Sudden Change In Period Symptoms In Hindi: आमतौर पर सामान्य पीरियड्स का साइकिल 21 से 35 दिनों तक चलता है। कुछ महिलाओं में डेट से पहले पीरियड्स आ जाते हैं, तो कुछ महिलाओं को डेट के बाद। यह सब सामान्य होता है। हार्मोनल बदलाव के कारण अक्सर पीरियड्स की डेट आगे-पीछे हो जाती है। इसको लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं होती है। पीरियड्स के दौरान सामान्य पेट में दर्द, मूड स्विंग जैसी समस्या होती है। लेकिन, अगर किसी के पीरियड्स में अचानक बदलाव होने लगे, तो इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इसके कारण और लक्षण पर गौर आप अपनी समस्या से बचाव कर सकते हैं।
पीरियड्स में बदलाव होने के कारण- Cause Of Sudden Change In Period In Hindi
पीरियड्स में बदलाव होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
- प्यूबर्टी के दौरान अक्सर टीनएज लड़कियों के पीरियड्स में अचानक बदलाव हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण हार्मोनल चेंज है। प्यूबर्टी वह उम्र होती है, जब टीनएज लड़कियों को पीरियड्स शुरू होते हैं। इस उम्र में यह तय होता है कि उसकी बॉडी अब मैच्योर हो गई है और वह सेक्स के बाद कभी-भी कंसीव कर सकती है। इस उम्र में पीरियड्स में अचान बदलाव देखे जा सकते हैं।
- अगर किसी महिला ने जीवनशैली में किसी तरह का बदलाव किया है, तो उसके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं या फिर डेट आगे-पीछे हो सकती है। सवाल है किस तरह के बदलाव? अगर कोई स्ट्रेस में है, स्मोकिंग करती है, अनहेल्दी डाइट लेती है या वजन बहुत ज्यादा है। इस तरह की कंडीशन की वजह से पीरियड्स में अचानक बदलाव हो सकते हैं।
- अगर कोई महिला हार्मोनल बर्थ कंट्रोल पिल ले रही है, तो उसके पीरियड्स में भी अचानक बदलाव हो सकते हैं। इससे न सिर्फ पीरियड्स की डेट आगे-पीछे हो सकती है, बल्कि पीरियड्स ज्यादा दिनों तक हो सकते हैं और हैवी ब्लीडिंग भी हो सकती है।
- प्रेग्नेंसी में भी पीरियड्स या स्पॉटिंग हो सकती है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान पीरियड्स नहीं होते हैं। लेकिन, शुरुआती कुछ दिनों में पीरियड्स के लक्षण नजर आ सकते हैं।
- पीसीओएस होने पर महिला ज्यादा मात्रा में मेल हार्मोन प्रोड्यूस करती है। ऐसे में पीरियड्स का अनियमित होना या फिर पीरियड्स डेट में बदलाव होना, कॉमन समस्या हो सकती है।
पीरियड्स में बदलाव के लक्षण- Sudden Change In Period Symptoms In Hindi
पीरियड्स में अचानक बदलाव होने पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-
- कई बार पीरियड्स औसतन दिनों से ज्यादा समय तक चलते हैं या फिर दो या इससे कम दिन तक रहते हैं।
- 6 हफ्ते से ज्यादा समय तक पीरियड्स शुरू नहीं होते हैं।
- कई बार महिला को अनियमित पीरियड्स होते हैं।
- मेनोपॉज की वजह से पीरियड्स में आए अचानक बदलाव के दौरान महिला को हॉट फ्लैशेज, वजाइनल ड्राईनेस, अनिद्रा की समस्या और मूड चेंजेस जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
- पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, हैवी ब्लीडिंग जैसी समस्या हो सकती है।
Image Credit: Freepik