Doctor Verified

क्या टेस्टोस्टेरोन से कोलेस्ट्रोल प्रभावित हो सकता है? डॉक्टर से जानें

शरीर में अन्य हार्मोन्स की  तरह ही टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का अपना मुख्य कार्य होता है। ऐसे में आगे जानते हैं कि क्या टेस्टोस्टेरोन हार्मोन से व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल का स्तर प्रभावित हो सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या टेस्टोस्टेरोन से कोलेस्ट्रोल प्रभावित हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Can Testosterone Affect Cholesterol In Hindi: शरीर के हार्मोन अंगों के कार्यों में कई तरह से मुख्य भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर  और जानकार बताते हैं कि पुरुषों और महिलाओं के शरीर में पाया जाने वाला टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी मांसपेशियों की ग्रोथ, हड्डियों की मजबूती और एनर्जी के लिए आवश्यक माना जाता है। टेस्टोस्टेरोन को विशेष रूप से पुरुष हार्मोन कहा जाता है। यह पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जरुरी होता है। ज्यादातर लोग टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और कोलेस्ट्रॉल के बीच के संबंध को लेकर बहुत से भ्रम में रहते हैं। इस लेख में श्रुति के भारद्वाज, चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, ज़ाइडस हॉस्पिटल्स, ठलतेज, अहमदाबाद से जानते हैं जानते हैं कि क्या टेस्टोस्टेरोन वाकई हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित करता है? यदि हां, तो इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है। साथ ही, इसके फायदे या नुकसान क्या हो सकते हैं?

टेस्टोस्टेरोन और कोलेस्ट्रॉल का संबंध - Connection Between Testosterone And Cholesterol In Hindi

टेस्टोस्टेरोन एक प्रमुख पुरुष हार्मोन (androgen) है जो शरीर में मुख्य रूप से अंडकोष (testes) और महिलाओं में थोड़ी मात्रा में अंडाशय (ovaries) द्वारा उत्पादित होता है। यह हार्मोन मांसपेशियों की वृद्धि, हड्डियों की मजबूती, यौन इच्छा, शुक्राणु उत्पादन और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में भूमिका निभाता है। वहीं, कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट (लिपिड) है जो शरीर की कोशिकाओं और हार्मोन उत्पादन के लिए जरूरी होता है। यह दो प्रकार का होता है, एलडीएल और एचडीएल। LDL (Bad Cholesterol) धमनियों में जम जाता है और हृदय रोग का कारण बन सकता है और HDL (Good Cholesterol) खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालता है और दिल को स्वस्थ रखता है।

Can testosterone affect cholesterol in

दरअसल, टेस्टोस्टेरोन का निर्माण खुद कोलेस्ट्रॉल से होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल से ही कई स्टेरॉइड हार्मोन बनाए जाते हैं, जिनमें टेस्टोस्टेरोन, कोर्टिसोल, एस्ट्रोजन आदि शामिल हैं। इस कारण एक हद तक कोलेस्ट्रॉल का शरीर में मौजूद रहना जरूरी होता है। लेकिन समस्या तब आती है जब हार्मोनल असंतुलन शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को बिगाड़ देता है।

क्या टेस्टोस्टेरोन कोलेस्ट्रॉल को घटाने या बढ़ाने में मदद कर सकता है?

क्या टेस्टोस्टेरोन कोलेस्ट्रॉल को घटाने या बढ़ाने में मदद कर सकता है? यह इस बात पर निर्भर करता है कि टेस्टोस्टेरोन शरीर में प्राकृतिक रूप से बन रहा है या बाहरी रूप से लिया जा रहा है (जैसे टेस्टोस्टेरोन थेरेपी या स्टेरॉइड्स)।

नेचुरल टेस्टोस्टेरोन का प्रभाव

कुछ से स्टडी बताते हैं कि सामान्य टेस्टोस्टेरोन लेवल HDL (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बनाए रखने और LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को संतुलित रखने में मदद करता है। संतुलित टेस्टोस्टेरोन हृदय को स्वस्थ रखने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में योगदान देता है।

बाहरी टेस्टोस्टेरोन (थेरेपी या स्टेरॉइड्स) का प्रभाव

टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन या सप्लीमेंट लंबे समय तक लेने से HDL घट सकता है और LDL बढ़ सकता है। इससे हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

Journal of Clinical Endocrinology की एक स्टडी के अनुसार, उन पुरुषों में जिन्होंने लंबे समय तक टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी ली, उनका HDL लेवल कम पाया गया और ट्राइग्लिसराइड्स में वृद्धि हुई।

वहीं दूसरी ओर, कुछ अन्य स्टडीज यह भी दर्शाती हैं कि टेस्टोस्टेरोन की कमी वाले पुरुषों में खराब कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ने का जोखिम अधिक होता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसका मतलब यह है कि टेस्टोस्टेरोन का सही संतुलन बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: टेस्टोस्टेरोन टेस्ट क्या है? डॉक्टर से समझें पुरुषों के लिए इसका महत्व

टेस्टोस्टेरोन आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित कर सकता है। लेकिन यह असर इस बात पर निर्भर करता है कि टेस्टोस्टेरोन शरीर में कैसे और कितनी मात्रा में मौजूद है। संतुलित टेस्टोस्टेरोन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन उसकी अधिकता या कृत्रिम रूप से लिया गया टेस्टोस्टेरोन कोलेस्ट्रॉल को बिगाड़ सकता है और हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

FAQ

  • टेस्टोस्टेरोन की कमी से क्या होता है?

    टेस्टोस्टेरोन की कमी के लक्षण में यौन इच्छा की कमी, मांसपेशियों की थकान, मूड में बदलाव, बोन डेंसिटी आदि को शामिल किया जाता है। 
  • टेस्टोस्टेरोन की कमी से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है?

    टेस्टोस्टेरोन अन्य हार्मोन की तरह एक मुख्य हार्मोन माना जाता है। लेकिन, यह सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से बालों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • टेस्टोस्टेरोन की कमी के क्या कारण हो सकते हैं?

    टेस्टोस्टेरोन की कमी के कई कारण हो सकते हैं। इसमें उम्र बढ़ना, कुछ मेडिकल कंडीशन, दवाएं, लाइफस्टाइल फैक्टर और आनुवंशिक स्थितियों को शामिल किया जाता है।

 

 

 

Read Next

क्या एनर्जी ड्रिंक्स पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

TAGS