Expert

क्या खाली पेट अदरक की चाय पीना सेफ होता है? जानें इसके फायदे-नुकसान

Is It Safe To Drink Ginger Tea On An Empty Stomach In Hindi: खाली पेट अदरकी चाय पीना पूरी तरह सुरक्षित होता है। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी है, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। जानिए, इसके फायदे-नुकसान के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या खाली पेट अदरक की चाय पीना सेफ होता है? जानें इसके फायदे-नुकसान


Is It Okay To Drink Ginger Tea On An Empty Stomach In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोग सुबह उठते ही दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। ज्यादातर लोगों को चाय पसंद आती है। इसलिए, वे दूध-अदरक वाली चाय पीते हैं और इसके बाद कामकाजी जीवनशैली शुरू होती है। हालांकि, कुछ लोग अपने हेल्थ को इंपॉर्टेंस देते हैं और ऐसी चाय पीना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें पोषक तत्व भी मिल सके। जैसे अदरक की चाय। इसमें दूध या चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अब सवाल ये उठता है कि जितना सोचा जाता है, क्या वाकई अदरक की चाय उतनी ही फायदेमंद होती है? कहीं यह हमारे हेल्थ को नुकसान तो नहीं पहुंचाती है? आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की क्या राय है? (Khali Pet Adrak Ki Chai Peene Se Kya Hota Hai)

क्या खाली पेट अदरक की चाय पीना सेफ होता है?- Is It Safe To Drink Ginger Tea On An Empty Stomach In Hindi

आमतौर पर खाली पेट अदरक वाली चाय पूरी तरह सेफ होता है। हालांकि, ज्यादातर लोग चाय को पेट में गैस का कारण मानते हैं। यह सच भी है। मगर जब आप खाली पेट दूध वाली चाय पीते हैं, तो उस कंडीशन में पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। बहरहाल, खाली पेट अदरक की चाय पीना पूरी तरह सुरक्षित होता है। इसके उलट, खाली पेट अदरक की चाय पीने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि।

इसे भी पढ़ें: क्या खाली पेट अदरक का पानी पीना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायक

खाली पेट अदरक की चाय पीने के फायदे

is it safe to drink ginger tea on an empty stomach  01 (9)

पाचन क्षमता में सुधार

आपने कई बार नोटिस होगा कि दिनभर में स्ट्रीट फूड या अनहेल्दी चीजों का सेवन करने की वजह से पाचन क्षमता बिगड़ जाती है। ऐसे में अगर आप खाली पेट रोजाना अदरक की चाय का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह पाचन क्षमता बेहतर होती है। दरअसल, अदरक की चाय पीने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स स्टिमुलेट होते हैं और ब्लोटिंग, अपच के कारण हो रही गैस पूरी तरह बाहर निकल जाती है।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

अदरक की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। यह ओवर ऑल हेल्थ को सपोर्ट करता है, जिससे बदलते मौसम में बीमार होने का जोखिम कम हो जाता है और संक्रमण से भी बचाव में मदद मिलती है। यही नहीं, अदरक की चाय में मौजूद एंटी-इंफ्मेमेटरी तत्व ओरल हेल्थ में भी सुधार के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: इम्युनिटी को बढ़ाना है तो पिएं अदरक और लहसुन की चाय, मिलेंगे ये 10 बड़े फायदे

ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करता है

ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, अगर आप शराब या स्मोकिंग करते हैं, तो इससे ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण तेजी से नजर आने लगते हैं। यही नहीं, सेल्स डैमेज होने के बाद रिपेयरिंग में भी समय लगते है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो ऑक्सिडेविट स्ट्रेस की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

खाली पेट अदरक की चाय पीने के नुकसान

  1. खाली पेट अधिक मात्रा में अदरक की चाय पीने से सीने में जलन हो सकती है।
  2. कभी-कभी अदरक की चाय ओवर कंज्यूम करने की वजह से डायरिया की दिक्कत भी ट्रिगर हो सकती है।
  3. जिन लोगों को पेट सेंसिसिटिव है या एलर्जी है, उन्हें भी अदरक की चाय पीने से बचना चाहिए। उन्हें खाली पेट तो अदरक की चाय कभी नहीं परनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • खाली पेट अदरक की चाय पीने से क्या होता है?

    अदरक की चाय पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसे पीने से से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते है।, जैसे जुकाम दूर होता है, गले का संक्रमण, घरघराहट खत्म होती है। साथ ही, रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी परेशानियों से भी आराम मिलता है।
  • चाय में अदरक कब डालनी चाहिए?

    आमतौर पर चाय बनाते वक्त लोग शुरू में ही अदरक डाल देते हैं। अगर आप सिर्फ अदरक की चाय बना रहे हैं, तो पानी उबलने के बाद अदरक आखिर में डालें। कुछ देर के लिए इसे उबालें। उबाल आने पर छान लें। अब इसे पी लें।
  • क्या अदरक की चाय पीने से गैस बनती है?

    आमतौर पर किसी भी तरह की चाय पीने से गैस बनने लगती है। अदरक की चाय के साथ भी ऐसा ही है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में लेते हैं, तो इसकी वजह एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

 

 

 

Read Next

बरसात के मौसम में बेहतर पाचन के लिए क्या पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS