाधित होता है। यहां तक कि ऐसे बच्चों में जन्मजात समस्याएं भी हो सकती हैं।’

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में मूली के पत्ते खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

ब्लड शुगर पर असर

वैसे तो ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करने के लिए फलों को अच्छा विकल्प समझा जाता है, लेकिन अगर गर्भवती महिला पूरी तरह ऐसी डाइट फॉलो करती हैं, तो ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है। यही नहीं, ब्लड शुगर मैनेज नहीं होने की वजह से जेस्टेशनल डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए फलों का सेवन करना अच्छा होता है, लेकिन सिर्फ इन दिनों सिर्फ फल खाया जाना सही नहीं है। इससे सेहत को नुकसान हो सकते हैं और शिशु के विकास पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में फलों के साथ-साथ सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स जैसी तमाम चीजों को रखना चाहिए। हेल्दी डाइट लेने से महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्भावस्था के दौरान कौन सा फल हानिकारक है?

    वैसे तो गर्भावस्था में फलों का सेवन करना अच्छ होता है, लेकिन कुछ ऐसे फल हैं, जिनका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है, जैसे पपीता, अनानास और अंगूर। इस तरह के फल गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान एक दिन में कितने फल खाने चाहिए?

    गर्भावस्था के दैरान एक दिन में 2-4 सर्विंग फल खाए जा सकते हैं। ध्यान रखें कि फल ताजा हों। फ्रोजन या डिब्बाबंद फल सेहत को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • गोरा बच्चा पैदा करने के लिए गर्भवती महिला कौन से फल खा सकती है?

    आपको बता दें कि ऐसा कोई फल नहीं है, जिसके सेवन से बच्चा गोर पैदा होता है। बच्चे की त्वचा का रंग जींस पर निर्भर करता है। हालांकि, फलों का सेवन करने से बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर होता है और उनके विकास में भी मदद मिलती है।

Read Next

गर्भावस्था में पोषक तत्वों की कमी होने पर क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 01, 2025 17:48 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 01, 2025 17:48 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content