Doctor Verified

क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स में कोई समस्या होती है? जानें डॉक्टर से

Does Having a Hysterectomy Affect Sex in Hindi: बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स करने में कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि, कुछ समय के लिए आपको सेक्स से बचने की सलाह दी जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स में कोई समस्या होती है? जानें डॉक्टर से


Does Having a Hysterectomy Affect Sex in Hindi: बच्चेदानी का मजबूत और स्वस्थ रहना जरूरी होता है। बच्चेदानी अगर स्वस्थ्य रहे तो महिलाओं को पीरियड्स में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। बच्चेदानी स्वस्थ रहने पर महिलाओं को गर्भधारण करने में आसानी होती है। कई बार कुछ स्थितियां ऐसी आ जाती हैं, जिनमें बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत पड़ जाती है। हालांकि, बच्चेदानी निकलवाने के कुछ दिनों तक कुछ महिलाओं के पीरियड्स बंद हो जाते हैं साथ ही साथ कई बार उनमें मेनोपॉज के लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

कंसीव करने के लिए भी बच्चेदानी का स्वस्थ रहना जरूरी होता है। एंडोमेट्रियोसिस के साथ-साथ गर्भाशय फाइब्रॉइड जैसी स्थिति में बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कुछ लोगों के मन में कंफ्यूजन रहती है कि बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स करने में कोई समस्या होती है या नहीं? आइये वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं क्या वाकई बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स करने में कोई समस्या आती है? When to do Sex After Uterus Removal in Hindi) -

क्या वाकई बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स करने में कोई समस्या आती है?

डॉक्टर के मुताबिक बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स करने में कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि, कुछ समय के लिए आपको सेक्स से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन, ऐसा बिलकुल नहीं है कि आप बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स को अच्छी तरह से या पहले की तरह इंजॉय नहीं कर पाएंगे। हालांकि, कुछ महिलाएं बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स से जुड़ी कुछ शिकायत करती हैं। दरअसल, कुछ मामलों में इस सर्जरी के दौरान नसों में कट लग सकता है, जिसके चलते कई बार सेक्स करते समय क्लाइमेक्स का अनुभव नहीं होता है। 

uterusremoval-inside

बच्चेदानी निकलवाने के कितने समय बाद सेक्स करें?

बच्चेदानी निकलवाने के कुछ दिनों बाद तक आपको सेक्स नहीं करना चाहिए ताकि सर्जरी अच्छी तरीके से हील हो सके। The American College of Obstetricians and Gynecologists (ACOG) के मुताबिक बच्चेदानी निकलवाने के बाद कम से कम 6 सप्ताह तक आपको सेक्स करने से बचना चाहिए। यहां तक कि आपको वेजाइना में किसी तरह की चीज चाहे वह लिंग हो या सेक्स टॉय और टैम्पॉन आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना सर्जरी के हील होने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। 6 हफ्ते के बाद भी आपको अपने डॉक्टर की सलाह के बाद सेक्स करना शुरू करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - बच्चेदानी निकलवाने के बाद शरीर में किस तरह के बदलाव होते हैं? डॉक्टर से जानें इनके बारे में 

क्यों पड़ती है बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत?

  1. बच्चेदानी निकलवाने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
  2. अगर महिला को एंडोमेट्रियोसिस की समस्या है तो ऐसे में बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत पड़ सकती है।
  3. कुछ मामले में हेवी ब्लीडिंग की समस्या को रोकने के लिए भी बच्चेदानी निकलवानी पड़ती है।
  4. कई बार अगर गर्भाशय में कैंसर हो जाए तो भी आपको बच्चेदानी निकलवानी पड़ सकती है।
  5. गर्भाशय फाइब्रॉइड यानि बिनाइन ट्यूमर्स की समस्या में भी आपको इसकी सर्जरी करानी पड़ सकती है।
  6. अगर आपकी बच्चेदानी का आकार सामान्य से ज्यादा बढ़ जाए तो भी इसे हटाना पड़ सकता है। 

Read Next

क्या टीबी के इलाज से पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें

Disclaimer