शहद में मौजूद पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स, अमीनो एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को न सिर्फ एनर्जी देते हैं बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। यही कारण है कि आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में भी शहद एक सुपरफूड के रूप में फेमस हो रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या शहद पुरुषों की प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी को भी बेहतर बना सकता है? क्या यह टेस्टोस्टेरोन जैसे यौन हार्मोन के स्तर को संतुलित करता है और स्पर्म क्वालिटी सुधार सकता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से बात की-
क्या शहद मर्दों की फर्टिलिटी बढ़ाता है? - Honey For Male Fertility
शहद नेचुरल मिठास के साथ शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इसमें विटामिन B, विटामिन C, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंजाइम्स पाए जाते हैं और ये तत्व न केवल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं बल्कि शरीर में एनर्जी का संचार भी करते हैं। खास बात यह है कि शहद नेचुरल रूप से पाचन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, शहद में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर और मस्तिष्क को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है। एनर्जी की कमी भी यौन कमजोरी और थकावट का कारण बनती है, इसलिए शहद यौन स्वास्थ्य में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज का टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल पर भी फर्क पड़ता है? डॉक्टर से जानें
शहद एक बहुत अच्छा सहायक तत्व है, लेकिन पुरुषों की प्रजनन क्षमता सुधारने के लिए केवल शहद पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज, तनाव से मुक्त लाइफस्टाइल, पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह से उपचार भी जरूरी है।
एनसीबीआई (NCBI) की एक रिसर्च से पता चलता है कि शहद पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाकर स्पर्म क्वालिटी में सुधार कर सकता है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन यौन इच्छा, स्पर्म प्रोडक्शन और संपूर्ण यौन स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और फेनोलिक यौगिक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो स्पर्म कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और प्रजनन क्षमता को घटाता है।
इसे भी पढ़ें: टेस्टोस्टेरोन टेस्ट क्या है? डॉक्टर से समझें पुरुषों के लिए इसका महत्व
एक शोध के अनुसार, शहद की नियमित खुराक से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है, जिससे न केवल स्पर्म की संख्या और गतिशीलता में सुधार होता है बल्कि पुरुषों की यौन क्षमता भी बढ़ती है।
आयुर्वेद में शहद का महत्व
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुार आयुर्वेद में शहद एक "रसायन" (रिजुवेनेटिव) है, जो शरीर की ऊर्जावान शक्ति को बढ़ाता है। यह अन्य औषधियों के प्रभाव को शरीर तक पहुंचाने में सहायक होता है। आयुर्वेद में शहद को वीर्य वर्धक माना गया है, खासकर जब इसे अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी जैसे हर्ब्स के साथ लिया जाए। ये मिश्रण पुरुषों की यौन कमजोरी, तनाव और कमजोरी दूर करने में मददगार होते हैं।
शहद का सही सेवन कैसे करें? - What is the right way to consume honey
- रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ लें।
- शहद को गर्म दूध या चाय में न डालें क्योंकि अधिक गर्मी से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।
- बाजार में मिलने वाले शहद की क्वालिटी पर ध्यान दें, हमेशा शुद्ध और प्राकृतिक शहद का ही सेवन करें।
निष्कर्ष
शहद पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हो सकता है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है, स्पर्म क्वालिटी में सुधार करता है, इंफेक्शन से बचाव करता है और शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। यदि आप पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं, तो शुद्ध शहद को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
शहद कब नहीं खाना चाहिए?
शहद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए, क्योंकि उसमें बोटुलिज्म बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो शिशु के लिए खतरनाक हो सकते हैं। डायबिटीज रोगी शहद खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है जो ब्लड शुगर बढ़ा सकती है। शहद को बहुत गर्म चीजों में मिलाकर नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। यदि एलर्जी हो या पाचन संबंधी समस्या हो तो भी शहद से परहेज करें।पुरुषों में बांझपन के लक्षण क्या हैं?
पुरुषों में बांझपन (Male Infertility) के कई लक्षण हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे सामने आते हैं। मुख्य लक्षणों में संतान न होना, यौन इच्छा में कमी, इरेक्शन या शीघ्रपतन की समस्या, शुक्राणुओं की कमी या गतिशीलता में कमी शामिल हैं। कुछ पुरुषों में अंडकोष में सूजन, दर्द या गांठ महसूस हो सकती है।हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं?
हेल्दी रहने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। रोजाना हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज, दालें, सूखे मेवे और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं। ज्यादा तेल, चीनी, नमक और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। साथ ही, समय पर खाना, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद हेल्दी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा हैं।