
फलों का राजा माना जाने वाला आम गर्मियों का एक पंसदीदा और सबसे अधिक बिकने वाला फल है। बच्चे हों या बड़े सभी आम खाना खूब पसंद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी चेहरे पर आम का इस्तेमाल किया है? आम आपके चेहेरे की चमक बढ़ाने में मदद कर सकता है और इसके साथ आपके लिए कई स्किन बेनेफिट्स से जुड़ा है। शायद सुनने में आपको अजीब लगे, लेकिन आम का फेस पैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने और त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है। आम का गूदा आपकी त्वचा टैनिंग और त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाता है और एक मॉइस्चराइजिंग घटक के रूप में कार्य करता है। आइए यहां हम आपको आम के 3 फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं।
त्वचा के लिए आम के फायदे
आम विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर है, जो आपकी त्वचा के लिए आवश्यक तत्व हैं। क्योंकि विटामिन ए कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और विटामिन सी आपकी त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा, आम में त्वचा एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा की समय से पहले उम्र बढ़ने को रोकने में मददगार हैं। आइए यहां हम आपको आम के 3 फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिन्हें आप घर में मौजूद कुछ सामग्रियों के साथ बना सकते हैं।
आम के होममेड फेस मास्क
आम और ओटमील फेस पैक
आम और ओट्स से बना ये फेस पैक आपकी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
सामग्री:
- आम
- बादाम पाउडर
- ओट्स
- दूध

फेस पैक बनाने का तरीका:
- सबसे पहले आप एक आम लें और उसका गूदा एक बाउल में निकाल लें।
- अब आम के गूदे यानि पल्प में दूध मिलाएं, दूध कच्चा हो, तो ज्यादा बेहतर होगा। अब आप उन्हें अच्छी तरह मिलाएं ताकि ये अच्छे से मिक्स होकर सॉफ्ट फेस पैक जैसा हो सके।
- अब इसमें 1 चम्मच बादाम पाउडर और 1 या 2 चम्मच ओट्स डालें और मिलाएं।
- अब आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें, जब तक यह सूख न जाए।
- सूखने के बाद आप इसे धीरे-धीरे से स्क्रब करें।
- फिर आप अपने चेहरे को पानी से धोएं और साफ तौलिए से चेहरे को थपथपाते हुए पोंछ लें और मॉइस्चराइजर लगा लें ।
आम और शहद का फेस पैक
असमान त्वचा की रंगत वाले लोगों के लिए यह फेस पैक सबसे अच्छा है। इसके अलावा, यह ड्राई स्किन और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए काफी अच्छा फेस पैक है। यहां इसे बनाने का तरीका जानें।
सामग्री:
- आम
- शहद
- नींबू का रस

फेस पैक बनाने का तरीका:
- इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में आम का गूदा निकाल लें और इसे ब्लेंड करके गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब आप इसमें 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद डालें। इन सभी को अच्छे से मिलाएं, जब तक पेस्ट सॉफ्ट सा न हो जाएं।
- अब इसे चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को धोकर साफ कर लें और फिर इस फेस पैक से अपने चेहरे पर लगाएं।
- जैसे ही यह सूख जाए, इसे धो लें।
आम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी या क्ले फेस पैक आपकी त्वचा के लिए अच्छे हैं। मुल्तानी मिट्टी आपके शरीर और त्वचा को शांत करने के लिए जानी जाती है। आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे, जो अपने रूप को निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगाते होंगे। यह फेस पैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। लेकिन आम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे बनाएं, यहां जानिए।
सामग्री:
- आम
- मुल्तानी मिट्टी पाउडर
- दही
- गुलाब जल

फेस पैक बनाने का तरीका:
- एक कटोरे में आम का गूदा निकालकर उसमें दही डालें और उन्हें अच्छी तरह मिलाएं।
- अब, इसमें मिश्रण में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और एक मुलायम पेस्ट बना लें।
- अब आप इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट तक चेहरे पर इस मास्क को लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें।
- फिर आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
Read More Article On Skin Care In Hindi