Doctor Verified

Amla Powder: गर्मियों में आंवला पाउडर का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके

Amla Powder in Hindi: आंवला विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आप इसका सेवन पाउडर के तौर पर भी कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Amla Powder: गर्मियों में आंवला पाउडर का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके


How to Eat Amla Powder in Hindi: आंवला एक खट्टा-मीठा फल है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। आंवले में विटामिन ए, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, आंवले में पॉलीफेनॉल और फ्लेवनॉइड्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। कोई आंवला का सेवन फल के रूप में करता है, तो कोई आंवला कैंडी या फिर आंवला जूस का सेवन करता है। आप चाहें तो आंवले को पाउडर (Amla Powder) के रूप में भी ले सकते हैं। आंवला पाउडर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आंवला पाउडर, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही, यह मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। आंवला पाउडर खाने से सर्दी-जुकाम, खांसी और बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि से बचा जा सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि गर्मियों में आंवला पाउडर का सेवन कैसे करना चाहिए? या फिर गर्मी में आंवला पाउडर कैसे खाएं?

गर्मियों में आंवले के पाउडर का सेवन कैसे करें?- How to Eat Amla Powder in Summers in Hindi

1. गुनगुने पानी के साथ लें आंवला पाउडर

आप आंवला पाउडर को गुनगुने पानी (Amla Powder with Warm Water) के साथ ले सकते हैं। गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। पानी के साथ, आंवला पाउडर लेने से कोई समस्या भी नहीं होती है। आयुर्वेद के अनुसार गुनगुने पानी के साथ, आंवला पाउडर लेने से कई बीमारियों से बचाव होता है। यह कई तरह के रोगों को भी दूर करता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। अब इस पानी का सेवन कर लें। इससे पाचन शक्ति बढ़ेगी और शरीर में जमा गंदगी भी आसानी से बाहर निकल जाएगी। आंवला पाउडर लेने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

amla powder

2. शहद के साथ करें आंवला पाउडर का सेवन

आंवला पाउडर को शहद के साथ लेना भी लाभकारी होता है। इसके लिए आप एक चम्मच शुद्ध शहद लें। इसमें आधा चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। अब आप इस मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। रोजाना शहद और आंवला पाउडर को एक साथ लेने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इस मिश्रण को लेने से मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है। आप रोज सुबह खाली पेट शहद के साथ आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपको बैक्टीरिया आदि की वजह से होने वाली बीमारियों से बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें- आंवला पाउडर का इन 9 तरीकों से करें इस्तेमाल, दूर होगी त्वचा की कई समस्याएं और मिलेगा बेदाग चेहरा

3. दही के साथ लें आंवला पाउडर

अगर आपको दही पसंद है, तो आप इसके साथ ही आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। दही और आंवला पाउडर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कटोरी दही लें। इसमें आधा चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर सेवन करें। रोजाना आंवला और दही का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। दही और आंवला पाउडर, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, आंतों और पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखते हैं।
आप भी स्वस्थ रहने के लिए आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। वहीं, अगर आपको कोई बीमारी है, तो आंवला पाउडर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

Read Next

लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालती हैं ये 5 चीजें, आज से ही बनाएं डाइट का हिस्सा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version