Expert

क्या सच में अंडे खाने से हो सकता है डायरिया? जानें एक्सपर्ट से

अंडे खाना स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा अंडे खाना कई बार डायरिया का कारण भी बन सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में अंडे खाने से हो सकता है डायरिया? जानें एक्सपर्ट से


Can Eating Eggs Cause Diarrhea: अंडे खाना सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। अंडे में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें खाने से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है और हड्डियों को भी काफी फायदा होता है। अंडों को न केवल हड्डियों बल्कि शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी काफी गुणकारी माना गया है। अंडे खाना पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि अंडे खाने से डायरिया हो सकता है? लेकिन, क्या सच में ऐसा होता है। इस आर्टिकल में आज हम विस्तार से इसके बारे में जानेंगे।

हालांकि, अंडे खाना पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होते हैं, लेकिन अगर आप अंडे का सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं तो इससे पाचन तंत्र को कई बार नुकसान भी पहुंच सकता है। कुछ मामलों में अंडे खाना आपको दस्त (डायरिया) जैसी समस्या दे सकता है। इसलिए आपको अंडे खाते समय थोड़ा सा ध्यान रखने की जरूरत है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं क्या वाकई अंडे खाने से डायरिया हो सकता है? (Kya Ande Khane se Diarrhea Hota Hai) - 

क्या अंडे खाने से डायरिया हो सकता है?

डाइटिशियन के मुताबिक अंडे खाना स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा अंडे खाना कई बार डायरिया का कारण भी बन सकता है। अगर आप अधपके या कच्चे अंडे खाते हैं तो (Side Effects of Eating Raw Eggs) ऐसे में सेल्मोनेला इंफेक्शन हो सकता है, जो कहीं न कहीं डायरिया की शिकायत पैदा कर सकता है।

अगर आपको अंडे खाने से एलर्जी है या एग इंटॉलरेंस है तो संभव है कि आप डायरिया के शिकार हो सकते हैं। यही नहीं, कई बार आपको अंडे खाने के बाद डायरिया होने के साथ-साथ उल्टी-मतली आने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पेट में दर्द भी हो सकता है। 

stomachs-inside

हो सकती है पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं

अगर आप अधपके या कच्चे अंडे खाते हैं तो केवल डायरिया ही नहीं, बल्कि पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे कुछ मामलों में आपको डायरिया के साथ-साथ फूड प्वॉइजनिंग और पेट में दर्द या क्रैंप्स होने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, यह समस्या तब होती है जब सैल्मोनेला बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों में आपको पेट फूलने और एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है।

क्या अंडे पाचन तंत्र के लिए हेल्दी होते हैं?

जी हां, सीमित मात्रा में अंडे खाना पाचन तंत्र के लिए हेल्दी होते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से आपकी गट हेल्थ अच्छी रहती है। अंडे खाने से पेट में मौजूद एसिड का उत्पादन नियंत्रित रहता है, जिससे पाचन तंत्र सक्रियता से काम करता है और आप द्वारा खाया गया खाना आसानी से पचता है। अंडे आपकी बॉवेल मूवमेंट को दुरुस्त कर मलत्याग में होने वाली कठिनाई को भी कम करने में मददगार साबित होते हैं। सीमित मात्रा में अंडे खाने से कब्ज से भी राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें - अंडों से जुड़े इन 3 मिथकों पर अक्सर लोग करते हैं भरोसा, जानें इनकी सच्चाई 

डायरिया से राहत पाने के तरीके

  1. डायरिया से राहत पाने के लिए आपको शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है।
  2. इसके लिए आप ओआरएस का घोल पीकर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस कर सकते हैं।
  3. डायरिया से बचने या राहत पाने के लिए आपको मीठे पेय पदार्थ, कैफीन और शराब बिलकुल नहीं पीनी चाहिए।
  4. इससे राहत पाने के लिए आपको फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे फल और सब्जियों को खाना चाहिए।
  5. इसके लिए आप प्रोबायोटिक्स खा सकते हैं। इससे गट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे पाचन तंत्र हेल्दी रहता है।

FAQ

  • क्या हम लूज मोशन में अंडे खा सकते हैं?

    जी हां, लूज मोशन या डायरिया में अंडे खाना सुरक्षित होता है। लेकिन, इसके लिए आपको पके हुए अंडे ही खाने चाहिए। कच्चे या अधपके अंडे खाने से समस्या और बढ़ सकती है। 
  • क्या उबला अंडा कब्ज करता है?

    उबले अंडे खाने पर आमतौर पर कब्ज या एसिडिटी नहीं होती है। कब्ज की समस्या तब हो सकती है जब आप अधपका या कच्चा अंडा खाते हैं। 
  • क्या अंडा खाने के बाद पेट फूलता है? 

    आमतौर पर जब आप सीमित मात्रा में अंडे खाते हैं और पके हुए अंडों का सेवन करते हैं तो ऐसे में पेट नहीं फूलता है। लेकिन, ज्यादा अंडे खाने से कई बार पेट फूल सकता है। 

 

 

 

Read Next

क्या आप भी देर से खाते हैं खाना? डॉक्टर से जानें ब्लड शुगर पर कैसे पड़ता है असर

Disclaimer

TAGS