Andhvishwas or science: दाढ़ी मूंछों को हमारे समाज में पुरुषों की पहचान मानी जाती है। हालांकि, समय बदल चुका है और समाज में भी काफी बदलाव आ चुके हैं। ऐसे में लोगों की सोच बदल रही है लेकिन फिर भी कुछ बातों पर आज भी लोग भरोसा करते हैं। जैसे कि अधिकांश लोग सोचते हैं कि जिन पुरुषों में दाढ़ी-मूंछ की कमी होती है उनमें ट्रेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होता है। लोग ऐसे पुरुषों की फर्टिलिटी, स्टैमिना और मर्दाना ताकत पर भी काफी सवाल उठाते हैं। लेकिन, क्या ऐसी सोच के पीछे कोई साइंस भी है या यह आधारहीन बात है। इसके पीछे तथ्य क्या हैं, डॉक्टर की राय क्या है, जानते हैं इस बारे Dr. Shashank M S, Consultant - Urology and Renal transplant, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
क्या दाढ़ी न आना टेस्टोस्टेरोन के कम होने का संकेत है-Is having no beard a sign of low testosterone?
दाढ़ी न आना या चेहरे पर बहुत कम बाल होना हमेशा टेस्टोस्टेरोन के कम होने का संकेत नहीं होता। Dr. Shashank बताते हैं कि हर पुरुष का शरीर अलग होता है और दाढ़ी का बढ़ना सिर्फ हार्मोन नहीं है बल्कि यह इससे ज्यादा पर निर्भर करता है। टेस्टोस्टेरोन दाढ़ी के बढ़ने में भूमिका निभाता है, लेकिन जीन भी इसमें भूमिका निभाते हैं। अगर आपके पिता, दादा या चाचा के चेहरे पर बहुत कम या बिल्कुल बाल नहीं थे, तो आपके चेहरे पर भी यही पैटर्न हो सकता है। इसका हमेशा यह मतलब नहीं होता कि आपके हार्मोन में कुछ गड़बड़ है या आप में टेस्टोस्टेरोन की कमी है। इसलिए इस बात को बिलकुल दिमाग से निकाल देना चाहिए कि दाढ़ी न आना टेस्टोस्टेरोन की कमी का संकेत है।
इसे भी पढ़ें: टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के क्या नुकसान हैं? डॉक्टर से जानें इसे लगवाने के साइड इफेक्ट
टेस्टोस्टेरोन सही होने के बाद भी इसलिए नहीं उगते दाढ़ी मूंछ
इतना ही नहीं डॉ. शशांक यह भी बताते हैं कि कुछ पुरुषों का टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य होता है, फिर भी वे पूरी दाढ़ी नहीं उगा पाते और यह भी इसके पीछे का एक साइंस है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके रोमकूप टेस्टोस्टेरोन के प्रति ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते। कुछ लोगों की दाढ़ी औसत स्तर पर भी घनी हो सकती है। इसलिए, दाढ़ी का बढ़ना हार्मोन के स्तर को मापने का सही तरीका नहीं है।
शरीर में होते हैं टेस्टोस्टेरोन की कमी के अन्य लक्षण भी
दुनिया भले ही यह सोच रखती है कि दाढ़ी मूंछों का होना टेस्टोस्टेरोन से ही जुड़ा हुआ होता है तो यह गलत है। इसके अलावा भी शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी के अन्य लक्षण भी होते हैं जिनपर लोगों का ध्यान नहीं जाता। जैसे कि शरीर में अगर टेस्टोस्टेरोन की कमी होती है तो कई प्रकार के लक्षण नजर आ सकते हैं। जैसे
- -शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है
- -मांसपेशियों की कमजोर ताकत जो आपको महसूस हो सकती है
- -यौन इच्छा में कमी भी टेस्टोस्टेरोन की कमी का लक्षण हो सकता है।
- -मूड में बदलाव और नींद न आना टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
क्या दाढ़ी न आने को लेकर चिंता करनी चाहिए?
डॉ. शशांत बताते हैं कि कभी-कभी, दाढ़ी न बढ़ने पर लोग असुरक्षित या चिंतित महसूस करते हैं। लेकिन यह जानना जरूरी है कि चेहरे के बाल मर्दानगी या स्वास्थ्य की पहचान नहीं होते। कुछ पुरुष क्लीन-शेव रहना पसंद करते हैं और फिर भी आत्मविश्वास और आकर्षक महसूस करते हैं। अगर आप वाकई चिंतित हैं, तो ब्लड टेस्ट आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर का पता लगा सकता है। लेकिन सिर्फ चेहरे के बालों पर ही भरोसा न करें। अगर आपके कोई सवाल हैं या आपके शरीर में कोई असामान्य बदलाव है, तो डॉक्टर से बात करें।
इसे भी पढ़ें: टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पुरुष खाएं ये 10 फूड, स्पर्म भी रहेंगे हेल्दी
निष्कर्ष
अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में दाढ़ी मूंछ की कमी है तो आपको पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाहिए। इसके अलावा आप कुछ मेडिकल टेस्ट करवा सकते हैं जो कि साफ तौर पर बता सकते हैं कि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी है या नहीं। इसके बाद आपका डॉक्टर जो कहे आप उसके अनुसार आगे बढ़ें। दाढ़ी-मूंछ के अलावा अगर आपको कई लक्षण महसूस हो रहे हैं तो डॉक्टर से बात करें और डाइट में आप टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं।
FAQ
टेस्टोस्टेरोन जल्दी कैसे बढ़ाएं?
टेस्टोस्टेरोन जल्दी बढ़ाने के लिए आप स्वस्थ आहार लें और फिर स्ट्रेस फ्री रहें। डाइट में आप टोफू, चिकन, मछली, अंडे और नट्स जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करें।पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कैसे बनता है?
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन अंडकोष में बनता है। मुख्य रूप से आपके यौन अंग इसे बनाते हैं। कुछ ग्रंथियां डिहाइड्रोएपिएन्ड्रोस्टेरोन (डीएचईए) हार्मोन भी उत्पन्न करती हैं, जिसे आपका शरीर टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन में परिवर्तित कर देता है।क्या लहसुन टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है?
लहसुन का सेवन सीधे तौर पर टेस्टोस्टेरोन नहीं बढ़ाता लेकिन यह स्ट्रेस कम करके इसके प्रोडक्शन को बढ़ावा दे सकता है। दरअसल, लहसुन में एलिसिन नाम का एक कंपाउंड होता है जो कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है और टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाता है।