ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं दालों से बने ये 4 फेस मास्क, स्किन भी रहेगी सॉफ्ट

क्या आप जानते हैं दालों से बने फेस मास्क आपकी स्किन के लिए कितने फायदेमंद हैं? आइये लेख में जानें इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं दालों से बने ये 4 फेस मास्क, स्किन भी रहेगी सॉफ्ट


Pulses Face Masks For Glowing Skin: दादी-नानी के नुस्खों से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट तक, सभी त्वचा पर प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसी तरह दालें भी त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। दालों का न सिर्फ सेवन करना बल्कि त्वचा पर लगाना भी फायदेमंद होता है। आपको दादी-नानी के पुराने नुस्खों में दालों का जिक्र जरूर मिल जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है, कि दालें प्राकृतिक होती हैं जो स्किन पर साइड इफेक्ट्स भी नहीं करती हैं। दालों से बने फेस मास्क लगाने से आपको प्राकृतिक निखार मिलेगा, साथ ही इससे स्किन भी हेल्दी रहेगी। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानें दालों से फेस मास्क बनाने के तरीके। 

masoor dal

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बनाएं दालों के ये फेस मास्क- Pulses Face Masks For Glowing Skin

मसूर दाल फेस मास्क- Masoor Dal

मसूर दाल को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

मसूर दाल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स, डल और डैमेज स्किन की समस्या भी कम होती है। 

उड़द दाल फेस मास्क- Urad Dal

उड़द दाल को कुछ घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब दाल थोड़ी सॉफ्ट हो जाए तो इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

उड़द दाल को पीसकर चेहरे पर लगाने से डार्क स्पॉट्स कम होते हैं, साथ ही स्किन पर ग्लो भी बना रहता है। शहद और कच्चा दूध त्वचा को नमी देते हैं जिससे स्किन सॉफ्ट भी बनती है। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं मूंग दाल से बने ये 5 फेस पैक, त्वचा की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

मूंग दाल फेस मास्क- Moong Dal

मूंग दाल को 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। ब्लेंड करके इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में शहद और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

मूंग दाल में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता हैं और स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती है। 

मसूर दाल और बेसन- Masoor Dal and Besan

मसूर दाल को भिगोकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

बेसन और मसूर दाल चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम करेंगे। इससे स्किन पर ग्लो रहेगा और डल स्किन की समस्या नहीं होगी। दही त्वचा को गहराई से साफ करने और स्किन पर ग्लो बनाए रखने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र में चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं मसूर दाल का उबटन, मिलेगी दमकती त्वचा

अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो इन फेस मास्क के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

 

Read Next

सेंसिटिव स्किन पर रेटिनॉल कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version