Expert

क्या पीरियड्स में सिर्फ 2 दिन ब्लीडिंग होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें

4 से 5 दिन तक पीरियड्स होना आम है, लेकिन अगर आपको बार-बार पीरियड्स 1 या 2 दिन में ही खत्म हो रहे हैं, तो यह कई समस्याओं का संकेत हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स में सिर्फ 2 दिन ब्लीडिंग होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें


पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिससे सभी महिलाओं को गुजरना पड़ता है। पीरियड हर लड़की को महीने में एक बार आते हैं और कम से कम 4 से 5 दिन तक रहते हैं। हालांकि, कई महिलाओं को पीरियड्स 3 से 4 दिन या फिर 7 दिन तक भी होते हैं, जो सामान्य है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके पीरियड्स 1 या 2 दिन में ही बंद हो जाते हैं। कभी-कभी पीरियड्स जल्दी बंद होना आम हो सकता है, जिसे आप नजरअंदाज भी कर सकते हैं। लेकिन लगातार पीरियड्स 1 या 2 दिन में ही खत्म हो जाना, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण हो सकता है? तो आइए सर्टिफाइड लाइफस्टाइल डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट जसमीत कौर से जानते हैं कि क्या 2 दिन का पीरियड होना नॉर्मल है (periods flow only 2 days) और पीरियड के दिन कम होने का क्या कारण है? (Reasons for 2 days period)

क्या पीरियड सिर्फ 2 दिन तक होना सही है? 

कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स सिर्फ 1 या 2 दिन होना आम बात हो सकती है, क्योंकि हर महिला की पीरियड साइकिल अलग-अलग होती हैं। लेकिन, लगातार कम समय में ही पीरियड खत्म होना स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट जसमीत कौर के अनुसार, "कई महिलाओं में पीरियड सिर्फ एक या 2 दिन में ही खत्म होना ओव्यूलेशन, मेनोपॉज, डाइट या शारीरिक गतिविधियों में बदलाव जैसे कारणों से हो सकता है।" जिन महिलाओं के पीरियड एक या दो दिन में ही खत्‍म हो जाते हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है। दरअसल, 1 या 2 दिन में पीरियड्स का खत्म होना स्किन डिजीज, मेनोपॉज और यूटरस से जुड़ी समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दिनों में निकल आते हैं एक्ने, जानें पीरियड एक्ने को कंट्रोल करने के टिप्स

पीरियड के दिन कम होना किस समस्या का संकेत है? 

थायराइड असंतुलन 

थायराइड हार्मोन आपके पीरियड्स को नियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म दोनों ही आपके पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकते हैं। 

कम एस्ट्रोजन स्तर 

शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन में कमी के कारण भी पीरियड्स सिर्फ 1 या 2 दिनों तक ही आ सकते हैं। इसलिए, आप अपने एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर की जांच करते रहे हैं और इसके लेवल को बैलेंस रखें। 

ज्यादा एक्सरसाइज करना

बहुत ज्यादा एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से भी आपके पीरियड साइकिल पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो सकता है, जिसके कारण पीरियड्स एक या 2 दिन में खत्म हो सकते हैं।  

कम खाना 

अत्याधिक कैलोरी का सेवन या ज्यादा डाइटिंग करने से भी पीरियड साइकिल प्रभावित हो सकती है। इसलिए, हेल्दी पीरियड्स के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट लेने की कोशिश करें, ताकि पीरियड्स 3 दिन से ज्यादा चल सके। 

इसे भी पढ़ें: पीर‍ियड्स में होती हैं मतली और दस्‍त जैसी समस्‍याएं, तो डॉक्‍टर से समझें इसका कारण और इलाज

ओव्यूलेशन नहीं होना 

कभी-कभी, अंडाशय पीरियड्स के दौरान अंडा रिलीज नहीं करते हैं, इस स्थिति को एनोव्यूलेशन कहा जाता है, जिसके कारण आपके पीरियड्स एक या 2 दिन में ही खत्म हो सकते हैं। 

पेरिमेनोपॉज 

जैसे-जैसे महिलाएं मेनोपॉज के करीब पहुंचती हैं, वैसे-वैसे उनके पीरियड साइकिल में बदलाव आने लगता है और पीरियड फ्लो कम या हल्का हो सकता है।  जिसमें कम या हल्का मासिक धर्म शामिल है। पेरिमेनोपॉज़ रजोनिवृत्ति से पहले का संक्रमणकालीन चरण है, जिसमें हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jasmeet Kaur (@mindfuleating_jasmeet)

अगर आपको भी पीरियड्स सिर्फ एक या दो दिन तक होते हैं, तो इस बात को नजरअंदाज न करें और इसके पीछे के कारणों के बारे में पता करने की कोशिश करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ सकती है स्थिति

Disclaimer