Expert

पेट की जलन-एस‍िड‍िटी को शांत करने के लिए खाएं ये 7 फल और सब्‍ज‍ियां, जल्‍द म‍िलेगा आराम

पेट की जलन शांत करने के लिए केला, तरबूज, पपीता, नारियल पानी, खीरा, लौकी और गाजर खाएं। ये पाचन सुधारते हैं और एसिडिटी को कम करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की जलन-एस‍िड‍िटी को शांत करने के लिए खाएं ये 7 फल और सब्‍ज‍ियां, जल्‍द म‍िलेगा आराम


पेट में जलन और एसिडिटी एक आम समस्या है, जो गलत खानपान, अनियमित दिनचर्या और ज्यादा मसालेदार भोजन के कारण हो सकती है। जब पेट में ज्यादा एसिड बनने लगता है, तो गैस, खट्टी डकारें और छाती में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोग इससे राहत पाने के लिए दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको बार-बार पेट में जलन की समस्या होती है, तो अपने आहार में कुछ बदलाव करें। खासतौर पर हल्का और सुपाच्य भोजन लें और तली-भुनी चीजों से बचें।

प्राकृतिक उपायों से भी पेट की जलन को शांत किया जा सकता है। कुछ विशेष फल और सब्जियां शरीर को ठंडक देते हैं और एसिडिटी को कम करने में मदद करती हैं। इनमें पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है और शरीर डिटॉक्स होता है। खासकर ऐसे खाद्य पदार्थ, जिनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक एंटासिड मौजूद होते हैं, वे पेट में बन रहे एस‍िड की ज्‍यादा मात्रा को संतुलित करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं 7 ऐसे फल और सब्जियां, जो पेट की जलन और एसिडिटी को शांत करने में मदद कर सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

पेट की जलन-एस‍िडि‍टी को शांत करने वाले फल- Fruits to Soothe Stomach Irritation

fruits-for-stomach-irritation

  • केला (Banana)- केला पेट में एसिड को संतुलित करता है और प्राकृतिक एंटासिड की तरह काम करता है, जिससे पेट की जलन शांत होती है।
  • तरबूज (Watermelon)- इसमें 90 प्रत‍िशत से ज्यादा पानी होता है, जो पेट को ठंडक देता है और एसिडिटी को कम करता है।
  • पपीता (Papaya)- इसमें पपैन एंजाइम होता है, जो पाचन को सुधारता है और अपच और एसिडिटी से राहत दि‍लाता है।
  • सेब (Apple)- इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर पेट में गैस और एसिड बनने से रोकता है, जिससे पेट में जलन कम होती है।
  • नाशपाती (Pear)- फाइबर और पानी से भरपूर होता है, जो पेट को ठंडक पहुंचाकर पाचन को बेहतर बनाता है।
  • अंगूर (Grapes)- अंगूर हल्के होते हैं और शरीर में एल्कलाइन बैलेंस बनाए रखते हैं, जिससे एसिडिटी कम होती है।
  • नारियल पानी (Coconut Water)- यह पेट के एस‍िड को कंट्रोल करता है और पेट के पीएच को संतुलित रखता है।

इसे भी पढ़ें- पेट में जलन क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से 

पेट की जलन-एस‍िडि‍टी को शांत करने वाली सब्‍ज‍ियां- Vegetables to Soothe Stomach Irritation

vegetables-for-stomach-irritation

  • खीरा (Cucumber)- यह ठंडक देता है और पेट में एसिड की ज्‍यादा मात्रा को कम करता है।
  • लौकी (Bottle Gourd)- लौकी हल्की और सुपाच्य होती है, जिससे पाचन आसान होता है और पेट में जलन नहीं होती।
  • गाजर (Carrot)- इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो पेट की परत को सुरक्षित रखते हैं और जलन को कम करते हैं।
  • पालक (Spinach)- इसमें मौजूद मैग्नीशियम पेट के एसिड को कंट्रोल करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  • टमाटर (Tomato)- टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में यह पेट की एसिडिटी को बढ़ा सकता है।
  • चुकंदर (Beetroot)- इसमें मौजूद प्राकृतिक एल्कलाइन तत्व, पेट में जलन, खट्टी डकारें और बदहजमी जैसी समस्‍याओं को कम करने में मदद करते हैं।
  • शकरकंद (Sweet Potato)- यह फाइबर से भरपूर होता है और पेट के अंदर एसिड को संतुलित करने में मदद करता है।

ये सभी फल और सब्जियां पेट की जलन को शांत करने और एसिडिटी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Chaitra Navratri 2025: व्रत में साबूदाना खिचड़ी खाते समय न करें ये 7 गलतियां, वरना ब‍िगड़ सकता है हाजमा

Disclaimer