चेहरे पर महीन रेखाएं, झुर्रियां, काले घेरे उम्र बढ़ने के संकेत हैं। एजिंग से कोई बच नहीं सकता हां जल्दी उम्र में बूढ़ा होने से बच जरूर सकता है। इसके साथ ही आप एंटी-एजिंग स्किनकेयर रूटीन जैसी कुछ अच्छी आदतों का पालन कर इस प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। 2 महीने से ज्यादा वक्त से अगर आप घर पर रह रहे हैं और आपका चेहरा बूढ़ा दिखाई देने लगा है तो आपको इस समय का अच्छा उपयोग करना चाहिए और युवा दिखने के लिए इन एंटी-एजिंग घरेलू उपचारों का प्रयास कर सकते हैं। लोग युवा दिखने के लिए बोटोक्स, प्लास्टिक सर्जरी, स्नैल फेशियल और दुनिया भर के हर तरह के उपचार की कोशिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन आप अच्छे परिणाम हासिल करने में विफल रहते हैं। अगर आप स्वाभाविक रूप से युवा दिखना चाहते हैं कि आपकी रसोई में रखी कुछ सामग्री ही आपको जवां बनाने में मदद कर सकती है। इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन एंटी-एजिंग घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप क्वारंटाइन में अपनाकर चेहरे को जवां बना सकते हैं।
नींबू का रस लगायें
नींबू एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जिसमें विटामिन सी होता है। यह उम्र बढ़ने के धब्बों और झाईयों पर अद्भुत काम करता है।
टॉप स्टोरीज़
कैसे लगाएं
- बस एक नींबू से रस निचोड़ें।
- चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगा छोड़ दें।
- सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसके अलावा आप
- आधा चम्मच दूध की क्रीम के साथ 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच अंडे का सफेद भाग मिलाएं।
- इन सभी सामग्रियों को मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में पसीने से चेहरे पर होने लगी खुजली और जलन! फेस पर लगाएं ये ऑयल और पाएं चेहरे की खुजली से छुटकारा
नारियल दूध ट्राई करें
नारियल फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन ई से भरा हुआ होता है। इसमें आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने और इसे नरम व चेहरे को युवा बनाने की क्षमता होती है।
कैसे लगाएं
- कच्चे नारियल को कद्दूकस करके उसमें से दूध निचोड़ लें।
- इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें।
- अब इसे गर्म पानी से धो लें।
पपीता मास्क चुनें
पपीते में विटामिन ए होता है और यह आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि यह आपकी त्वचा के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। पपीता भी बीटा-कैरोटीन की तरह समृद्ध विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट है जो आपकी त्वचा को मुक्त रेडिकल क्षति से बचाने में मदद करता है, और इस प्रकार झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को दूर रखता है। पपीते में मौजूद पैपैन नाम के एंजाइम आपकी त्वचा से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटा सकता है जो इसे अधिक लोचदार और मजबूत बनाता है।
कैसे लगाएं
- पूरी तरह से पके पपीते के कुछ टुकड़े काट लें।
- एक चिकना पेस्ट बना लें।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गर्म पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ेंः DIY ब्यूटी टिप्स के चक्कर में घर पर झुलसा न लें अपनी स्किन, इन 5 प्राकृतिक चीजों को सीधे फेस पर लगाने से बचें
गुलाब जल एक बेहतर विकल्प
गुलाब जल त्वचा के लिए एक प्रसिद्ध सौंदर्य सामग्री है। यह क्लींजर का काम करता है और आपकी त्वचा के छिद्रों से गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है। गुलाब जल में एक कसैली क्रिया भी होती है जो आपकी त्वचा को कसने और रूखेपन को कम करने में मदद करती है।
कैसे लगाएं
- 2 बूंद गुलाब जल में 3-4 बूंदें ग्लिसरीन और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- कपास का उपयोग करके अपने चेहरे पर मिश्रण को लगाएं।
- सोने से पहले हर रात ऐसा करें।
खीरा और दही पैक ट्राई करें
खीरे में विटामिन सी और कैफिक एसिड होता है। यह आपकी आंखों के नीचे के घमौरियों और काले घेरे को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा खीरे में 80-90% पानी भी होता है जो आपकी त्वचा को चिकना और स्वस्थ रखने में मदद करता है। दूसरी ओर, दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने और त्वचा को फिर से जीवंत करने में मदद करता है। कुछ महीनों के लिए सप्ताह में दो बार खीरे और दही से बने फेस पैक का प्रयोग आपको एक स्वस्थ और जवां दिखने वाली त्वचा प्रदान कर सकता है।
कैसे लगाएं
- आधा कप दही में दो चम्मच पिसा हुआ खीरा मिलाएं।
- इसे त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गर्म पानी के साथ अपना चेहरा धो लें।
Read More Articles On Skin Care in Hindi