
How To Reduce Dullness On Your Face: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए देखभाल करना सबसे ज्यादा जरूरी है। अक्सर बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण लोग अपनी स्किन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। त्वचा की देखभाल रोज अवॉइड करने से स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है। इसके कारण आपको डार्क स्पॉट्स, टैनिंग, रफ और स्किन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में शामिल है फेस डलनेस की समस्या हो सकती है। स्किन में डलनेस लंबे समय तक त्वचा की देखभाल न करने से कारण हो सकती है। ऐसे में त्वचा पर गंदगी जमने लगती है और त्वचा की रंगत डल होने लगती है। इसके कारण स्किन बहुत ऑयली या ड्राई और बेजान भी लगती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए एक हेल्दी स्किन केयर रूटी न फॉलो करना बहुत जरूरी है। लेकिन कंट्रोल करने के लिए आप सेब और दही का फेस मास्क लगा सकते हैं। सेब और दही का यह कॉम्बिनेशन डलनेस को कुछ ही दिन में खत्म कर सकता है। आइए लेख में जानें डलनेस दूर करने के लिए सेब और दही का फेस मास्क कैसे बनाना है। इसके साथ ही, जानेंगे यह त्वचा के लिए किस तरह काम करता है।

चेहरे की डलनेस दूर करने के लिए सेब और दही का फेस मास्क- Apple and Curd Face Mask To Reduce Face Dullness
सामग्री
- दही- 2 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- सेब- 2 चम्मच (कद्दुकस किया हुआ)
- हल्की- आधा चम्मच
बनाने का तरीका
फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में दो चम्मच दही लीजिए। इसमें 2 चम्मच पीसा हुआ सेब मिलाएं। इसमें एक चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी जरूर एड करें। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाकर रखें। इस फेस मास्क को आप रोज भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 3 कारणों से त्वचा में हो सकती है डलनेस और पिग्मेंटेशन की समस्या, जानें इनके बारे में
सेब और दही के फेस मास्क के फायदे- Apple and Curd Face Mask Benefits
डलनेस दूर होती है- Reduce Dullness
स्किन डलनेस दूर करने के लिए यह फेस मास्क सबसे ज्यादा फायदेमंद है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा की रंगत में सुधार करता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखते हैं।
स्किन ग्लोइंग बनती है- Glowing Skin
सेब और दही न सिर्फ त्वचा की समस्याएं दूर करते हैं बल्कि स्किन को ग्लोइंग भी बनाते हैं। दही और सेब दोनों की स्किन को हाइड्रेट करते हैं। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है। हल्दी त्वचा से निशान खत्म करने में मदद करती है। इससे आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मिलती है।
इसे भी पढ़ें- नेचुरल ग्लो लाने के लिए अलसी के बीजों का जेल लगाती हैं रक्षा, चेहरा धोने के लिए नहीं करतीं फेस वॉश का इस्तेमाल
स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है- Soft and Smooth Skin
सेब और दही के इस फेस मास्क को रोज इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट रहेगी। हाइड्रेट और मॉइस्चराइज होने से स्किन छूने में सॉफ्ट और स्मूद लगेगी। इसके रोज इस्तेमाल से स्किन की ड्राईनेस भी खत्म हो जाएगी।
इन फायदों के लिए आप सेब और दही का फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे रोज इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग भी रहेगी। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। इस मास्क में कोई भी सामग्री आपके लिए नई है, तो फेस मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Read Next
आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने के लिए लगाएं आलू, शहद और कॉफी से बना आई मास्क, मिलेगा फायदा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version