Doctor Verified

क्या 14-15 साल की उम्र में अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल है? जानें एक्सपर्ट से

Is It Normal For A Fourteen Year Old To Have Irregular Periods In Hindi: 14 से 15 साल की उम्र में पीरियड्स अनियमित होना समस्या नही है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या 14-15 साल की उम्र में अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल है? जानें एक्सपर्ट से


Is It Normal For A Fourteen Year Old To Have Irregular Periods Doctor Explains In Hindi: पीरियड्स का अनियमित होना कोई नई या हैरान करने वाली बात नहीं है। पीरियड्स किसी भी वजह से स्किप हो सकते हैं या देर से आ सकते हैं, जैसे स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस या मेडिकल कंडीशन। अगर महिला अपनी हेल्थ की सही तरह से देखभाल करे, सही डाइट फॉलो करे और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाए, तो पीरियड्स से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी कम हो जाता है। माना जाता है कि हर महिला अपने जीवनकाल में कभी न कभी अनियमित पीरिड्स की समस्या से दो-चार होती है। लेकिन, क्या 14 से 15 साल की उम्र में अनियमित पीरियड्स होना सामान्य है? कहीं यह किसी तरह की बीमारी का संकेत तो नहीं है? या फिर इतनी कम उम्र में पीरियड्स का इफेक्टेड होना टीनएज लड़कियों की इंफर्टिलिटी का संकेत है? आइए, इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से विस्तार से जानते हैं।

क्या 14-15 साल की उम्र में अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल है- Is It Normal For A Fourteen Year Old To Have Irregular Periods Doctor Explains In Hindi

Is It Normal For A Fourteen Year Old To Have Irregular Periods Doctor Explains In Hindi

पीरियड्स का अनियमित होना कोई गंभीर समस्या का लक्षण हो, यह जरूरी नहीं है। कभी-कभी ऐसा होना सामान्य होता है, जिसे बेहतर लाइफस्टाइल अपनाकर सुधारा जा सकता है। लेकिन, जहां तक सवाल 14 से 15 साल की उम्र में अनियमित पीरियड्स का है, तो इसे भी सामान्य समझा जा सकता है। किड्सहेल्थ में प्रकाशित एक लेख से इस बात की पुष्टि होती है कि लड़कियों का शरीर एक जैसा नहीं होता है।  हर लड़की का शरीर अलग-अलग होता है। किसी को पीरियड्स जल्दी शुरू हो जाते हैं, किसी को देर से शुरू होते हैं। किसी को हैवी ब्लीडिंग होती है, तो किसी को लाइट ब्लीडिंग होती है। आमतौरपर, टीनएजर गर्ल्स को जब पीरियड्स शुरू होते हैं, तो वे कई तरह के बदलाव महसूस करती हैं। उन्हें कई बार रेगलुर पीरियड्स होते हैं, तो कई बार नहीं होते हैं। शुरुआती दिनों में इसे बिल्कुल सामान्य समझा जा सकता है। हां, जैस-जैसे वक्त बीतता है कि पीरियड्स रेगलुर होने लगते हैं। कभी-कभी लड़की के ओवर वेट होने या फिर बीमार पड़ने के कारण पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या 14 साल की उम्र तक पीरियड्स न होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

पीरियड्स रेगुलर न होने के लक्षण- Symptoms Of Irregular Periods In Hindi

Symptoms Of Irregular Periods In Hindi

पीरियड्स अनियमित होने पर अक्सर टीनजर गर्ल को मासिक धर्म आने से पहले कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द या अकड़न
  • ब्रेस्ट टेंडरनेस
  • सिरदर्द
  • एक्ने
  • नींद न आना या स्लीपिंग पैटर्न बदलना
  • मूड स्विंग
  • पेट में ब्लोटिंग
  • लूज मोशन

14 से 15 साल की उम्र में पीरियड्स अनियमित होने का कारण- What Causes Irregular Periods In Hindi

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, लड़कियों के पीरियड्स नियमित हो जाते हैं। हालांकि, कई बार लाइफस्टाइल के बदलाव या हेल्थ इश्यूज के कारण पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो कई बार किसी दवा विशेष के लेने से भी पीरियड्स साइकिल प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा, हार्मोन इंबैलेंस भी पीरियड्स के डिस्टर्ब होने का एक मुख्य कारण है।

अनियमित पीरियड्स के लिए कब जाएं डॉक्टर के पास- When To See A Doctor About Irregular Periods In Hindi

कई कारणों से 14 से 15 साल की उम्र में लड़कियों को अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए, यह जान लेना जरूरी है-

  • पहले रेगुलर पीरियड्स होते थे, लेकिन अचानक इसमें बदलाव होने लगा।
  • चेहरे, पेट या चेस्ट में बाल उग आए हैं।
  • 7 दिन से ज्यादा पीरियड्स होना
  • पीरियड्स का साइकिल 21 दिन से कम होना।
  • पीरियड्स से पहले तीव्र पेट दर्द और क्रैंपिंग होना।
  • दो पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग या ब्लीडिंग होना।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Low Testosterone Symptoms: महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन घटने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बरतें सावधानी

Disclaimer