How to Consume Sadabahar Flower in Hindi: आयुर्वेद में कई ऐसे फूल हैं, जिनका उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। इनमें सदाबहार के फूल भी शामिल है। सदाबहार के फूल, अधिकतर घरों में देखने को मिल जाते हैं। यह घर की सुंदरता तो बढ़ाता है। साथ ही, कई रोगों के इलाज में भी असरदार होता है। आयुर्वेद में सदाबहार के फूलों को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इन फूलों में विंकामाइन मौजूद होता है, जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह फूल कई अन्य रोगों के इलाज में भी कारगर होता है। इन फूलों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन आप इन फूलों का सेवन कैसे कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सदाबहार के फूलों का सेवन कैसे किया जाना चाहिए-
सदाबहार के फूलों का सेवन कैसे करें?- How to Consume Sadabahar Flower in Hindi
1. सदाबहार के फूलों को चबाएं
सदाबहार के फूलों का लाभ लेने के लिए, इनका सेवन सीधे तौर पर चबाकर भी किया जा सकता है। इसके लिए आप सदाबहार के 4-5 फूल लें। फिर इन फूलों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद आप सदाबहार के फूलों को चबाकर खा सकते हैं। अगर आप रोज सुबह सदाबहार के फूलों को चबाकर खाएंगे, तो इससे डायबिटीज रोग में भी मदद मिलेगी। साथ ही, मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।
2. सदाबहार के फूलों का जूस
अक्सर लोग स्वस्थ रहने के लिए रोज सुबह फलों या सब्जियों का जूस पीते हैं। आप चाहें तो स्वस्थ रहने के लिए सदाबहार के फूलों का जूस भी पी सकते हैं। आप खीरा, करेला या टमाटर के साथ, सदाबहार के फूलों को मिलाकर जूस निकाल सकते हैं। इस जूस को पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं। सदाबहार के फूलों का जूस, कई रोगों के इलाज में असरदार साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Sadabahar Flower Benefits: सदाबहार के फूल कौन-सी बीमारी में काम आते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें
3. सदाबहार के फूलों की हर्बल टी
अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं, तो हेल्दी विकल्प के रूप में सदाबहार के फूलों की चाय पी सकते हैं। इस हर्बल टी को पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म से जुड़े रोगों का इलाज भी होता है। अगर आप रोजाना इस हर्बल टी का सेवन करेंगे, तो इससे आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास लें। इसमें सदाबहार के कुछ फूल डालें और फिर थोड़ी देर के लिए उबाल लें। आप चाहें तो मिठास के लिए इसमें शुद्ध शहद मिला सकते हैं। इस चाय को पीना फायदेमंद होगा।
4. सदाबहार के फूलों का पाउडर
आप चाहें तो सदाबहार के फूलों का सेवन पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं। इन फूलों का पाउडर सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसके लिए आप सदाबहार के फूलों को अच्छी तरह धो लें। फिर इन फूलों को तेज धूप में सुखाकर, पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को एक जार में डाल दें। फिर आप रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल में ऐसे करें सदाबहार के फूल का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
आप भी सदाबहार के फूलों का सेवन, हर्बल टी, पाउडर, जूस के रूप में कर सकते हैं। इन फूलों का सेवन, सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इन फूलों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।