ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह लगाती हैं केले का मास्क, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Rakul Preet Singh uses banana face mask for glowing skin: रकुल प्रीत सिंह अपनी स्किन को खूबसूरत बढ़ाने के लिए केले का मास्क लगाती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह लगाती हैं केले का मास्क, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Rakul Preet Singh uses banana face mask for glowing skin: बी-डाउन की हसीनाओं की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। अपनी दमकती त्वचा से सबको अपना दीवाना बनाने वाली हसीनाएं चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए क्या करती हैं, ये ब्यूटी हैक्स हर कोई जानना चाहता है। आम लोगों को लगता है कि त्वचा के दाग-धब्बे और टैनिंग को हटाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट, स्किन फेशियल और क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि बॉलीवुड सेलेब्स स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर के बाद अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने बताया है कि उनके चेहरे की चमक के पीछे एक स्पेशल घरेलू नुस्खा है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए केले का मास्क लगाती हैं। तो देर किस बात की है आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर केले का मास्क लगाने के फायदे और इसकी रेसिपी के बारे में।

त्वचा पर केले का मास्क लगाने के फायदे - Benefits of Banana Face Mask 

banana-face-mask-benefits-inside

1. रंगत को निखराता है केले का मास्क- Banana mask brightens the complexion

केले में प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते हैं। यह त्वचा को गहराई से साफ करके, डेड सेल्स को हटाते हैं। जब त्वचा गहराई से साफ होती है, तो स्किन की रंगत को निखारने में मदद मिलती है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत की मानें तो स्किन से डेड सेल्स हटाने से त्वचा को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है, जिससे रंगत निखरती है। यह टैनिंग को भी हटाने में मदद करता है।

2. स्किन को मॉइस्चराइज करें- Banana mask moisturize the skin

केले में कई विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण देकर स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं। जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उनके लिए यह मास्क बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः Celeb Hair Care: जया बच्चन ने खोला अपने लंबे बालों का राज, बताया- लगाती हैं घर पर बना ये स्पेशल तेल

3. मुंहासों को करता है दूर- Banana Mask Remove Acene

केले के मास्क में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इस मास्क की मदद से मुंहासे और पिंपल्स की समस्या दूर की जा सकती है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Neha Mandal (@imnehamandal)

4. झुर्रियों को करता है दूर- Banana mask removes wrinkles

उम्र के साथ त्वचा पर होने वाली झुर्रियों और झाइयों को रोकने में भी केले का मास्क बहुत फायदेमंद होता है। केले का मास्क त्वचा में कोलेजन और विटामिन सी का प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिसकी मदद से झुर्रियों और झाइयों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

5. त्वचा बनाता है यंग- Banana mask makes the skin young

केले का मास्क त्वचा में कोलेजन को प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे त्वचा जवां नजर आती है। त्वचा की बढ़ती उम्र को रोकने के लिए आप केले का मास्क बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः चेहरे की खोई रंगत लौटाएगा चंदन का तेल, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल 

केले का फेस मास्क कैसे बनाएं?- How To Make Banana Face Mask

रकुल प्रीत द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले केले के फेस मास्क को आसानी से घर पर ही तैयार करके इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार किया जाता है केले का फेस मास्क।

सामग्री की लिस्ट

  • पके हुए केले- 2 से 3 पीस
  • शहद- 2 चम्मच
  • दही- 2 से 3 चम्मच
  • नींबू का रस - 2 चम्मच

मास्क बनाने का तरीका

- सबसे पहले केले को छीलकर इसके गूदे को मैश करके एक बड़े बाउल में निकाल लें। 

- केले के मैश में 2 चम्मच शहद, नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

- इस मिश्रण में सबसे आखिर में दही को अच्छे से मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें। 

- इस मास्क को लगाने से पहले चेहरे को फेस वॉश या गुलाब जल से साफ कर लें। 

- चेहरे को साफ करने के बाद केले का मास्क लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने दें

- जब मास्क थोड़ा हल्का सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें।     

- स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए आप केले के मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।

Main Image Credit: Instagram

 

 

Read Next

बारिश के मौसम में निकलती है पैरों के तलवों और उंगलियों की स्किन? तो जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer