Effects of Eating Pickles During Periods: अक्सर लड़कियों ने पीरियड्स के दौरान घर में दादी-मम्मी से सुना होता है कि खट्टा मत खाओ, अचार को हाथ मत लगाओ। लेकिन कभी पूछा नहीं, आखिर क्यों? पीरियड्स के दौरान अचार खाने से क्यों मना किया जाता है, तो अब मिलेगा जवाब। दरअसल, हमने इस विषय पर फरीदाबाद के क्लाउडनाइन हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शैली शर्मा (Dr. Shaily Sharma, Consultant Gynaecologist, Cloudnine Hospital, Faridabad) से विस्तार में बात की। उन्होंने बताया कि पीरियड्स के दौरान अचार खाने से महिलाओं को क्या नुकसान हो सकते हैं, किस तरह का खट्टा खा सकते हैं और किन बातों की सावधानियां बरतनी चाहिए।
पीरियड्स में अचार खाने के नुकसान-Disadvantages of eating pickles during periods
पीरियड्स, यानी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस समय शरीर हार्मोनल और शारीरिक रूप से कई बदलावों से गुजरता है। ऐसे में अचार जैसे तीखे, खट्टे और ज्यादा नमक वाले खाद्य पदार्थ नुकसान पहुँचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गैस होने पर रात को सोते समय पिएं अजवाइन के इस चूर्ण का पानी, जल्द मिलेगा आराम
1. सूजन की समस्या
अचार में नमक और तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है। पीरियड्स के समय शरीर में पहले से ही सूजन और जलन की संभावना रहती है, और अत्यधिक नमक का सेवन इस सूजन को और बढ़ा सकता है। इससे पेट में भारीपन, ऐंठन और गैस की समस्या हो सकती है।
2. पेट में जलन
इसके अलावा, अचार में मौजूद मसाले और सिरका कुछ महिलाओं में एसिडिटी और पेट की जलन को बढ़ा सकते हैं, जो कि पहले से ही हार्मोनल असंतुलन के कारण परेशान हो रही होती हैं। इस दौरान पेट संवेदनशील होता है और ज्यादा मसालेदार चीजें उसे और उत्तेजित कर सकती हैं।
3. मुंहासों की समस्या
कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान स्किन ब्रेकआउट्स या मुंहासों की समस्या भी हो सकती है। मसालेदार और ऑयली अचार का सेवन इस स्थिति को और बिगाड़ सकता है, जिससे त्वचा पर सूजन और पिंपल्स बढ़ सकते हैं।
4. प्यास अधिक लगना
इतना ही नहीं, अचार खाने से प्यास अधिक लगती है, जिससे बार-बार पानी पीने की जरूरत महसूस होती है। लेकिन कुछ महिलाएं इस दौरान पर्याप्त पानी नहीं पीतीं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन भी हो सकता है और थकान बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- डिहाइड्रेटेड ऑयली स्किन के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें
पीरियड्स के दौरान किस तरह का खट्टा खा सकते हैं-What kind of sour food can I eat during periods
डॉक्टर के अनुसार, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप खट्टा खाते हैं या नहीं। हालांकि अचार खाना भी ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता, कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जिनसे परहेज किया जा सकता है। बता दें कि पीरियड्स में नींबू, आंवला या जूस आदि का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पेट की ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।
पीरियड्स के दौरान किन बातों का रखें ध्यान-What to keep in mind during periods
पीरियड्स के दौरान खान-पान का खास ध्यान रखा जाता है। दरअसल, इस दौरान आपको फल, हरी सब्जियां और अनाज का सेवन करना चाहिए। साथ ही सबसे जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अचार, ज्यादा तली-भुनी चीजें, कैफीन और चीनी का सेवन कम करना चाहिए। हालांकि, जंक फूड से भी दूरी बना लेनी चाहिए। डार्क चॉकलेट भी पीरियड्स में फायदा करती है। अगर आपको पीरियड्स में बहुत तेज दर्द होता है, तो डॉक्टर की सलाह लें।
निष्कर्ष
बता दें कि पीरियड्स के दौरान अचार का सेवन सीमित मात्रा में या बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह हल्का, सुपाच्य और पोषणयुक्त भोजन लेना अधिक फायदेमंद रहता है, जैसे ताजी सब्जियां, दालें, फल और पर्याप्त पानी। ये न केवल शरीर को ऊर्जा देंगे बल्कि हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करेंगे।
FAQ
पीरियड में अचार खा सकते हैं क्या?
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस समय शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में अचार जैसे तीखे, खट्टे और ज्यादा नमक वाले खाद्य पदार्थ नुकसान पहुँचा सकते हैं।क्या पीरियड्स के दौरान बिस्कुट खा सकते हैं?
हां, पीरियड्स के दौरान बिस्कुट खा सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। दरअसल, बिस्कुट में मैदा और चीनी होती है, जो कुछ महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं, क्योंकि पीरियड्स में चीनी, मैदा, जंक फूड और तली भुनी चीजें खाने के लिए अक्सर मना किया जाता है। इसलिए इस दौरान आप बिस्कुट खाती हैं, तो कम खाएं, जिससे कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि जितना हो सके हेल्दी फूड खाएं तो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।खट्टा खाना खाने के क्या नुकसान हैं?
खट्टा खाना पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इसलिए खट्टा जरूरत से ज्यादा न खाएं। हालांकि, कुछ लोगों को खट्टे से एलर्जी भी होती है। वैसे खट्टा खाना स्वादिष्ट हो सकता है, लेकिन ज्यादा खाने से परेशानियां भी हो सकती हैं।