इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए लगाएं केला, दही और शहद से बना ये खास फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

हाइड्रेटिंग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप केले और दही से बना यह खास फेस मास्क लगा सकते हैं। जानें इसके फायदे और बनाने की विधि।
  • SHARE
  • FOLLOW
इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए लगाएं केला, दही और शहद से बना ये खास फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


Face Mask For Instant Glow: धूप और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से त्वचा से निखार कम होने लगता है। बढ़ते प्रदूषण का असर त्वचा पर भी नजर आने लगता है। ऐसे में अगर त्वचा की देखभाल रोज न की जाए, तो इससे स्किन हेल्थ को नुकसान हो सकता है। त्वचा में निखार बनाए रखने के लिए डाइट और स्किन केयर रूटीन दोनों फॉलो करना जरूरी है। डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और कोलेजन बूस्टिंग फूड्स शामिल करने से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है। लेकिन चेहरे पर निखार लाने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना ही जरूरी है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट करवाते हैं और ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इसके कारण साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं। ऐसे में काम आते हैं बरसों से अपनाए जा रहे घरेलू नुस्खे। चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए केले और दही का फेस मास्क भी फायदेमंद माना जाता है। आइये लेख में जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका।

01 - 2025-06-13T121443.658

इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं यह खास फेस मास्क- Face Mask For Instant Glow

सामग्री

  • केला- 1
  • दही- 2 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच

बनाने की विधि

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप यह खास फेस मास्क लगा सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 1 केला मैश करें। इसमें दही और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं फर्क महसूस करें। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आपको कोई स्किन प्रॉब्लम हो चुकी है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसे चेहरे पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं ये 4 ग्रीन फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

इंस्टेंट ग्लो देने में कैसे मददगार है केले और दही का फेस मास्क

दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने से डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस कम होती है। केला और शहद स्किन को हाइड्रेट करते हैं। इससे रूखी और बेजान स्किन की समस्या भी कंट्रोल होती है। सप्ताह में दो बार भी यह फेस मास्क लगाने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।

स्किन के लिए केले और दही का फेस मास्क- Benefits of Banana and Curd Face Mask

डार्क स्पॉट्स कम होते हैं- Reduce Dark Spots

दही त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इसे लगाने से डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं। शहद स्किन को हाइड्रेट रखने और पुराने निशान कम करने में मदद करता है।

स्किन सॉफ्ट और स्मूद रहती है- Soft and Smooth Skin

केले और शहद में कई प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं। यह फेस मास्क लगाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है। इससे स्किन की ड्राईनेस खत्म होती है और स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है।

इसे भी पढ़ें- एक्ने की समस्या से राहत के लिए घर पर बनाएं आयुर्वेदिक फेस पैक, त्वचा को मिलेंगे कई लाभ

स्किन डलनेस कम होती है- Reduce Skin Dullness

केले और दही का फेस मास्क लगाने से स्किन डलनेस कम होती है। यह फेस मास्क रूखी और बेजान स्किन की समस्या कम करता है। शहद और दही लगाने से स्किन की डलनेस कम होती है और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।

निष्कर्ष

इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप यह फेस मास्क लगा सकते हैं। इससे आपको हाइड्रेटिंग और हेल्दी स्किन भी मिलेगी। यह फेस मास्क डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस कम करने में भी मदद करता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए किसी ब्यूटी एक्सपर्ट से बात करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

    दही और शहद दोनों ही स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करतो हैं। इनके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और स्मूद रहती है। साथ ही, त्वचा में प्राकृतिक निखार भी बना रहता है। दही त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इसे लगाने से डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं। शहद स्किन को हाइड्रेट रखने और पुराने निशान कम करने में मदद करता है। 
  • केले और शहद का फेस मास्क कैसे बनाएं?

    केले और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में आधा केला मैश करें। इसमें आधा चम्मच शहद लें और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। फेस वॉश के बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद साद पानी से चेहरा धो लें। 
  • केले और दही के फेस पैक के फायदे

    केले और दही का फेस मास्क लगाने से स्किन डलनेस कम होती है। यह फेस मास्क रूखी और बेजान स्किन की समस्या कम करता है। शहद और दही लगाने से स्किन की डलनेस कम होती है और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। 

 

 

 

Read Next

दो वैक्सिंग सेशन्स के बीच क‍ितने द‍िनों का गैप होना चाह‍िए? जानें स्‍क‍िन एक्‍सपर्ट से

Disclaimer