Doctor Verified

मिसकैरेज के बाद पीरियड्स के दौरान हो रहा है तेज दर्द, तो इन तरीकों से पाएं राहत

Tips To Deal With Painful Period After Miscarriage In Hindi: मिसकैरेज के बाद कई महिलाओं को पीरियड्स में दर्द होता है। इससे मैनेज करने के लिए आप डॉक्टर की हेल्प लें, पर्याप्त रेस्ट करें और बैलेंस्ड डाइट लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिसकैरेज के बाद पीरियड्स के दौरान हो रहा है तेज दर्द, तो इन तरीकों से पाएं राहत

Tips To Deal With Painful Period After Miscarriage In Hindi: मिसकैरेज एक ऐसी घटना है, जो महिलाओं को मानसिक-शारीरिक रूप से तोड़ देती है। मिसकैरेज यानी 20वे सप्ताह से पहले ही गर्भ का अप्रत्याशित अंत हो जाना। ऐसा किसी भी कारण से हो सकता है, जैसे महिला का स्वास्थ्य खराब होना, अचानक कोई दुर्घटना हो जाना, महिला का गिर जाना आदि। गर्भपात की वजह जो भी हो, महिलाओं के लिए यह काफी कष्टकर होता है। मिसकैरेज के बाद महिलाओं को कई तरह के सडेन फिजिकल और मेंटल बदलाव से गुजरना पड़ता है। यहां तक कि मिसकैरेज के बाद ब्लीडिंग से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं, जैसे इस दौरान काफी दर्द होता है। सवाल है मिसकैरेज के बाद पेनफुल पीरियड्स को कैसे मैनेज कर सकते हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

गर्भपात के बाद मेरे पीरियड्स में दर्द हो तो क्या करें?- How To Deal With Painful Period After Miscarriage In Hindi

How To Deal With Painful Period After Miscarriage In Hindi

मेडिसिन लें

मिसकैरेज के बाद शरीर में हो रहे बदलाव की अनदेखी न करें। इस दौरान अपना ध्यान रखें। अगर मिसकैरेज के बाद पहले पीरियड के दौरान काफी दर्द हो रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें। उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताएं। उन्होंने जो मेडिसिन प्रिस्क्राइब की है, उसे टाइम से लें। दवा की मदद से पीरियड्स में हो रहे दर्द में मी आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: Period After Miscarriage: मिसकैरेज के बाद पहला पीरियड होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 संकेत, जानें कैसे करें मैनेज

हीटिंग पैड यूज करें

मिसकैरेज के बाद पीरियड्स के दौरान दर्द हो, तो इसे हल्के में न लें। मेडिसिन लेने के बावजूद अगर दर्द में कमी न आए, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। जैसे हीटिंग पैड का यूज कर सकते हैं। हीटिंग पैड आप बाजार से खरीद सकती हैं। इसमें गर्म पानी डालें। इसे पीठ और पेट के निचले हिस्से में रखकर रेस्ट करें। इससे पेनफुल पीरियड्स में आराम मिल सकता है।

टैम्पोन का यूज न करें

मिसकैरेज के बाद पीरियड्स हों, तो अच्छा होगा कि आप टैम्पोन का यूज न करें। इससे आपका दर्द बढ़ सकता है या आपको असुविधा हो सकती है। मिसकैरेज के बाद पीरियड्स में आप सेनिटेरी पैड का ही यूज करें। अगर ब्लीडिंग ज्यादा हो रही है, तो इसके लिए डॉक्टर को अपनी स्थिति बताएं। हां, एक ही पैड को लंबे समय तक न लगाए रखें। इससे आपको रैशेज या इचिंग की शिकायत हो सकती है। हर 5-7 घंटे में सेनिटेरी पैड चेंज करना हेल्थ के लिहाज से सही होता है।

इसे भी पढ़ें: मिसकैरेज के बाद पीरियड्स के दौरान हो रही है हैवी ब्लीडिंग? जानें ऐसा होना सामान्य है या नहीं

बैलेंस्ड डाइट लें

How To Deal With Painful Period After Miscarriage In Hindi

मिसकैरेज के बाद बॉडी को हील करना बहुत जरूरी है। रिकवरी के लिए अच्छी डाइट फॉलो करनी चाहिए। डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल आदि शामिल करें। अच्छी डाइट की मदद से पेनफुल पीरियड में भी राहत मिल सकती है। खासकर, महिलाओं को इन दिनों विटामिन-सी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह रिकवरी में हेल्प करता है। इसके अलावा, मिसकैरेज के बाद महिलाओं को आयरन बेस्ड डाइट अधिक फॉलो करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योकि मिसकैरेज की वजह से महिलाओं के शरीर से काफी ब्लड लॉस हो जाता है। वहीं, आयर बेस्ड फूड आपको इसकी भरपाई करने में मदद करता है।

दूसरों की हेल्प लें

अगर आपको मिसकैरेज के बाद पीरियड्स में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है, तो ऐसी कंडीशन में दूसरों की हेल्प लेना फायदेमंद होता है। घर के कामकाज के लिए दूसरों को कहें और आप पर्याप्त रेस्ट करें। रेस्ट करने से दर्द में कमी आ सकती है। इससे रिकवरी में भी मदद मिलती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 6 आदतें, जानें इनके बारे में

Disclaimer