40 की उम्र में चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं मसूर दाल का उबटन, मिलेगी दमकती त्वचा

How To Make Masoor Dal Ubtan For Instant Glow On Face: 40 की उम्र में स्किन का निखार काफी कम हो जाता है, ऐसे में ये होममेड उबटन अवश्य लगाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
40 की उम्र में चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं मसूर दाल का उबटन, मिलेगी दमकती त्वचा

How To Make Masoor Dal Ubtan For Instant Glow On Face: 40 की उम्र तक स्किन काफी ढीली, बेजान और ड्राई हो जाती हैं। अक्सर लोग इस उम्र तक आते आते स्किन का ख्याल रखना कम कर देते हैं या फिर नहीं करते हैं। जिस कारण झुर्रियां, फाइन लाइन्स और असमान रंगत जैसी समस्याएं भी 40 की उम्र तक आते-आते स्किन पर हावी हो जाती है। बहुत से लोग कई बार स्किन की देखभाल के लिए पार्लर पर भी जाकर कई तरह के ट्रीटमेंट कराते हैं, जो महंगे होने के साथ इनको कराने में समय भी बहुत लगता है। ऐसे में चेहरे पर निखार बढ़ाने के लिए घर पर ही मसूर दाल का उबटन बनाया जा सकता है। मसूर दाल चेहरे के लिए फायदेमंद होती है। यह स्किन को एक्सफोलिएट करके चमकदार बनाती है। मसूक दाल दाग-धब्बों को भी कम करती हैं। आइए जानते हैं मसूर दाल का उबटन कैसे बनाएं।

1. मसूर दाल और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

सामग्री

1 चम्मच- मसूर दाल पीसी हुई

1 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी पीसी हुई

1 चम्मच- चावल का आटा

1/2 चम्मच- बेसन

5 चम्मच- गुलाब जल

मसूर दाल और मुल्तानी मिट्टी का उबटन बनाने का तरीका

मसूर दाल और मुल्तानी मिट्टी का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। इस उबटन को हटाने से पहले स्किन पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इस उबटन को लगाने से चेहरा चमकता है, स्किन टाइट होती है और दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

GLOWING SKIN

2. मसूर दाल और दही का उबटन

सामग्री

2 चम्मच- मसूर की दाल पीसी हुई

1 चम्मच- दही

1 चुटकी- हल्दी

मसूर दाल और दही का उबटन बनाने का तरीका

मसूर दाल और दही का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह उबटन स्किन को चमकदार बनाने के साथ दाग-धब्बों को भी कम करता हैं। यह उबटन स्किन की रंगत को निखारता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं केले से बने ये 3 फेस पैक, मिलेगी मुलायम त्वचा

मसूर दाल उबटन लगाने के फायदे

  • मसूर दाल स्किन को एक्सफोलिएट करके स्किन को साफ करती हैं।
  • मसूर दाल में मौजूद तत्व स्किन की रंगत को निखारती हैं।
  • मसूर दाल चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे भी कम होते हैं।
  • मसूर दाल स्किन को टाइट करने में भी मदद करती हैं।
  • यह स्किन को चमकदार बनाने के साथ निखार बढ़ाती है।  

चेहरे पर निखार लाने के लिए यह उबटन लगाया जा सकता हैं। हालांकि, इसको चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

 

 

Read Next

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए सर्दियों में लगाएं ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer