Could You Be Pregnant If Your Period Aasted For 1 Day In Hindi: आमतौर पर, 11 साल की उम्र के बाद से ही हर लड़की को पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, जो कि मिड एज तक जारी रहते हैं। किसी को 40 साल की उम्र की शुरुआती में पीरियड्स खत्म होने लगते हैं, तो किसी महिला को 45 से 50 साल की उम्र तक पीरियड्स होते रहते हैं। बहरहाल, पीरियड्स होने का मतलब है कि महिला फटाईल है और प्रोडक्टिव है। वह जब चाहे गर्भवती हो सकती है। कंसीव करने के बाद महिलाओं को कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे उल्टी, थकान, मूड स्विंग, बार-बार पेशाब आना और पीठ में दर्द होना आदि। साथ ही, प्रेग्नेंसी के इस सफर में पीरियड्स भी नहीं होते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि कंसीव करने के बावजूद कुछ महिलाओं को ब्लीडिंग हो सकती है। हालांकि ब्लीडिंग का फ्लो और पीरियड्स के दिन कम हो सकते हैं। तो क्या सिर्फ 1 दिन पीरियड होने को प्रेग्नेंसी का संकेत समझा जा सकता है? इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
क्या सिर्फ 1 दिन पीरियड होना प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है- Could You Be Pregnant If Your Period Aasted For 1 Day In Hindi
कंसीव करने के बाद से ही महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इसका मुख्य कारण हार्मोन में हो रहे बदलाव हैं। हेल्थलाइन में प्रकाशित एक लेख में इस बात की पुष्टि की गई है कि अगर किसी महिला को सिर्फ एक या दो दिन पीरियड्स होते हैं, तो इसका एक कारण प्रेग्नेंसी हो सकता है। इसे आप इस तरह समझें, जब एक फर्टिलाइज्ड एग गर्भाशय की लाइनिंग से जुड़ता है, तो इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग हो सकती है। इस तरह की ब्लीडिंग पीरियड ब्लीडिंग से अलग यानी हल्की होती है। यही नहीं, ऐसी ब्लीडिंग सिर्फ 24 से 48 घंटों तक रहती है। आमतौर पर इस ब्लीडिंग का रंग हल्का गुलाबी से डार्क ब्राउन कलर नजर आता है। आपको बताते चलें कि इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग सामान्यतः कंसीव करने के लगभग 10 से 14 दिन बाद होती है। हालांकि, हर गर्भवती महिला के साथ ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। लगभग 15 से 25 प्रतिशत गर्भधारण में ही इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग होती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकते हैं पीरियड्स मिस होने के साथ दिखने वाले ये 6 लक्षण
सिर्फ 1 दिन पीरियड होने का कारण- Causes For 1 Day Period In Hindi
अगर किसी महिला को सिर्फ एक या दो दिन पीरियड्स होते हैं, तो यह सामान्य नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
- ब्रेस्टफीडिंग करवाने से महिला में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में एक या दो दिन ब्लीडिंग होने की संभावना हो सकती है।
- कंट्रासेप्टिव पिल्स, हार्मोन थेरेपी और आईयूडी के कारण अक्सर ब्लीडिंग हल्की हो जाती है और इसका टाइम पीरियड भी छोटा हो जाता है।
- बहुत ज्यादा एक्सरसाइज के कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। यहां तक कि एक्सेसिव एक्सरसाइज करने की वजह कई बार पीरियड्स अनियमित भी हो जाते हैं।
- एक दिन पीरियड होने के पीछे एक कारण स्ट्रेस होना भी होता है। स्ट्रेस की वजह से हार्मोन में बदलाव होने लगते हैं और इससे पीरियड्स प्रभावित हो जाते हैं।
- उन लड़कियों या महिलाओं को भी एक दिन पीरियड हो सकते हैं, जिनका अचानक वजन घट या बढ़ गया हो।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version