Abnormal Vaginal Bleeding In Hindi: पीरियड्स के दौरान जो ब्लड निकलता है, वह लाल होता है। ज्यादातर लोगों को यही मानना होता है। लेकिन, सही बात ये है कि पीरियड्स में जो ब्लड निकलता है, उसके रंग अलग-अलग होते हैं। इनके रंगों के आधार पर यह बताया जा सकता है कि किसी महिला का स्वास्थ्य सही है या नहीं। आपको बता दें कि सामान्य तौर पर पीरियड्स के दौरान ब्राइट रेड ब्लड निकलता है। लेकिन, कभी-कभी ब्लड का रंग पिंक रेड, ब्लैक रेड या फिर ऑरेंज रेड जैसा नजर आता है। यह असल में कई तरह की स्थिति की ओर इशारा करता है। जैसे, अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो उसके ब्लीडिंग का रंग अलग नजर आता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि आखिर पीरियड्स के दौरान किस रंग की ब्लीडिंग नॉर्मल होती है? इस लेख में आगे जानते हैं।
किस तरह का पीरियड ब्लड असामान्य होता है- Abnormal Period Blood Colour In Hindi
ब्राइट रेड पीरियड होना- Bright Red
वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "पीरियड के शुरुआती दिनों में अक्सर ब्लड का रंग ब्राइड रेड होता है। इस तरह की ब्लीडिंग अक्सर तब होती है, जब महिला को क्रैंप्स यानी पीरियड्स की वजह से पेट में अकड़न होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्भाशय के संकुचन की वजह से क्रैंप्स होता है। लेकिन, यह किसी तरह की गंभीर बीमारी की ओर इशारा नहीं करता है। इसे आप सामान्य ब्लड मान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स खुलकर न हो तो क्या करें? ब्लड फ्लो सामान्य करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
पीरियड्स में डार्क रेड ब्लड निकलना- Dark Red
डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "जैसे-जैसे पीरियड्स के दिन बढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे ब्लड का रंग ज्यादा डार्क हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पीरियड्स के बाद के दिनों में ब्लड यूट्रस के अंदर से बाहर निकलते हैं।"
ब्राउन रंग की ब्लीडिंग होना- Brown Blood
डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, "इस रंग की ब्लीडिंग अक्सर महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान होती है। इसलिए, इसे सामान्य पीरियड्स का ब्लड नहीं समझना चाहिए। पीरियड्स के दिनों में ब्लीडिंग हो रही हो, तो महिला को बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए। हालांकि, हर बार यह किसी बीमारी की ओर संकेत करे, ऐसा जरूरी नहीं है। क्योंकि कई बार प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में ब्लीडिंग होना सामान्य हो सकता है।"
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में काला खून (ब्लैक ब्लड) क्यों आता है? जानें इसके 6 कारण
ब्लैक ब्लड निकलना- Black Blood
पीरियड्स के दौरान ब्लैक ब्लड निकलना बिल्कुल सही नहीं है। ब्लैक ब्लड असल में वजाइनल ब्लॉकेज की ओर इशारा करता है। वजाइनल ब्लॉकेज का अर्थ है कि टिश्यू ने योनि को ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में योनि के अंदर ब्लड क्लॉट हो जाता है और पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग सही तरह से नहीं हो पाती है। इस स्थिति में अक्सर महिला को पेट के निचले हिस्से में दर्द और स्वेलिंग होने लगती है।
ग्रीन या ग्रे ब्लड फ्लो होना- Green Or Gray Red
अगर पीरियड्स के दौरान इस तरह के रंग की ब्लीडिंग हो रही है, तो आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ग्रीन या ग्रे कलर की ब्लीडिंग होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। यह वजाइनल इंफेक्शन या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज की ओर इशारा कर सकता है। हालांकि, ग्रे या ग्रीन ब्लीडिंग होने पर आपको अपने शरीर में अन्य लक्षण भी नजर आएंगे। इसमें योनि में खुजली होना, पेशाब करने में दिक्कत महसूस करना और बहुत ज्यादा बदबूदार डिसचार्ज निकलना शामिल हैं।
Image Credit: Freepik
Read Next
PCOS की समस्या में HIIT वर्कआउट करना होता है बेहद फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version