Is mid cycle bleeding normal: हर महिला को महीने में 5 से 7 दिन वजाइना से ब्लीडिंग होती है। इसे पीरियड्स सर्कल कहा जाता है। पीरियड्स के दौरान हल्की, सामान्य और हैवी ब्लीडिंग फ्लो होता है। आमतौर पर सामान्य पीरियड्स सर्कल का समय 25 से 28 दिनों तक चलता है। लेकिन कई बार 2 महीने के पीरियड सर्कल के बीच महिलाओं को फिर से हल्की ब्लीडिंग होती है। कुछ महिलाओं को यह ब्लीडिंग 1 दिन होती है, कुछ को 2 दिन और कुछ मामलों में यह ब्लीडिंग 2 से 4 घंटों में ही खत्म हो जाती है। बिना पीरियड्स के इस तरह ब्लीडिंग (periods na hone par bleeding ho to kya kare) होने पर महिलाएं घबरा जाती हैं और वह समझ नहीं पाती हैं कि ऐसा क्यों हुआ। अगर आपको भी बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग हो रही है, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं, इसका कारण और ऐसा होने पर क्या करना चाहिए, इसके बारे में।
क्या बिना पीरियड के ब्लीडिंग होना सामान्य है? - Is it normal to bleed without a period?
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. तनुश्री पांडे पडगांवकर का कहना है कि बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग होना बिल्कुल भी सामान्य बात नहीं है। अगर किसी महिला को हर 12, 15 या 17 दिन में बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग हो रही है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से इस विषय पर बात करनी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग की समस्या को मेडिकल की भाषा में मेट्रोरेजिया कहा जाता है। डॉ. तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग होने के क्या कारण हो सकते हैं, इसकी जानकारी भी दी है।
इसे भी पढ़ेंः हार्मोनल और गट हेल्थ को बेहतर बनाएंगे ये 10 उपाय, जरूर करें फॉलो
बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग होने का कारण- Causes of bleeding without periods
डॉ. तनुश्री की मानें तो बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग होने के कई कारण हो सकते हैं:
- पीसीओएस
- प्रीमेनीपोज
- वजाइना में इंफेक्शन होना
- वजाइना में किसी तरह की चोट लगना
- ओवेरियन फेल्योर
- गर्भाशय में सूजन की समस्या
- मोटापा
- गर्भाशय फाइब्रॉएड या पॉलीप्स
- पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज
- हार्मोन के असंतुलित होने के कारण
View this post on Instagram
बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग का इलाज क्या है?- What is the treatment for bleeding without periods?
डॉ. तनुश्री का कहना है कि अगर किसी महिला को बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग की समस्या बार-बार हो रही है, तो उसे तुरंत अपने डॉक्टर से बात करके इसका इलाज करवाना चाहिए। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए डॉक्टर मुख्य रूप से महिलाओं को जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह देते हैं। हार्मोनल असंतुलन वाले रोगियों को इंजेक्शन और दवाओं के साथ ठीक किया जाता है। वहीं, जिन महिलाओं को गर्भाशय फाइब्रॉएड, या एंडोमेट्रियल पॉलीप्स के कारण बिना पीरियड्स के ब्लीडिंग होती है, तो उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी के दौरान जोड़ों में दर्द होना आम है? डॉ. आस्था दयाल से जानें इसके बारे में
अगर आपको बिना कारण ब्लीडिंग हो रही है या आपकी ओवरी में आपको दर्द या सूजन महसूस होती है, तो यह एक गंभीर समस्या है। इन्हें बिल्कुल भी हल्के में न लें। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
All Image Credit: Freepik.com