How many days after ovulation can you get Pregnant : प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए एक अनमोल एहसास होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए सही समय यौन संबंध बनाना बहुत जरूरी होता है। जो महिलाएं प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करती हैं, तो डॉक्टर से यह सवाल जरूर पूछती हैं कि वो किस पीरियड में संबंध बनाए, ताकि कंसीव होने की संभावना ज्यादा हो। इस लेख में हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डायरेक्टर डॉ. आस्था दयाल से बात की।
गर्भधारण की संभावना कब ज्यादा होती है?
डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, प्रेग्नेंसी कंसीव करने में महिला का पीरियड सर्कल (Menstrual Cycle) का बहुत बड़ा योगदान होता है। पीरियड्स के दौरान गर्भधारण करने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसे ही मेडिकल भाषा में ओव्यूलेशन पीरियड कहा जाता है। प्रेग्नेंसी कंसीव करने की प्लानिंग से पहले ओव्यूलेशन पीरियड को समझना बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ेंः बाहर का खाना खाने से बढ़ता है कैंसर का जोखिम, डॉक्टर से जानें यह क्यों बनता है कैंसर का कारण
ओव्यूलेशन क्या है- What is ovulation
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि ओव्यूलेशन वह प्रक्रिया है, जब महिलाओं के अंडाशय से तैयार अंडाणु निकलते हैं। आमतौर पर 28 दिनों के चक्र में 14वें दिन के आस-पास होता है। हालांकि कुछ महिलाओं में यह पीरियड्स 16 और 17 वें दिन का भी हो सकता है। हर महिला में ओव्यूलेशन पीरियड्स के दौरान निकलने वाला अंडाणु सिर्फ 12 से 24 घंटे तक की ही जीवित रहता है। इस दौरान अगर महिलाएं पार्टनर के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए, तो प्रेग्नेंसी कंसीव करने की संभावना ज्यादा होती है। ओव्यूलेशन पीरियड के दौरान संबंध बनाने से स्पर्म 4 से 5 दिनों तक शरीर के अंदर रह सकता है और निषेचन की प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।
इसे भी पढ़ेंः Breast Cancer: क्या ज्यादा शुगर खाने करने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें डॉक्टर से
प्रेग्नेंसी के लिए कब बनाएं संबंध- When to have sex for pregnancy
इस बात को आसान भाषा में ऐसे समझा जा सकता है कि अगर पीरियड साइकिल 28 दिन का है और ओव्यूलेशन 14वें दिन होता है, तो आप पार्टनर के साथ 12वें या 15वें दिन संबंध बना सकते हैं। इस दौरान बनाए गए यौन संबंधों से प्रेग्नेंसी की संभावना ज्यादा होती है।
महिलाओं ओव्यूलेशन पीरियड को कैसे पहचानें?- How to identify ovulation period in women?
- मिड-साइकिल क्रैम्प्स जैसा महसूस होना
- वजाइना से ज्यादा सफेद म्यूकस डिस्चार्ज
- मूड स्विंग होना
- संबंध बनाने की इच्छा होना
- अचानक से शरीर का ज्यादा होना
इसे भी पढ़ेंः भारत में महिलाओं में सबसे कॉमन हैं ये 5 कैंसर, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
निष्कर्ष
डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पीरियड्स सर्कल के 14वें दिन ओव्यूलेशन पीरियड होता है। ऐसे में महिलाएं 12 से 24 घंटे के भीतर संबंध बनाती हैं, तो प्रेग्नेंसी कंसीव करने की संभावना ज्यादा होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version