Doctor Verified

ये 5 संकेत नजर आए तो समझ जाएं आपको नहीं हो रहे हेल्दी पीरियड्स, जानें इनके बारे में

Signs Of Unhealthy Periods In Hindi: अनियमित पीरियड्स होना या हैवी ब्लीडिंग होना, अनहेल्दी पीरियड्स की ओर इशारा करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 संकेत नजर आए तो समझ जाएं आपको नहीं हो रहे हेल्दी पीरियड्स, जानें इनके बारे में


Signs Of Unhealthy Periods In Hindi: पीरियड्स एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। यह महज 11 साल की उम्र से शुरू हो जाता है और मिड एज तक चलता है। हालांकि पीरियड्स शुरू होने की उम्र हर लड़की की अलग अलग हो सकती है। कुछ महिलाओं को 40 से 45 साल की उम्र तक पीरियड्स बंद हो जाते हैं। पीरियड्स बंद होने के बाद इसे फेज को मेनोपॉज के नाम से जाना जाता है। पीरियड्स होने की वजह से ही महिलाएं फर्टाइल होती हैं, जिससे कंसीव करने में मदद मिलती है। अगर किसी महिला को सही तरह से पीरियड्स न हो, तो उन्हें कंसीव करने में समस्या हो सकती है। यहां तक कि पीरियड्स सही तरह से न होने पर ओवर ऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, हर महिला के लिए बहुत जरूरी है कि वे अनहेल्दी पीरियड्स के संकेतों को जानें और इस संबंध में सही कदम उठाएं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

अनहेल्दी पीरियड्स के लक्षण- Signs Of Unhealthy Periods In Hindi

Signs Of Unhealthy Periods In Hindi

हैवी ब्लीडिंग होना- Heavy bleeding

वैसे तो हैवी ब्लीडिंग होना सामान्य होता है। लेकिन, कुछ मामलों में ऐसा होना सही नहीं है। खासकर, अगर किसी महिला को 7 दिन से ज्यादा दिनों तक लगातार ब्लीडिंग हो रही है, तो उन्हें इसको लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के अनुसार, "हैवी ब्लीडिंग उसे कहते हैं कि लगातार 7 दिनों तक ब्लीडिंग हो, रात के समय पैड चेंज करने की जरूरत महसूस हो, तो इसे हैवी ब्लीडिंग होना कहते हैं। ऐसा किसी बीमारी के कारण हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: फैलोपियन ट्यूब में सूजन क्यों होती है? जानें कारण

स्पॉटिंग होना- Spotting

Spotting

अगर किसी को पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने के बजाय सिर्फ स्पॉटिंग होती है, तो यह सही नहीं है। स्पॉटिंग होना कई तरह की बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो ब्लीडिंग न होकर अगर किसी को स्पॉटिंग होती है, तो यह बच्चेदानी में गांठ, सर्वाइकल सिस्ट, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज के कारण हो सकता है। इसके अलावा, कुछ रेयर मामलों में यह सर्वाइकल कैंसर या वजाइनल कैंसर का संकेत भी हो सकता है

इसे भी पढ़ें: क्या 14-15 साल की उम्र में अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल है? जानें एक्सपर्ट से

पीरियड्स अनियमित होना- Skipped periods

यूं तो पीरियड्स का अनियमित होना अपने आप में कोई गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता है। लेकिन, अनियमित पीरियड्स होने का अनहेल्दी पीरियड्स कहा जा सकता है। दरअसल, अनियमित पीरियड्स, स्ट्रेस, एक्सेसिव एक्सरसाइज करना या बर्थ कंट्रोल पिल लेने के कारण हो सकता है। इसके अलावा, कंसीव करने पर भी  इस तरह की समस्यसा हो सकती है। अगर आपको तीन महीने तक लगातार पीरियड्स न हो या फिर 6 महीने तक पीरियड्स अनियमित रहें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।

क्लॉटिंग होना- Clotting

कुछ महिलाओं में नॉर्मल पीरियड्स के दिनों में क्लॉटिंग होती है, जिसे सामान्य समझा जा सकता है। विशेषकर, जिस दिन हैवी फ्लो होता है, तब यह किसी चिंता का विषय नहीं होता है। वहीं, अगर किसी महिला को ब्लीडिंग के दौरान ज्यादातर क्लॉटिंग नजर आती है और फ्रीक्वेंटली ऐसा होता है, तो यह सही नहीं है। यह फाइब्रॉयड, एंडोमेट्रियोसिस जैसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है।

ब्रेस्ट टेंडरनेस- Breast tenderness

पीरियड्स आने से पहले ब्रेस्ट में टेंडरनेस हो सकती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, बल्कि पीरियड्स आने से पहले का संकेत है। लेकिन, अगर महिला को ब्रेस्ट में बहुत ज्यादा दर्द होता है, पीरियड्स न होने के बावजूद ब्रेस्ट में टेंडरनेस बनी रहे, तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस संदर्भ में डॉक्टर से मिलना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं में एडेनोमायोसिस (गर्भाशय में सूजन) के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer