Expert

मसूर दाल के फेस पैक से चेहरा कैसे साफ करें? जानें इसे बनाने और उपयोग का तरीका

How To Make Masoor Dal Face Pack: सेहतमंद रहने के लिए हम कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। लेकिन, कई बार अपनी स्किन और बालों को अनदेखा कर देते हैं। जबकि, घर पर मौजूद कुछ चीजों से ही आप फेस को आसानी से क्लिन और दाग-धब्बों से मुक्त बना सकते हैं। आगे जानते हैं इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
मसूर दाल के फेस पैक से चेहरा कैसे साफ करें? जानें इसे बनाने और उपयोग का तरीका

How To Make Masoor Dal Face Pack: बढ़ता प्रदूषण, धूल, धूप, गंदगी और पसीना चेहरे को डार्क और स्किन को खराब करने का काम कर सकता है। चेहरे की डार्कनेस और गंदगी को दूर करने के लिए भले ही बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हों, लेकिन इनमें मौजूद कैमिकल्स स्किन को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप पारंपरिक उपायों को अपनाकर भी चेहरे की स्किन को साफ और बेदाग बन सकते हैं। इन घरेलू उपायों में आप मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दाल का पेस्ट या फेसपैक चेहरे की स्किन को गहराई से साफ करने, डेड स्किन हटाने और चेहरे को निखारने में बेहद कारगर होता है। मसूर दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। इस लेख में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा जानेंगे कि मसूर दाल से चेहरा कैसे साफ किया जा सकता है, और साथ ही जानेंगे कि इस दाल से फेस पैक्स कैसे बनाया जाता है, जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाने में मदद (Masoor Ki Daal Se Chehra Kaise Saaf Karen) करता है।

मसूर दाल त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है? - Masoor Dal Face Pack Benefits In Hindi

मसूर दाल में कई ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और विभिन्न समस्याओं से बचाते हैं। आगे जानते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में।

  • स्किन एक्सफोलिएशन: मसूर दाल का पाउडर एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है, जो डेड स्किन हटाता है
  • टैन रिमूवल: धूप से काली पड़ी त्वचा को हल्का करने में मदद करता है।
  • ऑयल कंट्रोल: तैलीय त्वचा में मसूर दाल का फेस पैक तेल को कंट्रोल करता है।
  • एक्ने और पिंपल्स में राहत: इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों से लड़ते हैं।
  • त्वचा को पोषण: यह त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है, जिससे ग्लो आता है।

चेहरे को साफ करने के लिए मसूर दाल का फेसपैक कैसे बनाएं? - How to wash face with masoor dal? | How To Make Masoor Dal Face Pack In Hindi

स्किन में कसाव के लिए मसूर दाल और दूध का क्लीनिंग फेसपैक - Masoor Dal Face Pack For Skin Tightening

  • इसे बनाने के लिए आप रात भर भीगी हुई करीब 2 कप मसूर दाल को सुबह बारीक पीस लें।
  • इसमें करीब 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • करीब 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।
  • इस पैक से स्किन मुलायम होती है और रंग में निखार आता है।

तैलीय और मुहांसों वाली त्वचा के लिए मसूर दाल और हल्दी फेसपैक - Masoor Dal Face Pack For Oily Skin In Hindi

  • इस पैक को बनाने के लिए करीब 2 बड़े चम्मच मसूर दाल को पीसकर पाउडर बना लें।
  • इसमें करीब आधा चम्मच हल्दी और गुलाब जल मिलाएं।
  • तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें।
  • इसके बाद चेहार गुनगुने पानी से धो लें।
  • हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण एक्ने को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, एक्ट्रा ऑयल को कम करने में सहायक होता है।

ड्राई स्किन वालों के लिए मसूर दाल और शहद का ग्लोइंग फेस पैक - Masoor Dal Face Pack For Dry Skin in Hindi

  • इसे बनाने के लिए करीब 2 चम्मच मसूर दाल का पाउडर एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिला लें।
  • जब पेस्ट गाढ़ा बन जाए तो फेसपैक तैयार है।
  • इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • करीब 20 मिनट बाद जब पैक हल्का सूख जाए तो इसे सादे पानी से धो लें।
  • इस पैक में मौजूद शहद स्किन को हाइड्रेट करता है, वहीं दही और मसूर स्किन के रंग को एक सामान बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए कच्चे दूध में मिलाएं ये 6 चीजें, जल्द दिखेगा असर

How To Use Masoor Dal For Skin Whitening In Hindi: मसूर दाल केवल खाने के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा की देखभाल के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके फेस पैक्स न केवल स्किन को साफ करते हैं, बल्कि चमक, नमी और पोषण भी प्रदान करते हैं। नियमित रूप से उपयोग करने पर आप देखेंगे कि आपकी त्वचा पहले से अधिक निखरी, जवान और स्वस्थ दिख रही है।

FAQ

  • मसूर की दाल में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?

    मसूर की दाल को चेहरे पर लगाने के लिए आप इसमें दूध, हल्दी, शहद, नींबू, एलोवेरा, दही, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी या चावल के आटे के साथ मिलाकर उपयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो ऊपर बताई चीजों को अलग-अलग भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • क्या दाल त्वचा को गोरा करती है?

    भारतीय किचन में मौजूद मसूर या लाल दाल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करताी है। हर उम्र के लोग चेहरे के कालेपन को दूर करने या चेहरा की रंगत को एक समान बनाने के लिए इस दाल का फेसपैक उपयोग कर सकते हैं।
  • धूप से हुए कालेपन को कैसे हटाएं?

    धूप के कालेपन को साफ करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी, मसूर दाल, चंदन पाउडर और दही का पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। यह एक नेचुरल उपाय है, जो धूप से काली हुई त्वचा को धीरे-धीरे साफ करने में मदद करता है।

 

 

 

Read Next

क्या ओरल स्किन सप्लीमेंट्स से सच में निखरती है त्वचा? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer