Why Does My Period Stop On The First Day In Hindi: पीरियड्स एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे हर महिला गुजरती है। पीरियड साइकिल 28 से 35 दिनों का होता है। कुछ महिलाओं में पीरियड साइकिल अलग-अलग भी हो सकते हैं। ये सब बातें उनकी हेल्थ, स्ट्रेस लेवल और मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करते हैं। ज्यादातर महिलाएं अपने जीवनकाल में कभी न कभी पीरियड्स से जुड़ी किसी न किसी तरह की परेशानियों का शिकार होती हैं। लेकिन, सही जीवनशैली अपनाकर और डॉक्टर की सलाह को मानकर पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। बहरहाल, आपने अक्सर सुना होगा कि कुछ महिलाओं को पहले दिन ही ब्लीडिंग बंद हो जाती है। सवाल है क्या पीरियड के पहले दिन ही ब्लीडिंग बंद होना सामान्य है? या यह किसी बीमारी का संकेत है? आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से।
क्या पीरियड्स के पहले दिन ही ब्लीडिंग बंद हो जाना सामान्य होता है?- Is It Normal To Bleed For One Day On Period
कई महिलाओं को यह शिकायत करते देखा जाता है कि उन्हें महज दो से तीन दिन ब्लीडिंग होती है। यहां तक कि ब्लीडिंग का फ्लो भी बहुत कम होता है। इस तरह की कंडीशन को आमतौर पर सामान्य समझा जा सकता है। कभी-कभी ब्लड का फ्लो हैवी भी हो सकता है और कभी पीरियड 4 से 7 दिनों तक भी जारी रह सकते हैं। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या ब्लीडिंग पहले दिन ही बंद हो सकता है? वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, तो जिन लड़कियों के पीरियड्स हाल-फिलहाल में शुरू हुए होते हैं, उनके साथ इस तरह की परेशानी हो सकती है। इसे बिल्कुल सामान्य समझा जाना चाहिए। लेकिन, अगर वहीं किसी महिला को महज एक दिन ब्लीडिंग होती है, तो यह सही नहीं है। ऐसा किसी फिजिकल प्रॉब्लम की वजह से हो सकता है। हां, कई बार पीरियड्स खत्म होने के बाद स्पॉटिंग होती है, जो कि चिंता का विषय नहीं है। अगर किसी महिला को लगातार तीन महीने तक महज एक दिन ब्लीडिंग होती है, तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना अपना इलाज करवाना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के बाद या पहले ब्लीडिंग होना नहीं है नॉर्मल, जानें इस समस्या से जुड़े 7 बड़े कारण
सिर्फ एक दिन ब्लीडिंग होने का कारण- What Causes A One Day Period
प्रेग्नेंसी का संकेत
अगर किसी महिला को पीरियड्स महज एक दिन हो रहे हैं, तो इसे प्रेग्नेंसी का संकेत समझा जा सकता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी कंसीव करने के कुछ समय तक ऐसा हो सकता है कि महिला को सिर्फ स्पॉटिंग या एक दिन के लिए हल्की ब्लीडिंग हो।
मिसकैरेज होने पर
कई बार मिसकैरेज होने पर भी महज एक दिन की ब्लीडिंग हो सकती है। दरअसल, ऐसा तब होता जब महिला को अपने कंसीव करने के बारे में पता नहीं होता है, लेकिन इससे पहले ही मिसकैरेज हो जाता है। हालांकि, मिसकैरेज है या नहीं, इस बारे में स्पष्ट जानकारी के लिए एक्सपर्ट से मिलकर अपनी जांच करवाएं।
ब्रेस्टफीडिंग
आमतौर पर डिलवरी के बाद जो महिलाएं अपने शिशु को ब्रेस्ट फीड करवाती हैं, उन्हें लगभग 6 महीनों तक ब्लीडिंग नहीं होती है। कहते हैं कि ब्रेस्टफीडिंग प्रक्रिया प्रेग्नेंसी से बचाव का प्राकृतिक तरीका है। लेकिन, कभी-कभी ब्रेस्टफीडिंग करवाने की वजह से लाइट ब्लीडिंग, पीरियड्स का डिले होना या फिर महज एक दिन के लिए पीरियड्स हो सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version