Tue Oct 27, 2026 | 01:19 AM IST

Doctor Verified

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Herbs For Male Fertility: आयुर्वेद में पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ, मानसिक स्थिरता और शारीरिक मजबूती को बनाए रखने के लिए कई ऐसी जड़ी-बूटियों का उल्लेख मिलता है, जो शरीर को भीतर से मजबूत करने के साथ ही हार्मोनल बैलेंस को भी दुरुस्त करती हैं। यहां जानिए, मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी खानी चाहिए?
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानेंमर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Herbs For Male Fertility: आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान की वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता (Male Reproductive Health) पर गहरा असर पड़ रहा है। थकान, कामेच्छा में कमी, स्पर्म काउंट घटने जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि आयुर्वेद (Ayurveda) में इन समस्याओं का समाधान पूरी तरह नेचुरल तरीके से मिलता है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में कई ऐसी औषधियों का वर्णन किया गया है जो न केवल वीर्यवर्धक (Semen Enhancing Herbs) हैं, बल्कि शरीर की शक्ति, सहनशक्ति और मानसिक संतुलन को भी बनाए रखती हैं। इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी खानी चाहिए?

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी खानी चाहिए? - What is the best herb for fertility in men

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ''पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ और यौन शक्ति को संतुलित करने के लिए अश्वगंधा, कौंच, गोखरु, शतावरी और मूसली जैसी जड़ी-बूटियां सबसे प्रभावी मानी जाती हैं।'' इन औषधियों में प्राकृतिक रूप से ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो टेस्टोस्टेरोन लेवल (Testosterone) को बढ़ाते हैं, स्पर्म क्वालिटी में सुधार करते हैं और मानसिक तनाव को दूर करते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में इन्हें वाजीकर (कामोत्तेजक) और रसायन (पुनर्जीवक) औषधियां कहा गया है।

1. अश्वगंधा

अश्वगंधा को आयुर्वेद में रसायन और वाजीकर औषधि माना गया है। इसका अर्थ है कि यह शरीर को पुनर्जीवित करने और यौन शक्ति बढ़ाने का कार्य करती है। डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ''अश्वगंधा पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए सबसे लाभकारी है। यह नर्वाइन टॉनिक के रूप में कार्य करती है, जिससे मानसिक तनाव और चिंता में कमी आती है। साथ ही यह फिजिकली भी व्यक्ति को मजबूत बनाती है और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करती है।'' अश्वगंधा शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे कामेच्छा और स्पर्म क्वालिटी दोनों में सुधार होता है। यह थकान को कम करती है, नींद को बेहतर बनाती है और ओवरऑल स्टेमिना बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ का है खानपान से  सीधा कनेक्शन, बता रहे हैं डॉक्टर

best herb for fertility in menbest herb for fertility in men

2. कौंच

कौंच बीज (Mucuna pruriens) को आयुर्वेद में स्पर्मेटोजेनेसिस यानी शुक्राणु निर्माण की प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए जाना जाता है। डॉ. श्रेय बताते हैं, ''कौंच का उपयोग स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह बहुत अच्छा नर्वाइन टॉनिक भी है, इसलिए अगर किसी व्यक्ति को पैरालिसिस जैसी स्थिति हो गई है, तो रिकवरी के दौरान यह औषधि बेहद लाभकारी होती है।'' कौंच शरीर में डोपामाइन नामक न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित करता है, जिससे मूड बेहतर होता है और स्ट्रेस कम होता है। साथ ही, यह यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर ऊर्जा और जोश में बढ़ोतरी करता है।

3. गोखरु

गोखरु (Tribulus terrestris) को पुरुषों की शक्ति और सहनशक्ति बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने (boosting testosterone levels naturally) में सहायक होती है, जिससे यौन प्रदर्शन और स्टेमिना दोनों बेहतर होते हैं। डॉ. श्रेय के अनुसार, ''गोखरु पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम और यूरिनरी सिस्टम दोनों को स्ट्रॉन्ग करता है। इसे बल्य औषधि भी कहा गया है क्योंकि यह शरीर को भीतर से सशक्त बनाता है।'' गोखरु का सेवन मूत्र संबंधी समस्याओं, जैसे बार-बार पेशाब आना या कमजोरी महसूस होना, में भी लाभ देता है।

इसे भी पढ़ें: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष रोज खाएं खजूर, जानें एक दिन में कितने और कैसे खाएं

4. शतावरी

शतावरी आमतौर पर महिलाओं की औषधि मानी जाती है, लेकिन पुरुषों के लिए भी यह उतनी ही फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक शीतलता होती है, जो वीर्य को ठंडक प्रदान करती है और उसकी क्वालिटी में सुधार करती है। डॉ. श्रेय बताते हैं, ''शतावरी मसल्स की ताकत बढ़ाने में मदद करती है, वात को शांत करती है और सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाती है।'' यह शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखती है और मानसिक शांति प्रदान करती है। नियमित सेवन से शतावरी शरीर की ताकत, सहनशक्ति और यौन क्षमता को बढ़ाती है।

5. मूसली

मूसली को आयुर्वेद में पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने और कामोत्तेजना में वृद्धि करने के लिए अच्छा बताया गया है। डॉ. श्रेय के अनुसार, ''मूसली शरीर की काम उत्तेजना को बढ़ाती है और इसे प्राकृतिक अफ्रोडिजिएक माना गया है।'' यह थकान को दूर करती है, एनर्जी लेवल बढ़ाती है और यौन प्रदर्शन को मजबूत बनाती है। साथ ही, यह शरीर के मसल्स को टोन करती है और इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाती है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, इन 5 जड़ी-बूटियों का सही और संतुलित सेवन पुरुषों की शारीरिक, मानसिक और यौन स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, किसी भी औषधि का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, ताकि शरीर के प्रकृति और स्वास्थ्य के अनुसार उचित मात्रा और विधि तय की जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लड़कों में कम टेस्टोस्टेरोन के लक्षण क्या हैं?

    टेस्टोस्टेरोन की कमी से थकान, कामेच्छा में कमी, मूड स्विंग, मसल्स में कमजोरी और वजन बढ़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
  • क्या चिंता पुरुष प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है?

    लगातार तनाव रहने से हार्मोनल असंतुलन होता है, जिससे स्पर्म क्वालिटी और काउंट दोनों कम हो सकते हैं। मेडिटेशन, योग और पर्याप्त नींद से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
  • क्या हस्तमैथुन से स्पर्म काउंट कम होता है?

    सीमित हस्तमैथुन करने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन अत्यधिक करने पर शारीरिक थकान, मानसिक तनाव और यौन इच्छा में कमी आ सकती है।

Read Next

→ नाभि में तुलसी का तेल डालने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 27, 2025 13:51 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Oct 27, 2025 13:51 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Oct 27, 2025 13:51 IST

    Published By : Akanksha Tiwari