सॉफ्ट स्किन पाने के लिए लगाएं आम और दही से बना ये फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

How To Get Soft Skin: सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दही और आम से बना यह फेस मास्क लगा सकते हैं। जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सॉफ्ट स्किन पाने के लिए लगाएं आम और दही से बना ये फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


Which Face Mask Is Best For Soft Skin: हर लड़की को सॉफ्ट और स्मूद स्किन पसंद होती है। लेकिन इसके लिए स्किन केयर रोज करना जरूरी है। कुछ लोगों को बिजी लाइफस्टाइल के साथ स्किन केयर का टाइम नहीं मिल पाता है। इस कारण उन्हें स्किन प्रॉब्लम होना शुरू हो जाती हैं। वहीं कुछ लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पार्लर से केमिकल ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन ये केमिकल ट्रीटमेंट हर किसी को सूट नहीं करते हैं। इससे समय के साथ रिंकल्स या स्किन हार्ड होने का कारण बनने लगते हैं। ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आपके काम आते हैं। ऐसा ही एक पुराना नुस्खा है आम और दही का फेस मास्क। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या खत्म होती है। साथ ही, आपकी स्किन नेचुरली सॉफ्ट और स्मूद बनती है। आइए इस लेख में जानें सॉफ्ट स्किन पाने के लिए फेस मास्क कैसे बनाएं। 

glowing skin

सॉफ्ट स्किन पाने के लिए दही और आम का फेस मास्क कैसे बनाएं- How to Make Mango And Curd Face Mask

सामग्री

  • आम का गुदा- 2 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच
  • शहद- एक चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पहले आम को पीसकर इसका पेस्ट बना ले। बाउल में 2 चम्मच आम का गुदा लीजिए। अब इसमें बराबर मात्रा में दही मिलाएं। इसमें एक चम्मच शहद और आधी चम्मच हल्दी मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने के बाद चेहरा धोएं और फर्क देंखे। इस फेस मास्क को आप सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगातार इस्तेमाल करने से आपकी स्किन बेबी सॉफ्ट हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 3 तरीकों से लगाएं आम, स्किन दिखेगी ग्लोइंग

स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए यह फेस मास्क क्यों फायदेमंद है? 

दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। यह डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। यह स्किन पर नेचुरल फाउंडेशन की तरह भी काम करता है, जिससे चेहरे पर निखार बना रहता है। आम स्किन को हाइड्रेट करता है जिससे स्किन सॉफ्ट होती है। इसमें हल्दी और शहद भी इस्तेमाल किया गया है। ये दोनों चीजें ड्राईनेस और डलनेस कम करने में मदद करेंगी।

दही और आम के फेस मास्क के अन्य फायदे- Benefits of Mango and Curd Face Mask 

डार्क स्पॉट्स कम करता है- Reduce Dark Spots

अगर आपको डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन की समस्या है, तो इसके इस्तेमाल से आपको काफी राहत मिलेगी। 

मॉइस्चराइज करता है- Moisturize Skin

स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए भी यह फेस मास्क फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की ड्राईनेस कम होती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं आटे और दही से बने ये 2 फेस मास्क, स्किन बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग 

स्किन को शाइनी रखे- Keep Skin Shiny

यह फेस मास्क स्किन को शाइनी और स्मूद रखने के लिए भी फायदेमंद है। इसके रोज इस्तेमाल से चेहरे पर निखार बना रहता है। 

डलनेस कम होती है- Reduce Dullness

अगर बिजी लाइफस्टाइल के कारण आपकी स्किन में डार्कनेस और डलनेस बढ़ गई है। ऐसे में इस फेस मास्क के इस्तेमाल से आपको फायदा होगा। 

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करें। इनमें से कोई भी चीज पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

मानसून में इन 5 चीजों के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा को होता है नुकसान, आज ही करें अवॉइड

Disclaimer