Sadabahar Flower Benefits in Hindi: अधिकतर लोगों की बालकनी या छत पर सदाबहार के फूल देखने को मिल जाते हैं। सदाबहार के फूल, जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। यह एक ऐसा पौधा है, जिसके पत्ते और फूल, दोनों ही आयुर्वेदिक औषधि का बड़ा स्त्रोत होते हैं। इन फूलों को एवग्रान फ्लावर के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में सदाबहार के फूलों को डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। ये फूल, मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करते हैं। अगर आपको पेट या पाचन से संबंधित कोई समस्या है, तो भी आप सदाबहार के फूलों का सेवन कर सकते हैं। इन फूलों को चबाने मात्र से ही आपको लाभ मिल सकता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सदाबहार के फूल कौन-सी बीमारी में काम आते हैं (Sadabahar ke Phool Kaun si Bimari me Kaam Aate Hai)?
सदाबहार फूल कौन कौन से बीमारी में काम आते हैं?
1. डायबिटीज रोग में फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में सदाबहार के फूल जरूर शामिल करें। सदाबहार के फूल, डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में डायबिटीज रोगियों को सदाबहार के फूलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन फूलों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप रोज सुबह खाली पेट सदाबहार के फूलों को चबा सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
2. मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्या
आयुर्वेद में मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं में भी सदाबहार के फूलों का उपयोग किया जाता है। अगर आपके मेटाबॉलिज्म में कोई गड़बड़ी है, तो इन फूलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आप नियमित रूप से कुछ दिनों तक इन फूलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी कई समस्याएं दूर होंगी।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की झुर्रियां और काले धब्बे को सदाबहार के फूल से करें ठीक, जानें इस्तेमाल का तरीका
3. पेट की समस्याओं से आराम दिलाए
आयुर्वेद में पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी आप सदाबहार के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। इसके फूल, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना सदाबहार के फूलों का सेवन करेंगे, तो आपका पाचन-तंत्र भी मजबूत बनेगा। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। आप सदाबहार के फूलों का पानी पी सकते हैं।
4. त्वचा की समस्याओं में लाभकारी
सदाबहार के फूल, त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपको फोड़े-फुंसियों, मुंहासों की समस्या है, तो आप सदाबहार के फूलों का पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, इन फलों का रस या जूस पीने से भी त्वचा से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज से लेकर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने तक बहुत फायदेमंद हैं सदाबहार के फूल, जानें सेवन का तरीका
आप भी अपनी समस्याओं से बचने के लिए सदाबहार के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। सदाबहार के फूल, न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि त्चचा के लिए भी लाभकारी होते है। लेकिन, अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो सदाबहार के फूलों का उपयोग एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version