Foods to Boost Testosterone Naturally : पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की अहम भूमिका होती है। इन दिनों जीवनशैली, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, नींद और तनाव के कारण हार्मोन असंतुलन की वजह से कई लोगों में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा सामान्य से कम पाई जा रही है। अक्सर देखा जाता है कि टेस्टोस्टेरोन (सेक्स हार्मोन) को बढ़ाने के लिए पुरुष विभिन्न प्रकार की दवाएं खाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मददगार होते हैं।
1. अंडे- Eggs for Testosterone
दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि अंडे में प्रोटीन और विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन D और कोलेस्ट्रॉल टेस्टोस्टेरोन के निर्माण में जरूरी होते हैं। पुरुष रोजाना सुबह अगर 1 से 2 उबले हुए अंडे खाए, तो ये टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाते हैं। अंडे खाने से सेक्स करने की इच्छा भी बढ़ती है।
2. अखरोट- Walnuts for Testosterone
यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगन की स्टडी के अनुसार, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट होता है। जिंक टेस्टोस्टेरोन के प्रोडक्शन में प्रमुख रूप से योगदान देता है। नियमित तौर पर सुबह खाली पेट 2 से 3 भीगे हुए अखरोट खाने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है।
3. अश्वगंधा-
पुरुषों की यौन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। अश्वगंधा में विथेनोलाइड्स और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। अश्वगंधा शारीरिक थकान को दूर करके यौन क्षमता में सुधार लाता है। ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में सहायक होती है।
इसे भी पढ़ेंः ओव्यूलेशन पीरियड के कितने समय बाद संबंध बनाने से प्रेगनेंसी कंसीव होती है?
4. दही - Curd for Testosterone
दही में प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम होता है। प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को सुधारते हैं, जिससे टेस्टोस्टेरोन स्तर भी बढ़ाता है। डाइटिशियन की मानें, तो रोजाना खाने में एक छोटी कटोरी ताजा दही खाने से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद मिलती है।
5. लहसुन- Garlic for Testosterone
लहसुन का सेवन से कोर्टिसोल का स्तर घटता है, जो टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है। 2-3 कच्ची लहसुन की कलियां सुबह खाली पेट खाने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है।
6. पालक- Spinach for testosterone
पाकल में मैग्नीशियम, आयरन और नाइट्रेट्स पाए जाते हैं। मैग्नीशियम टेस्टोस्टेरोन के बायोअवेलेबिलिटी को बढ़ाता है। इससे स्पर्म की क्वालिटी और स्पर्म का काउंट (Sperm Count) तेजी से बढ़ता है। पुरुष टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए पालक की सब्जी, सूप और स्मूदी बनाकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या अधूरी नींद डालती है आपकी सेक्सुअल लाइफ पर असर? डॉक्टर से जानिए जवाब
7. केला- Bananas for testosterone
केला टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मददगार होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, केला में ब्रोमेलेन एंजाइम, विटामिन B6 और पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर में हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। केला एनर्जी बूस्टर भी है और नियमित सेवन से पुरुषों की यौन क्षमता, मूड और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है। पुरुष टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए सुबह नाश्ते से पहले 2 केला जरूर खाएं।
8. शतावरी - Shatavari for testosterone
शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यह शरीर की हार्मोनल बैलेंस को सुधारती है, टेस्टिकल्स की कार्यक्षमता को बढ़ाती है और पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को भी बेहतर करती है। एक्सपर्ट का कहना है कि शतावरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, सैपोनिन सा और हार्मोन-सपोर्टिव तत्व पुरुषों में टेस्टे्टोरोम की मात्रा को बढ़ाते हैं। लेकिन पुरुषों को शतावरी का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ेंः पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर करती हैं सहजन की पत्तियां, जानें इसके अन्य फायदे भी
9. कद्दू के बीज- Pumpkin seeds for testosterone
कद्दू के बीजों में जिंक, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं। जिंक टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। यही कारण है कि कद्दू के बीज टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को बढ़ाते हैं। रोजाना 1-2 चम्मच भुने या भिगोए हुए कद्दू के बीज खाने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी को सुधारने और यौन स्वास्थ्य बेहतर करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट बताती हैं कि पुरुषों को एक दिन में 2 चम्मच से ज्यादा कद्दू के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। अगर कद्दू के बीज ज्यादा मात्रा में खाए जाए तो ये कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
10. चुकंदर- Beetroot for testosterone
चुकंदर टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में सहायक माना जाता है क्योंकि यह नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाता है। रोजाना नाश्ते में 1 छोटा पीस चुकंदर खाने से अंडकोषों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है। इससे यौन इच्छा में भी वृद्धि होती है।
इसे भी पढ़ेंः संबंध बनाने के बाद फॉलो करें वजाइनल हाइजीन से जुड़े ये 5 नियम, नहीं होगा संक्रमण
तेजी से टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएं?- How to Increase testosterone
ऊपर बताए गए फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाने के साथ-साथ पुरुष जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके भी टेस्टेस्टोरोन को बढ़ा सकते हैं।
- नींद पूरी करें: रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन संतुलित रहता है। नींद पूरी होने से ये पुरुषों की स्पर्म की क्वालिटी भी सुधरती है।
- तनाव कम करें: रोजाना सुबह 15 मिनट मेडिटेशन, योग और करें। इससे मानसिक और शारीरिक तनाव कम होता है और टेस्टेस्टोरोन बढ़ता है।
- वजन नियंत्रित रखें: मोटापा टेस्टोस्टेरोन को एस्ट्रोजेन में बदल देता है, जिससे हार्मोन असंतुलन होता है। इसलिए उम्र के हिसाब से वजन को नियंत्रित रखने की कोशिश करें।
निष्कर्ष
टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए पुरुषों को किसी दवा की जरूरत नहीं, अगर आप सही खानपान और जीवनशैली को अपनाएं, तो ये टेस्टोस्टेरोन को प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं। अगर आप डायबिटीज, थायराइड या किसी अन्य बीमारी को मैनेज करने के लिए दवा का सेवन कर रहे हैं, तो ऊपर बताए गए फूड्स को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik.com
FAQ
टेस्टोस्टेरोन की कमी से कौन सा रोग होता है?
मोया क्लीनिक की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी से हाइपोगोनाडिज्म जैसी लाइलाज बीमारी हो सकती है। टेस्टोस्टेरोन की कमी से पुरुषों की सेक्स की इच्छा में कमी हो जाती है। टेस्टोस्टेरोन की कमी थकान और मानसिक तनाव की समस्या भी देखी जाती है।पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएं?
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद लें, मानसिक तनाव कम करें। खाने में विटामिन डी, जिंक और संतुलित आहार का सेवन करने से भी पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है।शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से क्या होता है?
शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, सेक्स करने की इच्छा बनती है। टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर बनता है।