Energy drinks affect male fertility: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग तुरंत एनर्जी पाना चाहते हैं। ऑफिस या घर में काम करने की वजह से काफी थकान भी हो जाती है। तब उस थकान को कम करने के लिए लोगों को एक ही चीज सूझती है और वह है एनर्जी ड्रिंक्स, जिससे शरीर को ऊर्जा मिल भी जाती है। हालांकि इसका सबसे ज्यादा सेवन पुरुष करते नजर आते हैं। लेकिन इस बात से वो बिल्कुल अनजान होते हैं कि यह उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इस विषय पर हमने मेरठ के बिरला फर्टिलिटी & IVF में प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका शर्मा (Dr. Madhulika Sharma, Fertility Specialist at Birla Fertility & IVF, Meerut) से विस्तार में बात की।
क्यों पीते हैं लोग एनर्जी ड्रिंक्स-Why do people drink energy drinks?
एनर्जी ड्रिंक्स पीने की वजह से बढ़ती थकान और कम ऊर्जा है। इससे सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। बाजार में कई तरह की एनर्जी ड्रिंक्स मिलती हैं, जिनमें बहुत ज्यादा चीनी, कैफीन और टॉरिन मौजूद होता है। ये एनर्जी ड्रिंक्स व्यक्ति महज इसलिए पीता है क्योंकि उसे तुरंत एनर्जी मिल जाती है, लेकिन इसका सेवन अधिक करने से यह बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- एनर्जी ड्रिंक पीने से प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम, स्टडी में खुलासा
पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कैसे प्रभावित करती हैं एनर्जी ड्रिंक्स-How do Energy Drinks affect Male Fertility?
चूंकि एनर्जी ड्रिंक्स में शुगर और कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। जब आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल (stress hormone) का स्तर बढ़ जाता है। तब यह टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित करता है। इसके अलावा, यह शुक्राणुओं की गतिशीलता (sperm motility) को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
1. टेस्टोस्टेरोन स्तर पर असर
एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन और शुगर की वजह से पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने लगता है।
2. स्पर्म काउंट में गिरावट
एक अध्ययन के अनुसार, ज्यादा कैफीन के सेवन से पुरुषों के स्पर्म काउंट में गिरावट देखी गई है।
3. नींद की समस्या
एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और शुगर ज्यादा होने पर, यह नींद को प्रभावित करती है। कैफीन दिमाग को उत्तेजित करता है, जिस कारण नींद आना मुश्किल हो जाता है और नींद प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी है।
4. हार्मोनल असंतुलन
एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद शुगर वजन बढ़ा सकती है, जिससे पुरुषों का मोटापा हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है और फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
एक स्टडी के अनुसार, जिन पुरुषों ने कई हफ्तों तक लगातार एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन किया, उनमें फर्टिलिटी की समस्याएं ज्यादा पाई गईं। तो वहीं रिपोर्ट यही कहती है कि ज्यादा एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
किन लोगों को एनर्जी ड्रिंक्स खासतौर पर नहीं लेनी चाहिए-Which People should especially not take Energy Drinks?
एनर्जी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन आमतौर पर किसी को नहीं करना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों को खासतौर पर बचना चाहिए।
- जो पुरुष पिता बनने का प्लान बना रहे हैं।
- जिन पुरुषों का स्पर्म काउंट पहले से कम है।
- जिनको थायरॉइड की समस्या है और डायबिटीज या मोटापा है।
- हालांकि, बच्चों और हृदय रोग वाले मरीजों को भी नहीं लेनी चाहिए।
ऊर्जा बढ़ाने के लिए क्या करें- What to do to increase Energy
- नारियल पानी और नींबू लें। नारियल पानी को एक बढ़िया नैचुरल एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। इसमें नींबू को मिलाकर पी सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है।
- केला और डार्क चॉकलेट खाएं। केले में कैलोरी और पोटेशियम होता है, ऐसे में आप एनर्जी ड्रिंक्स की बजाय केला खा सकते हैं। डार्क चॉकलेट खाने से भी तुरंत एनर्जी मिलती है।
- ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। इसको बिना शुगर के पीना फायदेमंद साबित होगा।
- योग और एक्सरसाइज करें। यह ऊर्जा बढ़ाने का नैचुरल और स्थायी तरीका है।
निष्कर्ष
एनर्जी ड्रिंक्स का कभी-कभार सेवन किया जाए, तो यह नुकसान नहीं करता। यदि आप इसका सेवन लगातार कई हफ्तों या महीनों तक करते हैं, तो यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए जो पुरुष पिता बनने की योजना बना रहे हैं, उन्हें एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बना लेनी चाहिए। यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
FAQ
क्या एनर्जी ड्रिंक पुरुष प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है?
हां, एनर्जी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर डालता है।क्या यह महिलाओं को भी प्रभावित करती है?
हां, लेकिन पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी पर इसका सीधा असर पड़ता है।एनर्जी ड्रिंक्स पीना आदत बन जाए, तो क्या करें?
इस आदत को धीरे-धीरे छुड़ाएं, एनर्जी ड्रिंक्स की जगह कुछ नेचुरल बूस्टर को अपनाएं।