Time se Phle periods Kyu aa Jate Hai: हर महिला का मासिक धर्म चक्र अलग-अलग होता है। अधिकतर लोगों को 2-7 दिनों तक रक्तस्त्राव होता है। वैसे तो एक सामान्य चक्र 28 से 35 दिनों का होता है। कुछ लोगों को पीरियड्स यानी मासिक धर्म चक्र समय-समय पर आता है। लेकिन कुछ लोगों को मासिक धर्म चक्र समय से पहले या बाद में आता है। जिस तरह देरी से पीरियड्स आना एक समस्या होती है, उसी तरह समय से पहले पीरियड्स आना भी आम नहीं होता है। इसलिए अगर आपको हर महीने समय से पहले पीरियड्स आ जाते हैं, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। आइए, साई पॉलीक्लीनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानें हर महीने समय से पहले पीरियड्स आने के कारण-
हर महीने समय से पहले पीरियड्स आने के कारण- Reasons for Early Periods Every Month in Hindi
1. डाइट और एक्सरसाइज रूटीन में बदलाव
अगर आपके डाइट या एक्सरसाइज रूटीन में बदलाव हुआ है, तो आपके पीरियड्स समय से पहले आ सकते हैं। दरअसल, डाइट और एक्सरसाइज आपके मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करते हैं। अगर आपने हैवी वर्कआउट करना शुरू किया है या फिर खान-पान में बदलाव किया है, तो पीरियड्स के समय में बदलाव आ सकता है। इसके साथ ही, आपका बढ़ता या कम होता वजन भी हार्मोन्स और पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।
2. अगर आप तनाव में हैं
तनाव या चिंता, आपके हार्मोन्स को प्रभावित करता है। अगर आप तनाव या डिप्रेशन में हैं, तो आपको समय से पहले पीरियड्स आ सकते हैं। इतना ही नहीं, तनाव की वजह से आपको मासिक धर्म में देरी भी हो सकती है। इसलिए अगर आप तनाव में रहते हैं, तो मेडिटेशन और योग जरूर करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
3. आपके रूटीन लाइफ में बदलाव
अगर आपके रूटीन लाइफ में कोई बदलाव हो रहा है, तो भी इससे हार्मोन्स प्रभावित हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में बदलाव आपके मासिक धर्म चक्र को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आपने देरी से सोना और देरी से उठना शुरू कर दिया है, तो इससे आपको जल्दी पीरियड्स आ सकते हैं। पीरियड्स के अंतराल को सही रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- सामान्य पीरियड कितने दिनों तक रहना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका जवाब
4. गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन
अगर आप बार-बार गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करती हैं, तो इसका असर आपके हार्मोन्स और मासिक धर्म चक्र पर पड़ सकता है। दरअसल, गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करने से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो समय से पहले पीरियड्स का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करने से मासिक धर्म चक्र की समय सीमा भी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, पीरियड्स अनियमित भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में सिर्फ 2 दिन होती है ब्लीडिंग, तो जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण
5. शारीरिक समस्याएं- Health Problems
कई ऐसी शारीरिक समस्याएं भी हैं, जो आपके पीरियड्स को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे-
पीसीओएस- अगर आपको पीसीओएस है, जो अनियमित मासिक धर्म चक्र हो सकता है। इस स्थिति में आपको समय से पहले या देरी से पीरियड आ सकते हैं। इतना ही नहीं, पीसीओएस कम या भारी रक्तस्त्राव का कारण भी बन सकता है।
थायराइड- थायराइड रोगियों का मासिक धर्म चक्र अनियमित हो सकता है। इस रोग से पीड़ित महिलाओं को समय से पहले पीरियड आ सकते हैं।
एंडोमेट्रियोसिस- यह एक ऐसी बीमारी है, जो गर्भाशय में होती है। इसमें गर्भाशय की आंतरिक परत बनाने वाले एंडोमेट्रियल ऊतक में असामान्य बढ़ोतरी होने लगती है। जिन महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस होता है, उन्हें समय से पहले पीरियड्स आ सकते हैं।