First Period Symptoms After Miscarriage In Hindi: किसी भी महिला के लिए मिसकैरेज बहुत ही दर्दभरा अनुभव हो सकता है। महिला को यह दुर्घना न सिर्फ मानसिक रूप से तोड़ देता है, बल्कि शारीरिक रूप से काफी नुकसान पहुंचाता है। मिसकैरेज होने के बाद महिला का शरीर बहुत कमजोर हो जाता है और नॉर्मल लाइफस्टाइल तक आते-आते काफी समय लग जाता है। यही नहीं, मिसकैरेज होने के बाद महिला को जब भी पहले पीरियड्स होते हैं, वह सामान्य दिनों के पीरियड्स से बिल्कुल अलग होते हैं। जी, हां ऐसा है। आखिर, मिसकैरेज के बाद हो रहे पीरियड्स के दौरान किस तरह के लक्षण नजर (Abortion Ke Baad Pehla Period Kaisa Hota Hai) आते हैं, इस संबंध में दे रहे हैं आपको जरूरी जानकारी। साथ ही, जानें इन लक्षणों को कैसे मैनेज कर सकते हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
मिसकैरेज के बाद पीरियड्स होने पर नजर आने वाले संकेत- First Period Symptoms After Miscarriage In Hindi
मिसकैरेज के बाद पहले पीरियड के दौरान महिला को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। ये सामान्य दिनों के पीरियड्स से ज्यादा परेशनियों भरे हो सकते हैं। इसमें आपको निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-
- सामान्य ब्लीडिंग की तुलना में हैवी ब्लीडिंग होना। कई बार ब्लीडिंग असामान्य सा महसूस होना।
- ब्लीडिंग के दैरान तीव्र गंध आना है। नॉर्मल पीरियड्स के दिनों में ऐसा महसूस न होना।
- सामान्य से अधिक दिनों तक ब्लीडिंग होना।
- मिसकैरेज के बाद हो रहे पीरियड्स ज्यादा पेनफुल होते हैं। ब्लीडिंग के दौराना महिला को ज्यादा असहजता भी होती है और कई बार, इसकी वजह से बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स भी होने लगते हैं।
- ब्रेस्ट टेंडरनेस होना सामान्य है। लेकिन, मिसकैरेज के बाद पहले पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में काफी ज्यादा दर्द महसूस होता है।
- अगर किसी महिला को यह पता नहीं चला है कि उसकी प्रेग्नेंसी लॉस हुई है या नहीं, तो इस संबंध में उन्हें डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ब्लीडिंग हो सकती है मिसकैरेज का संकेत, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और खतरे
मिसकैरेज के बाद पीरियड्स के लक्षणों को कैसे मैनेज करें- Tips To Manage First Period Symptoms After Miscarriage In Hindi
पीरियड्स के बाद महिलाओं के लक्षण काफी तकलीफदेह हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिला अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखें। इस संबंध में हम दे रहे हैं, आपको कुछ जरूरी टिप्स-
- अगर पीरियड्स की वजह से आपकी हेल्थ कंडीशन बिगड़ रही है, तो इसे हल्के में न लें। डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी दी हुई दवा समय से लें।
- अगर किसी महिला का मिसकैरेज हुआ है, तो कुछ समय तक उन्हें शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। यह उनकी फिजिकल हेल्थ के लिए भी जरूरी है। विशेषकर, विशेषकर पीरियड्स के आसपास आप अंतरंगता से बचें।
- पीरियड्स के दौरान पेट दर्द तीव्र है, तो हीटिंग पैड का यूज कर सकते हैं। हीटिंग पैड की मदद से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो कि किसी भी तरह के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
- मिसकैरेज के बाद हो रहे पीरियड प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप माइल्ड एक्सरसाज कर सकते हैं, जैसे वॉक या योगा।
- खुद को रिलैक्स रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप मेडिटेशन कर सकती हैं। अगर आपके लिए मेडिटेशन करना मुश्किल हो रहा है, तो एक्सपर्ट की मदद लें।
- यहां बताए गए उपाय आजमाने के बावजूद अगर आपको राहत न मिले। ब्लीडिंग के दौरान मोटे-मोटे रक्त के थक्के नजर आएं, तो इसे हल्के में न लें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version