Doctor Verified

Hyperthyroidism Symptoms: हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिलाओं में नजर आते हैं ये लक्षण, न करें अनदेखी

Hyperthyroidism Symptoms In Women In Hindi: हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिला के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और उनके लिए कंसीव करना भी मुश्किल होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Hyperthyroidism Symptoms: हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिलाओं में नजर आते हैं ये लक्षण, न करें अनदेखी


Hyperthyroidism Symptoms In Women In Hindi: हाइपरथायरायडिज्म, वह कंडीशन है जब थायराइड ग्लैंड बहुत ज्यादा मात्रा में थायराइड हार्मोन प्रोड्यूस करती है। इसे हम ओवरएक्टिव थायराइड के नाम से भी जानते हैं। हाइपरथायरायडिज्म शरीर के मेटाबॉलिज्म मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है। ऐसे में मरीज में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे अचानक वजन कम होना, हाथ कांपना और दिल की धड़कन तेज और अनियमित रूप से धड़कना। वैसे तो हाइपरथायरायडिज्म के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं। इसके लिए, मरीजों को नियमितम रूप से दवा लेनी होती है। इससे थायराइड हार्मोन को बैलेंस किया जाता है। सब यह कंडीशन बहुत ज्यादा बिगड़ जाती है, तब कुछ गंभीर मामलो में सर्जरी भी की जाती है। अगर आप हाइपरथायरायडिज्म जैसी गंभीर बीमारी से बचे रहना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप इसके शुरुआती लक्षणों (Mahilao Me Thyroid Ke Lakshan) की अनदेखी न करें। खासकर, महिलाओं में हाइपरथायरायडिज्म का रिस्क अधिक होता है। इस लेख में हम बता रहे हैं कि हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिलाओं में किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इस बारे में हमने Kharghar स्थित Motherhood Hospital में सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा ठमके से बात की है।

हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिलाओं में नजर आने वाले लक्षण- Hyperthyroidism Symptoms In Females In Hindi

Hyperthyroidism Symptoms In Females In Hindi

मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव

हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिलाओं के पीरियड्स साइकिल में बदलाव होने लगते हैं। Healthline वेबसाइट में प्रकाशित लेख के अनुसार, "हाइपरथायरायडिज्म होने के कारण कभी महिला को हैवी ब्लीडिंग होती है, तो कभी लाइट ब्लीडिंग होती है। इसी तरह, कभी-कभी पीरियड्स मिस भी हो सकते हैं। अगर महिला को दो से तीन महीने तक लगातार इस तरह की समस्या हो, तो उन्हें चाहिए इसकी अनदेखी न करे। तुंरत हाइपरथायरायडिज्म का टेस्ट कराएं। इसके लिए, डॉक्टर से संपर्क करें।"

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म के कारण दिखने लगती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव के उपाय

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्यसा

हाइपरथायरायडिज्म का बुरा असर महिला की फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। दरअसल, हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिला के पीरियड् साइकिल इफेक्टेड होने लगते हैं। ऐसे में महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। हाइपरथायरायडिज्म के कारण महिला के लिए कंसीव करना और प्रेग्नेंसी को मेंटेन करना भी एक चुनौती हो जाती है। यही नहीं, हाइपरथायरायडिज्म के कारण महिला का ओवूलेशन पीरियड भी इफेक्टेड होता है। कंसीव करने के लिए यह कंडीशन भी सही नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: हाइपरथायरायडिज्म के कारण अचानक घटने लगता है व्यक्ति का वजन, जानें इस रोग के सभी लक्षण, कारण और बचाव के टिप्स

प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्या

Hyperthyroidism Symptoms In Females In Hindi

हाइपरथायरायडिज्म के कारण महिला को प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। वैसे, तो हाइपरथायरायडिज्म के कारण कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। अगर महिला कंसीव कर ले, तो उन्हें प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ओवर एक्टिव थयाराइड की वजह से होता है। आपको बता दें कि हाइपरथायरायडिज्म के कारण गर्भ में पल रहे शिशु और प्रेग्नेंट महिला के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है।

महिलाओं में हाइपरथायरायडिज्म के अन्य लक्षण- Other Hyperthyroidism Symptoms In Females In Hindi

हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिला को कई अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, ये कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो अन्य हेल्थ कंडीशन के होने पर भी नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • डायरिया
  • एंग्जाइटी
  • हॉट फ्लैशेज
  • नींद से जुड़ी समस्या
  • एनर्जी लो फील करना
  • बार-बार मूड में बदलाव
  • बार-बार पेशाब आना
  • अचानक भूख बढ़ जाना
  • सेक्स डिजायर में कमी

महिला हाइपरथायरायडिज्म होने के फिजिकल लक्षण- Physical Symptoms Of Hyperthyroidism In Women In Hindi

  • थायराइड ग्लैंड का बढ़ना
  • अनियमित दिल का धड़कना
  • अचानक वजन कम होना
  • नाखून कमजोर होना
  • हथेली का लाल होना
  • आंखों से जुड़ी परेशानी है, जैसे आंखां में रेडनेस, धुंधला नजर आना आदि
  • बहुत ज्यादा पसीना आना

All Image Credit: Freepik

Read Next

Pain After Pee In Women: महिलाओं में पेशाब करने के बाद दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer