जान्हवी कपूर की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है शहद और दही का फेस मास्क, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

जान्हवी कपूर अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए शहद और दही के फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं इस मास्क को बनाने का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
जान्हवी कपूर की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है शहद और दही का फेस मास्क, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Janhvi Kapoor Honey Curd Face Mask for Glowing Skin: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी दमदार एक्टिंग, बॉडी फिटनेस के साथ-साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी जान्हवी की खूबसूरत और फ्लोलेस स्किन की फैन हैं। हर लड़की जानना चाहती है कि जान्हवी कपूर आखिरकार अपने चेहरे पर ऐसा क्या लगाती हैं, जिससे उनकी स्किन इतनी ग्लोइंग नजर आती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने खुद अपना ब्यूटी सीक्रेट फैन्स के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कोई फेशियल या बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का नहीं, बल्कि स्किन केयर के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। जान्हवी ने कहा कि वह स्किन प्रॉब्लम को बॉय-बॉय कहने के लिए शहद और दही का मास्क लगाती हैं। अगर आप भी जान्हवी की तरह ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं इस फेस मास्क बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में।

शहद और दही का फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री- Ingredients to Make Honey and Curd Face Mask

- 1 बड़ा चम्मच दही

- 1 चम्मच शहद

- 2 बड़ा चम्मच मैश किया हुआ केला

- 2 चम्मच संतरे का जूस

- आधा कटा हुआ संतरा

Janhvi-Kapoor-Honey-Curd-Face-Mask-for-Glowing-Skin-inside

फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

- इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 बड़ा चम्मच दही डालें।

- दही में ही शहद, केला और संतरे का जूस डालकर तैयार करें। 

- आपका शहद और दही का मास्क चेहरे पर लगाने के लिए तैयार हो चुका है।

- अब चेहरे को पानी या क्लींजर मिल्क से साफ कर लें और फिर चेहरे पर मास्क को लगाएं।

- 10 मिनट तक चेहरे पर शहद और दही का मास्क लगा रहने दें। 

- जब मास्क हल्का सूख जाए, तो आधा कटा हुआ संतरे लें और इससे चेहरे पर स्क्रब करते हुए मास्क को साफ करें।

- जब मास्क पूरी तरह से साफ हो जाए, तब चेहरे पर नॉर्मल पानी से धोकर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

त्वचा संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 1 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई स्किन लाइटनिंग सोप का इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत निखरती है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

देखिए VIDEO...

.

त्वचा पर शहद और दही फेस मास्क लगाने के फायदे- Benefits of Honey and Curd face Mask

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जिस शहद और दही फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। इसका प्रयोग सदियों से त्वचा की परेशानियों से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है। आइए जानते हैं इस फेस मास्क को लगाने के फायदों के बारे में।

1. त्वचा को बनाता है हेल्दी

दही और शहद में मौजूद एंटी फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषण देकर स्किन को हेल्दी रखता है। तनाव और बाहरी धूल-मिट्टी के कारण जिन लोगों की त्वचा बेजान नजर आने लगती है, शहद और हल्दी का फेस मास्क उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. रंगत को निखारता है

सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से जिन लोगों की त्वचा का रंग डार्क हो जाता है, यह फेस मास्क उनके लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करके टैनिंग को हटाता है, जिससे त्वचा की रंगत निखरती है।

3. त्वचा की  उम्र पर लगाता है ब्रेक

उम्र के साथ त्वचा पर होने वाली झुर्रियों और झाइयों जैसे परेशानियों से भी दही और शहद का फेस मास्क राहत दिलाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन में कोलेजन के निर्माण को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा जवां नजर आती है।

इसे भी पढ़ेंः एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की ग्लोइंग स्किन का राज है चंदन और कॉफी पाउडर का मास्क, आप भी कर सकते हैं ट्राई

4. दाग-धब्बों को करता है दूर

इस फेस का इस्तेमाल करने से त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को गहराई से साफ करके दाग-धब्बे मिटाते हैं।

5. त्वचा को बनाता है मुलायम

दही लगाने से आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज रहती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड न केवल त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि उसे नमीयुक्त भी बनाता है। जिससे त्वचा मुलायम बनती है। 

इसे भी पढ़ेंः पैरों को खूबसूरत बनाएगा फुट सोक ट्रीटमेंट, घर पर ही कर सकते हैं ट्राई

उम्मीद करते हैं इन फायदों को जानने के बाद आप शहद और दही के फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करेंगे।

Main Image Credit: Instagram

 

Read Next

टॉयलेट सोप और बाथिंग बार में क्या अंतर होता है, जानें डॉक्टर से

Disclaimer