Can we eat eggs during periods: महिलाओं को हर महीने होने वाली पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है। इस दौरान महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हेल्थ से रिलेटेड कई परेशानियां होती हैं, जैसे दर्द, क्रैम्प और मूड स्विंग्स आदि। महिलाओं को पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना पड़ता है, साथ ही इस बात का कि क्या खाएं और क्या नहीं। हालांकि कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान अंडे खाने को लेकर सवाल करती हैं कि क्या पीरियड्स में अंडे खा सकते हैं या नहीं। हमने इस विषय पर आर्टेमिस हॉस्पिटल्स क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेशियन डॉक्टर अंशुल सिंह (Anshul Singh, Team Leader, Clinical Nutrition and Dietetics Department, Artemis Hospitals) से विस्तार में बात की। उन्होंने पीरियड्स के दौरान अंडे खाने के फायदे और नुकसान बताए।
क्या पीरियड्स के दौरान अंडे खा सकते हैं-Can we eat eggs during periods?
डाइटिशियन अंशुल सिंह बताते हैं कि हां, पीरियड्स के दौरान महिलाएं अंडे खा सकती हैं। इसके फायदे हैं, दरअसल अंडे में जिसमें प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B6 और B12 जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जिससे महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है और ऊर्जा भी। जानें इसके फायदे
- इसमें प्रोटीन की वजह से मांसपेशियों के लिए बेहतर होता है और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
- इसमें विटामिन होने की वजह से हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं और दर्द में भी राहत मिलती है।
- अंडों में आयरन की मात्रा होती है, जिस वजह से यह खून की कमी दूर करता है, और पीरियड्स के दौरान महिलाओं का काफी ब्लड लॉस होता है, इस कारण यह और भी अच्छा है।
- यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
पीरियड्स में अंडे खाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान-Keep these things in mind while eating eggs during periods?
अंडे खाना फायदेमंद है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को अंडे खाते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, अंडे खाना लाभदायक है, लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
- अंडे को अच्छी तरह से पकाकर ही सेवन करें। कच्चा या अधपका अंडा खाने से बैक्टीरिया जैसे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
- अगर अंडा खाने के बाद गैस या एसिडिटी महसूस होती है, तो इसे न खाएं।
- अंडों का सेवन ज्यादा न करें, 1 या 2 अंडे ही खाएं।

डाइटिशियन बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को थकावट, कमजोरी और मूड स्विंग्स की वजह से स्वस्थ आहार की जरूरत होती है। ऐसे में अंडा खाना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर किसी तरह की परेशानी है, पाचन में दिक्कत है, तो डॉक्टर की सलाह लें।
पीरियड्स के दौरान क्या खाएं-What to eat during periods?
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बहुत कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में एनर्जी के लिए ऐसे आहारों का सेवन करना चाहिए जो आपके लिए फायदेमंद हों। इन आहारों में चॉकलेट, खजूर, आलू, और हरी सब्जियां शामिल हैं। इसके अलावा, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर पोषण खाना चाहिए। बता दें कि इस दौरान महिलाएं गर्म चाय और गर्म पानी का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- क्या खाली पेट अदरक की चाय पीना सेफ होता है? जानें इसके फायदे-नुकसान
क्या न खाएं
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को खाने का खास ध्यान रखना चाहिए। इन आहारों का सेवन न करें।
- डब्बाबंद खाना
- चिप्स
- कैफीन
- तली भुनी चीजें
- शराब
निष्कर्ष
पीरियड्स में महिलाएं पीड़ा से गुजरती हैं, साथ ही उनको खाने का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में कई महिलाओं के मन में यह सवाल होता है कि क्या मासिक धर्म के दौरान अंडे खा सकते हैं या नहीं। तो वहीं डॉक्टर ने बताया है कि हां, इस दौरान सीमित मात्रा में अंडे खाए जा सकते हैं। अंडे खाने के कई फायदे हैं। हालांकि, ज्यादा मात्रा में अंडों का सेवन न करें और किसी भी तरह कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
FAQ
क्या मैं पीरियड्स के दौरान अंडा खा सकती हू्ं?
हां, आप पीरियड्स के दौरान अंडा खा सकती हैं।लड़कियों को ज्यादा अंडा क्यों नहीं खाना चाहिए?
ज्यादा अंडे खाने से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ सकती है।क्या डॉक्टर अंडे खाने की सलाह देते हैं?
हां, सीमित मात्रा में डॉक्टर अंडे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि अंडे खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।