Doctor Verified

क्या बच्चे के जन्म के बाद बच्चादानी खिसकना सामान्य है? जानें सच्चाई

Is Uterine Prolapse Common After Giving Birth In Hindi: बच्चे के जन्म के बाद कई महिलाओं की बच्चादानी खिसक सकती है। इसकी अनदेखी सही नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चे के जन्म के बाद बच्चादानी खिसकना सामान्य है? जानें सच्चाई


Is Uterine Prolapse Common After Giving Birth In Hindi: बच्चेदानी का खिसकना, महिलाओं में होने वाली एक किस्म की समस्या है। आमतौर पर माना जात है कि 40 साल की उम्र के बाद यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। दरअसल, मिड एज के बाद महिलाओं में बच्चेदानी या गर्भाशय को सपोर्ट करने वाली लिगामेंट या मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इस तरह की स्थिति में बच्चेदानी बाहर खिसक सकती है। हालांकि, यह सवाल लोगों के मन में उठता है कि क्या बच्चे के जन्म के बाद बच्चादानी खिसक (Kya Delivery Ke Baad Bachedani Nikalta Hai) सकती है? क्या यह सामान्य है या फिर महज एक मिथक है? अगर ऐसा है, तो महिलाओं को ऐसे में क्या करना चाहिए, ताकि वे इस समस्या से बची रह सकें? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या बच्चे के जन्म के बाद बच्चादानी खिसकना सामान्य है?- Is Uterine Prolapse Common After Giving Birth In Hindi

Is Uterine Prolapse Common After Giving Birth In Hindi

जैसा कि पहले ही इस बात का खुलासा किया जा चुका है कि मिड एज में बच्चेदानी के खिसकने की समस्या ज्यादा देखी जाती है। वास्तव में, मेनोपॉज हो चुकी महिलाओं के साथ ऐसा अधिक होता है। नई दिल्ली और वृंदावन स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, तो माइल्ड यूटेरिन प्रोलैप्स यानी बच्चेदानी का बाहर आ जाना सामान्य है। अमूमन, इसके कोई विशेष लक्षण भी नजर नहीं आते हैं। हालांकि, इसके मुख्य कारणों में एक वजाइनल डिलीवरी भी शामिल है। बच्चेदानी के बाहर निकलने के अन्य कारणों (Bachedani Bahar Kyu Nikalti Hai) में शामिल हैं-

  • पहली डिलीवरी के दौरान ऐसा हो सकता है।
  • युवा महिलाओं की तुलना में मिड एज और बुजुर्ग महिलाओं को पेल्विक फ्लोर में चोट लगने का रिस्क ज्यादा होता है। ऐसी कंडीशन में भी बच्चेदानी बाहर निकल सकती है।
  • डिलीवरी के दौरान चोट लगना या फिर बहुत ज्यादा लेबर पेन होना
  • जन्म के समय बच्चे का वजन ज्यादा होना।
  • महिला का ओवर वेट होने की वजह से भी बच्चेदानी बाहर निकल सकती है
  • रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन के स्तर का कम होना भी इसका एक कारण है।
  • लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान रहना या फिर मल त्याग की प्रक्रिया के समय अधिक जोर लगाने के कारण।
  • पुरानी खांसी या ब्रोंकाइटिस की वजह से।
  • बार-बार भारी सामान उठाने पर बच्चेदानी पर दबाव बढ़ना।

इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी (गर्भाशय) में घाव होने पर दिखाते हैं ये 8 लक्षण, जानें इसका कारण और इलाज

बच्चादानी खिसकने के लक्षण- Symptoms Of Uterine Prolapse

Symptoms Of Uterine Prolapse

वजाइनल डिलीवरी के कारण बच्चादानी बाहर की ओर खिसक जाती है। ऐसे में महिलाओं में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • बच्चदानी निकलने पर योनि से बाहर टिश्यू जैसा कुछ निकलना। कई बार योनि से निकला टिश्यू नजर भी आ सकती है।
  • पेल्विस एरियार में भारीपन महसूस होना या फिर विशेष किसम का भार नजर आना।
  • हर समय पेशाब की अर्ज बने रहना। बार-बार महसूस होना कि पेशाब आ रहा है।
  • पेशाब करते समय दिक्कत महसूस करना। इसे आप इनकंसिस्टेंस भी कह सकते हैं यानी पेशाब का लीक हो जाना। पेशाब करने के बावजूद, खालीपन का अहसास न होना।
  • मल प्रक्रिया का मुश्किल हो जाना। मल त्याग करते समय योनि पर दबाव बनाना। इसके बावजूद, फ्रेश फील न होना।
  • हर समय असहजता महसूस करना। ऐसा लगना जैसे किसी बॉल पर बैठे हुए हैं।
  • हमेशा ऐसा लगना, जैसे योनि से किसी कपड़े की रगड़ लग रही है। यह स्थिति महिला को बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में बच्चेदानी खिसकने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

कब जाएं डॉक्टर के पास- When To Visit A Doctor

अगर आपको किसी भी क्षण ऐसा महसूस हो कि आपकी बच्चेदानी बाहर खिसक गई है या योनि से निकलती कोई चीज हाथ में आ रही है, तो उसे हल्के में न लें। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और पूरा इलाज करवाएं। डॉक्टर आपको एग्जामिन करेंगे और आपकी कंडीशन के अनुसार आपका इलाज करेंगे। उनकी दी हुई सलाह को जरूर फॉलो करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

शरीर से बच्चेदानी निकलवाने के बाद हो सकती हैं ये 4 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

Disclaimer