Expert

अंधविश्वास या साइंस: किसी शुभ काम पर जाने से पहले दही-चीनी खाना शुभ होता है? जानें इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्य

ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ काम पर जाने से पहले दही-चीनी खाने से साफ में सफलता मिलती है, लेकिन इस अंधविश्वास के पीछे क्या साइंस है आइए जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अंधविश्वास या साइंस: किसी शुभ काम पर जाने से पहले दही-चीनी खाना शुभ होता है? जानें इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्य


Benefits Of Eating Curd With Sugar: जब भी मैं किसी अच्छे काम के लिए घर से बाहर निकलती हूं तो मेरी मम्मी मुझे दही में चीनी मिलाकर जरूर खिलाती हैं। बिना दही चीनी खाएं मम्मी कभी भी मुझे घर से बाहर नहीं जाने देती हैं। बचपन में जब भी मैं पेपर देने जाती थी, या फिर किसी एंट्रेंस एग्जाम के लिए परीक्षा देने जाने से पहले दही चीनी खाना हमारे परिवार का रिवाज हो गया है। बड़े होने के बाद आज भी जब भी किसी नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रही होती हूं तो मम्मी मुझे दही चीनी जरूर खिलाती हैं। कई लोग इस बात पर विश्वास करते हैं कि दही-चीनी खाकर किसी काम के लिए जाना शुभ होता है (Curd With Sugar Eating Benefits), जबकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास या मिथक के साथ जोड़ते हैं। अब दही-चीनी खाकर किसी काम के लिए जाना सच में शुभ होता है या फिर ये सिर्फ एक अंधविश्वास है। हमारे समाज में सिर्फ दही-चीनी से जुड़ा ही नहीं, बल्कि इसके अलावा भी कई ऐसे अंधविश्वास हैं, जिन्हें लोग सच मानकर उन्हें फॉलो करते आ रहे हैं। इसलिए, सेहत और खानपान से जुड़े ऐसे ही मिथकों और अंधविश्वास के पीछे छिपे साइंस के बारे में जानकारी देने के लिए ओन्लीमायहेल्थ "अंधविश्वास या साइंस" (Misconception or Science) सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के तहत हम आपको ऐसे ही अंधविश्वासों से जुड़े साइंस और वैज्ञानिक तथ्यों के बारे में बताने की पूरी कोशिश करेंगे। आइए आज कि इस सीरीज में हम डाइटिशियन, गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानते हैं कि किसी भी शुभ काम से पहले क्यों खाई जाती है दही-चीनी या क्या सच में दही-चीनी खाने से काम शुभ होते हैं? 

घर से निकलने से पहले दही-चीनी खाने से काम शुभ होता है? 

भारत की संस्कृति में किसी भी बड़े या शुभ काम को करने से पहले दही में चीनी मिलाकर खिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जब भी घर का कोई भी सदस्या शुभ काम के लिए या किसी बड़े काम के लिए घर से बाहर निकलता है तो मम्मी या घर का कोई भी सदस्य दही-चीनी जरूर खिलाता है। बड़े-बुजुर्गों का भी मानना है कि कोई शुभ कार्य करने से पहले दही-चीनी जरूर खानी चाहिए। दही-चीनी खाने से न सिर्फ आपको काम में सफलता मिलेगी, बल्कि परिवार के प्रेम के साथ भी इसे जोड़ कर देखा जाता है। हिंदू धर्म में, शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खाने से सभी काम अच्छे से होते हैं और ये भी माना जाता है कि दही-चीनी खाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे मन से नकारात्मकता दूर हो जाती है। लेकिन, दही-चीनी खाकर घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दही-चीनी हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है, जिससे घर से बाहर निकलने के बाद हमारा दिमाग शांत रहता है और सेहत से जुड़ी समस्याएं होने का जोखिम कम रहता है। तो आइए जानते हैं दही-चीनी खाने के क्या फायदे हैं? 

इसे भी पढ़ें: दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, इस तरह से करें सेवन

दही में चीनी मिलाकर खाने से क्या फायदा होता है? 

Curd

डाइटिशियन गीतांजलि के अनुसार दही का सेवन अच्छा और फायदेमंद होता है। दही की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक देता है। दही के रोजाना सेवन से आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ सकता है, क्योंकि दही कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। हमारे यहां मान्यता है कि दही और चीनी खाकर घर से बाहर निकलने पर काम शुभ (Dahi Me Sakkar Dalkar Khane Ke Fayde) होता है। लेकिन ऐसा क्यों माना जाता है आइए जानते हैं दही-चीनी खाने के फायदों के बारे में- 

  • घर से बाहर निकलने के बाद दही और चीनी खाने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है और आप फ्रेश महसूस करते हैं। इसके अलाव दही-चीनी आपको एक्टिव रखने में मदद करता है। 
  • दही और चीनी का कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इन्हें एक साथ मिलाकर खाने से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या कम होती है।
  • दही में प्रोबायोटिक और विटामिन होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है, जिससे इंफेक्शन फैलने का जोखिम कम होता है।  
  • चीनी में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा दिमाग को सही तरह से काम करने और तनाव को कम करने में मदद करता हैं और आपके मूड को भी अच्छा कर सकता है। जिससे आपका दिमाग शांत रहता है।

  • दही में मौजूद पोषक तत्व आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। जिससे आप स्वस्थ्य रहते हैं।  
  • दही में प्रोबायोटिक पाया जाता है जो बॉडी में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। 
  • दही आपके शरीर के तापमान को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है। 

इसे भी पढ़ें: छाछ या दही: वजन कम करने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

घर से निकलने से पहले दही चीनी खाने से आपके शरीर को ये सभी फायदे मिल सकते हैं। दही चीनी खाने से आपको काम में सफलता मिलेगी या नहीं इस बात को तय कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन दही-चीनी खाकर घर से बाहर निकलने के बाद आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है, और कमजोरी या चक्कर आने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है, जिससे जरूरी काम को करने में आपका स्वास्थ्य बाधा नहीं बनता है। लेकिन ध्यान रहे दही-चीनी का सेवन भी एक सीमित मात्रा में करना जरूरी है। 

Read Next

मानसून में तुलसी के पत्तों का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियों से होगा बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version