Doctor Verified

Abnormal Menstruation: असामान्य मासिक धर्म के ये हैं 8 प्रकार, आप भी जानें इनके बारे में

Types Of Abnormal Menstruation In Hindi: अगर एक महीन में दो बार ब्लीडिंग या फिर महज दो दिनों तक ब्लीडिंग हो, तो इसे असामान्य पीरियड्स कहा जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Abnormal Menstruation: असामान्य मासिक धर्म के ये हैं 8 प्रकार, आप भी जानें इनके बारे में


Types Of Abnormal Menstruation In Hindi: अक्सर महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, तो कभी हैवी ब्लीडिंग होने लगती है। कभी पीरियड्स का साइकिल बदल जाता है, तो कभी पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा पेट दर्द, सिरदर्द और मूड स्विंग्स होते हैं। असल में, हर महिला अपने रिप्रोडक्टिव एज में कभी न कभी पीरियड से जुड़ी समस्या से दो-चार होती है। इसलिए, जरूरी है कि हर महिला को यह पता हो कि असामान्य पीरियड्स का क्या मतलब होता है और इसके कितने प्रकार हैं? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें। इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. अर्चना मेहता से बात की। 

असामान्य मासिक धर्म के प्रकार- Types Of Abnormal Menstruation In Hindi

Types Of Abnormal Menstruation In Hindi

जब मासिक धर्म सामान्य पैटर्न में न आए, तो उसे असामान्य मासिक धर्म के नाम से जाना जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, असामान्य मासिक धर्म 8 प्रकार के होते हैं। इसके बारे में यहां हम विस्तार से जानेंगे।

एमेनोरिया- Amenorrhea

एमेनोरिया, तब होता है जब महिला को तीन महीनों तक लगातार पीरियड्स नहीं होते हैं। इसे मिस पीरियड के नाम से भी जाना जाता है। एमेनोरिया कई कारणों से हो सकता है, जैसे एंटीबायोटिक दवा लेने की वजह या ईटिंग डिसऑर्डर होने की वजह से।

इसे भी पढ़ें: Irregular Periods: इन 7 कारणों से हो सकती है अनियमित पीरियड्स की समस्या, एक्सपर्ट से जानें

ऑलिगोमेनोरिया- Oligomenorrhea

इस कंडीशन में महिला को प्रत्येक माह में पीरियड्स नहीं होते हैं। ऐसा सामान्यतः एडोलेसेंस उम्र में होता है। इस उम्र में लड़कियों को करीब 35 दिन का पीरियड साइकिल होता है। इसके अलावा, पेरिमेनोपॉज के दौरान भी इस तरह की समस्या देखने को मिलती है। पीसीओएस और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी इसका कारण हो सकते हैं।

डिसमेनोरिया- Dysmenorrhea

डिसमेनोरिया भी एक तरह की पीरियड्स असामान्यता है। यह समस्या होने पर महिला को पेट, पीठ के निचले हिस्से और जांघ में काफी तीव्र दर्द उठता है। कभी कभी दर्द असहनीय भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी हर महीने समय से पहले ही आ जाते हैं पीरियड्स? डॉक्टर से जानें इसके कारण

मेनोरेजिया- Menorrhagia

Types Of Abnormal Menstruation In Hindi

इस कंडीशन में महिला को हैवी ब्लीडिंग होती है। यहां तक कि कई बार ब्लीडिंग की वजह से महिला को डेली के कामकाज करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मेट्रोरेजिया- Metrorrhagia

मेट्रोरेजिया, मेनोरेजिया का ही एक प्रकार है। मेट्रोरेजिया के तहत महिला के पीरियड्स न सिर्फ अनियमित होते हैं, बल्कि पीरियड्स का टाइम इंटरवल और ब्लीडिंग की मात्रा भी अलग-अलग हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आजकल महिलाओं में क्यों आम हो रही है अनियमित पीरियड्स की समस्या, एक्सपर्ट ने बताए 5 कारण

पॉलीमेनोरिया- Polymenorrhea

इस स्थिति में महिला का पीरियड साइकिल बहुत छोटा होता है। आमतौर पर 24 से 38 दिनों का पीरियड्स साइकिल माना जाता है। लेकिन, पॉलीमेनोरिया से ग्रस्त महिला को एक महीने में दो बार ब्लीडिंग हो सकती है।

हाइपोमेनोरिया- Hypomenorrhea

हाइपोमेनोरिया उस स्थिति को कहते हैं, जब महिला को बहुत कम दिनों के लिए ब्लीडिंग होती है। एक्सपर्ट की मानें, हाइपोमेनोरिया होने पर महिला को सिर्फ दो या इससे कम दिन के लिए ब्लीडिंग होती है।

हाइपरमेनोरिया- Hypermenorrhea

हाइपरमेनोरिया, पीरियड्स एक साइकिल में बार-बार और अत्यधिक रक्तस्राव होने को कहा जाता है। हाइपरमेनोरिया हार्मोनल अंसतुलन, लिवर प्रॉब्लम, यूट्रस से जुड़ी प्रॉब्लम और अन्य समस्याओं की वजह से होता है।

Read Next

क्या बच्चे के जन्म के बाद बच्चादानी खिसकना सामान्य है? जानें सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version