Types of Curd Face Mask For Winter: दही न सिर्फ हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर चेहरे पर दही रोज इस्तेमाल किया जाए, तो यह डार्क स्पॉट्स और डल स्किन से राहत दे सकता है। वहीं सर्दियों में यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है, क्योंकि सर्दियों में स्किन ड्राई रहती है। साथ ही इस दौरान त्वचा पर डार्क स्पॉट्स और डलनेस की समस्या भी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप दही से बने फेस मास्क इस्तेमाल करते हैं, तो आपको चेहरे पर नेचुरल ग्लो मिल सकता है। तो आइए इसी विषय पर बात करते हुए जानें सर्दियों में फेस मास्क बनाने के तरीके।
सर्दियों में लगाएं दही से बने ये 5 फेस मास्क- Curd Face Mask For Winter Season
दही और शहद का फेस मास्क- Curd and Honey
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद कर सकता है। शहद में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद लीजिए। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।
दही और बेसन फेस मास्क- Curd and Besan
दही और बेसन दोनों ही त्वचा में निखार लाने में मदद कर सकते हैं। बेसन में मौजूद बारीक गण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन लीजिए। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं दही से बने ये 5 फेस मास्क, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनेगी स्किन
दही और ओट्स फेस मास्क- Curd and Oats
ओट्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद कर सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए 3 चम्मच दही में 2 चम्मच ओट्स भिगोकर रखें। थोड़ी देर बाद यह पेस्ट लगाएं और सूखने के बाद मुंह धो लें।
दही और मुल्तानी मिट्टी
यह फेस मास्क ऑयली स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। त्वचा की सफाई करने के लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है। दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में दही से बनाएं ये 6 स्किन और हेयर मास्क, दूर होंगी चेहरे और बालों की समस्याएं
दही और पपीते का फेस मास्क- Curd and papaya
पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद कर सकते हैं। दही और पपीते का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही और 2 चम्मच पपीते का पल्प एक साथ मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इस तरह से आप सर्दियों में दही के फेस मास्क बना सकते हैं। लेकिन अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version