Low Testosterone In Women: टेस्टोस्टेरोन, मुख्य रूप से पुरुषों में पाए जाने वाला हार्मोन है। लेकिन यह थोड़ी मात्रा में महिलाओं के शरीर में भी होता है। महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन, हड्डियों की वृद्धि और विकास को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा कम होगी, तो तनाव महसूस होगा। इसके कारण पीरियड्स साइकिल भी प्रभावित हो सकती है। लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि टेस्टोस्टेरोन की मात्रा शरीर में ठीक है या कम? कुछ लक्षण हैं जिनकी मदद से टेस्टोस्टेरोन के कम स्तर का पता लगाया जा सकता है। आगे लेख में जानेंगे महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के घटने के लक्षण। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. टेस्टोस्टेरोन की कमी से जोड़ों में दर्द हो सकता है- Joint Pain
टेस्टोस्टेरोन की कमी से जोड़ों में दर्द हो सकती है। टेस्टोस्टेरोन की कमी से घुटने, कंधे और पैर के जोड़ों में ज्यादा तकलीफ हो सकती है। टेस्टोस्टेरोन की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकता है। हार्मोनल बदलाव के कारण मांसपेशियों में कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
2. इनफर्टिलिटी के लक्षण नजर आ सकते हैं- Infertility Symptoms
टेस्टोस्टेरोन की कमी से महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट Luke Coutinho के अनुसार, पुरुष और महिलाओं की हड्डियों, यौन शक्ति, फर्टिलिटी, लीन मसल्स, मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, दिमाग और इम्यूनिटी के लिए टेस्टोस्टेरोन का नॉर्मल रहना जरूरी है।
3. टेस्टोस्टेरोन की कमी से थकान हो सकती है- Fatigue
अगर आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी है, तो आप जल्दी थक सकती हैं। थकान इसका एक लक्षण है। अगर आप भी थोड़ा चलते ही थक जाती हैं या पैदल नहीं चल पातीं, तो यह थकान के कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को छोटे-छोटे कामों में भी जल्दी थकान होने लगती है।
4. टेस्टोस्टेरोन की कमी से तनाव हो सकता है- Stress
महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी से तनाव हो सकता है। इससे मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। ध्यान की कमी और कम फोकस भी लो-टेस्टोस्टेरोन स्तर के दुष्प्रभाव हैं।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसे कम करने के 6 उपाय
5. टेस्टोस्टेरोन की कमी से वजन बढ़ सकता है- Weight Gain
टेस्टोस्टेरोन की कमी से महिलाओं में वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के कारण बॉडी के निचले हिस्से जैसे- पेट, थाई और हिप्स के आस-पास का वजन बढ़ने लगता है। यह स्थिति अक्सर पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) के कारण भी होती है। टेस्टोस्टेरोन की कमी से मेटाबॉलिज्म रेट स्लो हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।