Doctor Verified

मर्दानगी पर असर डाल सकता है घटता टेस्टोस्टेरोन, डॉक्टर से जानें पुरुषों में इसके लक्षण

Low Testosterone Levels Sign: टेस्टोस्टेरोन एक ऐसा हार्मोन है जो पुरुषों की ताकत, आत्मविश्वास, एनर्जी और मर्दानगी का प्रतीक माना जाता है। यहां जानिए, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण क्या होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
मर्दानगी पर असर डाल सकता है घटता टेस्टोस्टेरोन, डॉक्टर से जानें पुरुषों में इसके लक्षण


Low Testosterone Levels Sign: पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को आमतौर पर मर्दानगी का हार्मोन कहा जाता है। यह वही हार्मोन है जो पुरुषों की आवाज, मांसपेशियां, हड्डियों की मजबूती, यौन इच्छा और मानसिक ऊर्जा को कंट्रोल करता है, लेकिन जब इसका स्तर घटने लगता है, तो शरीर और मन दोनों पर असर दिखने लगता है, एनर्जी कम हो जाती है, मूड स्विंग्स बढ़ जाते हैं और आत्मविश्वास धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। क्या हाल ही में आपको लगता है कि पहले जैसी ताकत, आत्मविश्वास या जोश अब नहीं रहा? सुबह उठने में आलस, दिनभर थकान, काम में मन न लगना या छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन बढ़ गया है? अगर हां, तो ये सिर्फ थकान या तनाव के लक्षण नहीं, बल्कि लो टेस्टोस्टेरोन (Low Testosterone) का संकेत भी हो सकते हैं। इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण क्या होते हैं?

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण - Low Testosterone Levels In Men Common Signs

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, पुरुषों में वीर्य धातु ही शक्ति और ओज का सोर्स है और यही धातु टेस्टोस्टेरोन हार्मोन से प्रभावित होती है। यह हार्मोन किशोरावस्था में आवाज, बालों की ग्रोथ, मसल्स, हड्डियों की मजबूती और यौन इच्छा को कंट्रोल करता है। जब टेस्टोस्टेरोन लेवल 300 से नीचे चला जाता है, तो शरीर और मन दोनों पर इसके असर दिखने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: दाढ़ी मूंछ न आना टेस्टोस्टेरोन की कमी है? जानें पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी ये बात अंधविश्वास है या साइंस

  • अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थके-थके रहते हैं, तो यह हार्मोन की कमी का संकेत हो सकता है। टेस्टोस्टेरोन कम होने से शरीर में एनर्जी प्रोडक्शन घटता है।
  • लो टेस्टोस्टेरोन मूड को भी प्रभावित करता है। कई पुरुषों में डिप्रेशन, बेचैनी या अनावश्यक गुस्सा देखने को मिलता है।
  • टेस्टोस्टेरोन यौन इच्छा का मुख्य हार्मोन है। इसका स्तर घटने पर कामेच्छा में कमी आना स्वाभाविक है।
  • यह हार्मोन मांसपेशियों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। जब इसका लेवल कम होता है तो शरीर ढीला-ढाला महसूस होता है और एक्सरसाइज का असर भी कम दिखता है।
  • लो टेस्टोस्टेरोन मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है, जिससे फैट बढ़ने लगता है, खासकर पेट के आसपास।
  • हार्मोन असंतुलन के कारण नींद पूरी नहीं होती या रात में कई बार नींद टूट जाती है।
  • टेस्टोस्टेरोन दिमागी फोकस और मेमोरी पर भी असर डालता है। इसके घटने से एकाग्रता कम होती है और दिमाग सुस्त महसूस करता है।

इसे भी पढ़ें: टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के क्या नुकसान हैं? डॉक्टर से जानें इसे लगवाने के साइड इफेक्ट

Signs of low testosterone levels

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के प्राकृतिक उपाय - Natural Ways to Boost Testosterone

आयुर्वेद में कहा गया है कि जब वीर्य धातु और पित्त दोष का असंतुलन होता है, तब पुरुषों में ऊर्जा, उत्साह और यौन शक्ति कम होने लगती है। डॉक्टर की सलाह पर अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन भी लाभकारी हो सकता है। अगर आपको लगातार थकान, यौन इच्छा में कमी या वजन बढ़ने के साथ मूड में बदलाव महसूस हो रहा है, तो ब्लड टेस्ट करवाना जरूरी है। एक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आपकी जांच कर सही उपचार बता सकते हैं।

  • वेट ट्रेनिंग और योग से हार्मोन उत्पादन बढ़ता है।
  • प्रोटीन, हेल्दी फैट और जिंक से भरपूर चीजें जैसे अंडे, बादाम, घी, पालक और दही शामिल करें।
  • तनाव कम करें और इसके लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें।
  • हर दिन 7-8 घंटे की गहरी नींद लें।
  • ज्यादा शराब और धूम्रपान से बचें।

निष्कर्ष

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी अब सिर्फ उम्र बढ़ने से जुड़ी नहीं, बल्कि असंतुलित लाइफस्टाइल का भी नतीजा है। अगर समय रहते इस पर ध्यान दिया जाए और आयुर्वेदिक व प्राकृतिक उपाय अपनाए जाएं, तो हार्मोनल संतुलन दोबारा पाया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या एक्सरसाइज से टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है?

    नियमित वेट ट्रेनिंग, योग और प्राणायाम टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ाते हैं। खासतौर पर पुशअप्स और सूर्य नमस्कार जैसे अभ्यास शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करते हैं।
  • टेस्टोस्टेरोन जल्दी कैसे बढ़ाएं?

    अंडे, बादाम, अखरोट, पालक, दालें और जिंक से भरपूर चीजें टेस्टोस्टेरोन लेवल सुधारने में मदद करती हैं। 
  • टेस्टोस्टेरोन लेवल कम क्यों हो जाता है?

    बढ़ती उम्र, तनाव, नींद की कमी, मोटापा, शराब या धूम्रपान, कुछ दवाइयों का असर या असंतुलित लाइफस्टाइल, इस समस्या का बड़ा कारण बन चुकी है।

 

 

 

Read Next

मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मुलेठी है फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 26, 2025 12:22 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Oct 26, 2025 12:22 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS