Expert

हार्मोनल और गट हेल्थ को बेहतर बनाएंगे ये 10 उपाय, जरूर करें फॉलो

हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके हार्मोनल और गट हेल्थ को बेहतर बनाने के उपायों की जानकारी दी है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्मोनल और गट हेल्थ को बेहतर बनाएंगे ये 10 उपाय, जरूर करें फॉलो

Ways to Improve Gut and Hormonal Health Issues: कहते हैं किसी भी बीमारी की शुरुआत हमारे गट यानी की पेट से होती है। अगर गट का स्वास्थ्य सही न हो, आसान भाषा में कहें तो हम जो खाना खा रहे हैं अगर वह सही तरीके से न पच पाए तो हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। हार्मोन के असंतुलन होने के साथ ही बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। न्यूट्रिशनिस्ट, गट हेल्थ और हार्मोन कोच मनप्रीत का कालरा कहना है कि हार्मोन और गट को हेल्दी बनाने के लिए रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में कुछ बेसिक बदलाव करने की जरूरत होती है। आज इस लेख में हम आपको हम ऐसे ही कुछ बदलाव और उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

हार्मोनल और गट हेल्थ को बेहतर बनाएंगे ये 10 उपाय - Ways to Improve Gut and Hormonal Health Issues 

हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके हार्मोनल और गट हेल्थ को बेहतर बनाने के उपायों की जानकारी दी है। 

1. सूर्योदय से पहले उठें

रोजाना सूरज के निकलने से पहले उठने से शरीर को एक प्राकृतिक एनर्जी मिलती है। सुबह जल्दी उठने से शरीर और दिमाग पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

2.  मलासन में पानी पिएं

सुबह उठने के तुरंत बाद चाय या कॉफी का सेवन करने की वजह से पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह हार्मोन को भी असंतुलित कर देता है। एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह खाली पेट मलासन में पानी पीने से मल नरम हो जाता है और मल त्याग ने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

इसे भी पढ़ेंः ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह लगाती हैं केले का मास्क, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

3. सूर्य नमस्कार करें

रोजाना सुबह 5 सेट सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया दोहराने से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। यह शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करता है।

Ways-to-Improve-Gut-Hormonal-Health-Issues-insidde

4. सोने से पहले नहाएं

रोजाना रात को सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से शरीर का तनाव कम होता है। जिससे नींद बेहतर आती है और हार्मोन से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम होता है।

5. हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट करें

हाई प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट का सेवन करने से शरीर को पूरा दिन काम करने और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट करने से बॉडी स्ट्रांग बनती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई स्किन लाइटनिंग सोप का इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत निखरती है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

6. खाने के बाद 10 मिनट टहलें

खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलने से भोजन को पचाना आसान हो जाता है। खाने के बाद चलने से खाना सही तरीके से पेट में चला जाता है और सही तरीके से पचता है।

7. प्रोबायोटिक लें

हार्मोन और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने के लिए रोजाना प्रोबायोटिक का सेवन करें। प्रोबायोटिक का सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और उल्टी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

8. रोजाना विटामिन डी लें

गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा का कहना है कि रोजाना 5000 मिलीग्राम विटामिन डी का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में मदद मिलती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

9. ग्रीन टी का सेवन करें

गट हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी में 1 चुटकी दालचीनी मिलाकर पिएं। ग्रीन टी और दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, तो तनाव को कम करते हैं।

10. सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल का इस्तेमाल न करें

अक्सर हम सभी लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल तब तक करते हैं, जब तक कि आंखें बिल्कुल नींद में सरोबोर न हो जाए। लेकिन ऐसा करने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए रात को सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल या स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

30 साल की उम्र के बाद जरूर फॉलो करें ये एंटी एजिंग डाइट प्लान, स्किन बनी रहेगी यंग

Disclaimer

TAGS