Doctor Verified

गठिया और अनिद्रा समेत इन 5 समस्याओं को दूर करती है द्रोणपुष्पी जड़ी-बूटी, जानें उपयोग का तरीका

गठिया और अर्थराइटिस की समस्या को दूर करने के लिए आप द्रौणपुष्पी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे   
  • SHARE
  • FOLLOW
गठिया और अनिद्रा समेत इन 5 समस्याओं को दूर करती है द्रोणपुष्पी जड़ी-बूटी, जानें उपयोग का तरीका


काम के अनियमित घंटे और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह के रोग हो सकते है। इस वजह से लोगों में मोटापा, हाई बीपी और डायबिटीज की समस्या बढ़ने लगी है। इसके अलावा, लोगों में गठिया आदि जोड़ों से जुड़ी समस्याएं देखने के मिलती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक दवाओंं का उपयोग कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार द्रौणपुष्णी का इस्तेमाल कर अनिद्रा और गठिया के रोग को कम किया जा सकता है। मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के सरकारी अस्पताल की आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर सोनल गर्ग के अनुसार द्रौणपुष्पी अनिद्रा, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, खुजली, गठिया, एनीमिया व गैस आदि समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकती है। आगे जानते हैं कि द्रौणपुष्पी के फायदों के बारे में। 

द्रौणपुष्पी के फायदे क्या होते हैं? - Dornapsushpi Benefits To Get Rid Of Health Problems in Hindi 

अनिद्रा को करें दूर

लगातार काम की टेंशन की वजह से लोगों को अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए द्रौणपुष्पी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्ट्रेस कम होता है। सात ही, सिर दर्द दूर होता है। स्ट्रेस और सिरदर्द दूर होने से आपको पहले की अपेक्षा बेहतर नींद आती है। 

सूजन में आराम दें

लाइफस्टाइल खराब होने से आपका मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में सूजन आदि समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इस स्थिति में सूजन को कम करने के लिए आप द्रौणपुष्पी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं, जिसके सेवन से सूजन में आराम मिलता है। 

dronapushpi benefits in hindi

गठिया के दर्द को कम करें

गठिया में व्यक्ति के जोड़ो में दर्द महसूस होता है। द्रौणपुष्पी से जोड़ों का दर्द कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, गठिया की वजह से आने वाले बुखार को कम करने में भी इस औषधी का सेवन किया जा सकता है। दर्द कम होने से व्यक्ति को रोजाना के काम करने में आसानी होती है। 

पाचन संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी आप द्रौणपुष्पी का सेवन कर सकते हैं। इससे अपच, गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल समस्याए, व पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इससे व्यक्ति को गैस और पेट फूलने की समस्या में आराम मिलता है। 

बुखार को कम करें 

मौसम में बदलाव होने पर लोगों को संक्रमण की वजह से बुखार हो जाता है। ऐसे में द्रौणपुष्पी शरीर की गर्मी को शांत करने में सहायक होती है। साथ ही, वायरल संक्रमण को कम करने में मदद करती है। 

इसे भी पढ़ें: रक्तमोक्षण क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसकी प्रक्रिया और फायदे

द्रौणपुष्पी एक छोटा पौधा होता है, इस पौधे की पत्तियां और फूल का अर्क बनाकर उपयोग किया जा सकता है। यदि, आपको किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में आप आयुर्वेदाचार्य की सलाह के बाद ही द्रौणपुष्पी का सेवन करें। इससे आपको कई तरह के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

Read Next

नाड़ी परीक्षा क्या है और कैसे होती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके बारे में

Disclaimer