Problems After Remove Uterus in Hindi: महिलाओं को अपने पूरे जीवन में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें उम्र के हर पड़ाव पर कुछ चीजों का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को अपने शरीर से बच्चेदानी तक निकलवाना पड़ता है। जी हां, फाइब्रॉएड, एंडोमेट्रियोसिस और पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज होने पर महिलाओं को अक्सर बच्चेदानी निकलवानी पड़ती है। इसके अलावा, गर्भाशय के आगे बढ़ने या गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर होने पर भी बच्चेदानी निकलवानी पड़ती है। आपको बता दें कि बच्चेदानी निकलवाने के लिए की जाने वाली सर्जरी को हिस्टेरेक्टॉमी के रूप में जाना जाता है। हालांकि, बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की तकलीफों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए, साई पॉलीक्लीनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं बच्चेदानी निकलवाने के बाद होने वाली तकलीफे-
बच्चेदानी निकलवाने से क्या तकलीफ होती है?- Problems After Remove Uterus in Hindi
1. खून की कमी या एनीमिया
बच्चेदानी को सर्जरी के माध्यम से निकाला जाता है। बच्चेदानी को निकालने के दौरान रक्त स्त्राव होता है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो सकती है। बच्चेदानी निकालने की वजह से शरीर में खून की अचानक कमी आ सकती है। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं को बच्चेदानी निकालने के बाद एनीमिया रोग का भी सामना करना पड़ सकता है। शरीर में खून की कमी होने पर महिलाओं को थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। साथ ही, त्वचा भी पीली नजर आ सकती है।
2. पेट में दर्द
बच्चेदानी निकलवाने के बाद पेट में अक्सर ही दर्द का अनुभव हो सकता है। कुछ महिलाएं 2-3 सप्ताह तक दर्द की शिकायत कर सकती है। बच्चेदानी निकालने के बाद पेट के निचले हिस्से में ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है। दरअसल, इस दौरान रक्तस्त्राव से भी जूझना पड़ता है, जो दर्द का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा, बच्चेदानी निकलवाने के बाद कुछ महिलाओं को कब्ज की दिक्कत भी रहती है, जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी निकलवाने से शरीर को हो सकते हैं ये 10 नुकसान, जानें हिस्टेरेक्टॉमी से जुड़े अन्य खतरे
3. योनि से रक्तस्त्राव
महिलाओं के शरीर से बच्चेदानी निकलने के बाद पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। हालांकि, सर्जरी के बाद महिलाओं को कुछ दिनों तक योनि से रक्तस्त्राव हो सकता है। इस दौरान महिलाओं को पेट में दर्द या ऐंठन जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। अगर आपको बच्चेदानी निकालने के बाद ज्यादा रक्तस्त्राव होता है, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
4. सेक्स के दौरान दर्द होना
बच्चेदानी निकालने के बाद महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द का अनुभव हो सकता है। इतना ही नहीं, बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स ड्राइव में भी कमी आ सकती है। इसके साथ ही, महिलाओं को प्रभावित हिस्से पर रेडनेस और सूजन भी हो सकती है। कुछ महिलाओं को सर्जरी के बाद जलन और खुजली का अनुभव हो सकता है।